Category: कासगंज

  • भुजपुरा में मिशन शक्ति में महिला जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    भुजपुरा में मिशन शक्ति में महिला जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    कासगंज। जनपद के विकास खण्ड सिढ़पुरा क्षेत्र ग्राम पंचायत भुजपुरा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला जागरूकता कार्यक्रम हुआ जहां महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सीओ शाहिदा नसरीन ने महिलाओं को बताया कि वे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, विधवा पेंशन योजना और बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान जैसी योजनाओं से सीधे लाभ उठा सकती हैं।

    साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम मे महिलाओं को समझाया गया कि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी सामाजिक अन्याय की स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।

    कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन, डॉ. शशी मिश्रा (पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पटियाली), कंचन शाक्य (चेयरमैन पटियाली), रीना देवी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक ग्रीस चंद्र (ग्राम प्रधान भुजपुरा) रहे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, अमरपाल सोलंकी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), रंजीत कुमार (थानाध्यक्ष सिढ़पुरा), सचिन गुप्ता (मंडल अध्यक्ष), के.पी. सिंह, धर्मेंद्र शर्मा (प्रधान सिकहरा), बबिता, अम्बेश श्रीवास्तव, बाल्मीकि, अध्यापक देवेंद्र कुमार, श्रीकृष्ण, वीरपाल शाक्य सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सहावर सुन्नी जामा मस्जिद में सजी महफिल, हजरत अली के डाली गयी रोशनी

    सहावर सुन्नी जामा मस्जिद में सजी महफिल, हजरत अली के डाली गयी रोशनी

    कासगंज। जनपद के मोहल्ला काजी स्थित सुन्नी जामा मस्जिद में मौला अली का जन्मदिन मनाया गया जहां महफिल का आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-क़ुरआन से हुई। इसके बाद नात व मकतब का सिलसिला चला। महफिल में मौलाना अकिकुलरहमान ने हज़रत अली की ज़िंदगी, उनकी इंसाफ़पसंदी, इल्म और बहादुरी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हज़रत अली की शिक्षाएं इंसानियत, भाईचारे और शांति का संदेश देती हैं जिन पर अमल कर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।

    इस मौके पर शायरों और नोहाख़्वानों ने हज़रत अली की शान में मनक़बत और कलाम पेश किये। इस अवसर पर हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती कासिमुल क़ादरी, अशरफ़ी क़िब्ला गौसिया दारूल इफ्ता काशीपुर उत्तराखंड और हज़रत अल्लामा मौलाना सैयद उवैस मियाँ अशरफ़ी काशीपुर उत्तराखंड से मुख्य अतिथि रहे।

    अंत में देश और समाज की तरक्की, आपसी भाईचारे, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। दुआ में समाज से नफ़रत, ज़ुल्म और नाइंसाफी को खत्म करने की कामना की गई। इस अवसर पर मुशीर अहमद खा, उबैद अली, शरिक खान, सोहिल खान, आकिब खान, सदीम, अनस, इमरान सहित कई लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • प्राथमिक विद्यालय में जल को किया जा रहा बर्बाद, वीडियो वायरल

    प्राथमिक विद्यालय में जल को किया जा रहा बर्बाद, वीडियो वायरल

    • प्राथमिक विद्यालय में जल को किया जा रहा बर्बाद, वीडियो वायरल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के पटियाली तहसील क्षेत्र के नगला चिना गांव के प्राथमिक विद्यालय से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नल खुला हुआ है। जल को बर्बाद किया जा रहा है। सरकार हर घर जल की योजनाओं पर काम कर रही है। वहीं नगला चिना में जल को व्यर्थ में बहाया जा रहा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बौद्ध कथा के आयोजन के दौरान बधारी कला गांव पहुंची सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान

    बौद्ध कथा के आयोजन के दौरान बधारी कला गांव पहुंची सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान

    • बौद्ध कथा के आयोजन के दौरान बधारी कला गांव पहुंची सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के सहावर तहसील क्षेत्र के बधारी कला गांव में बौद्ध कथा का आयोजन हो रहा है। इस दौरान सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व सहावर की पूर्व चेयरपर्सन जाहिदा सुल्तान बधारी कला गांव पहुंची जहां सर्व प्रथम उनका फूल माला पहनाकर ग्रामीणों ने स्वागत किया। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने इस दौरान मंच पर बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही आयोजनकर्ताओं की सराहना करते हुए बौद्ध कथा वाचक पूजा गौतम का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर रामेश्वरम गौतम, कैलाश चंद्र महावीर सिंह, रामबाबू, मानपाल, अमोल गौतम, अवनीश गौतम, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • दीवार गिरने से मासूम की हुई मौत, मचा कोहराम

    दीवार गिरने से मासूम की हुई मौत, मचा कोहराम

    • दीवार गिरने से मासूम की हुई मौत, मचा कोहराम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सहावर रोड स्थित सुजावलपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम सिफ़हान की दीवार गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार मृतक सिफ़हान के पिता मोहम्मद ज़मीर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनके तीन बेटे थे, जिनमें 10 वर्षीय हैदर, 7 वर्षीय अजहर और 4 वर्षीय सिफ़हान शामिल था। शनिवार रात सिफ़हान अपने घर के दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी दरवाजे के बाहर खड़ी एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और वह उसके नीचे दब गया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मलबे से निकालकर उसे तत्काल इलाज के लिए आगरा ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सिफ़हान ने दम तोड़ दिया। चार वर्षीय सिफ़हान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता और दोनों बड़े भाई बेसुध हैं। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कोहरे के कारण अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, दो युवक घायल

    कोहरे के कारण अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, दो युवक घायल

    • कोहरे के कारण अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, दो युवक घायल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कादरगंज रोड पर शनिवार देर रात घने कोहरे के चलते एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहम्मद साजिद पुत्र दाऊद खान, निवासी मोहल्ला आबाजी, कस्बा गंजडुंडवारा तथा मोहम्मद रयान पुत्र मोहम्मद शामी, निवासी मोहल्ला आबाजी, कस्बा गंजडुंडवारा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी गंजडुंडवारा भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सिढपुरा में पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारम्भ

    सिढपुरा में पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारम्भ

    • सिढपुरा में पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारम्भ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    सिढपुरा, कासगंज। रविवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढपुरा डॉ. प्रदीप कुमार गौतम के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 9 दुर्गा मंदिर मोहल्ला पंतनगर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता ने फीता काटकर किया। कई नौनिहालों को अपने हाथों से पोलियो की दवा पिलाई। प्रत्येक 0 से 5 साल तक के बच्चों को दवा पिलाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सुनील गुप्ता, विशाल कुमार एएनएम एवं आंगनबाड़ी सहित तमाम सरकारी कर्मचारी-अधिकारी एवं नेतागण मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पीड़ित डाक्टर ने सीएमओ सहित थाने में दी तहरीर, कार्यवाही की मांग

    पीड़ित डाक्टर ने सीएमओ सहित थाने में दी तहरीर, कार्यवाही की मांग

    • पीड़ित डाक्टर ने सीएमओ सहित थाने में दी तहरीर, कार्यवाही की मांग

    • दो दिन पूर्व डाक्टर के साथ की गयी थी मारपीट एवं अभद्रता

    • आकाश यादव के खिलाफ अस्पताल स्टाफ में कड़ा आक्रोश

    जयचन्द्र, कासगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली में ड्यूटी पर तैनात डॉ. हेमंत कुमार के साथ अस्पताल के ही संविदा कर्मचारी आकाश यादव ने मारपीट कर अभद्रता की तथा जातिसूचक गालियां भी दीं। बता दें कि इस पूरे मामले में 14 वर्षों से पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीधे साधे डॉ हेमंत कुमार परिवार सहित बुरी तरह से आहत व डरे हुए हैं। वहीं तैनात संविदा कर्मचारी आकाश यादव द्वारा मारपीट एवं अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित डॉ. हेमंत कुमार ने सीएमओ सहित थाना पटियाली में तहरीर दी जिसमें कहा गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी आकाश यादव दबंग प्रवृत्ति का है जिस पर अधीक्षिका की मेहरबानी बनी रहती है। संविदा कर्मचारी आकाश यादव पूर्व में भी कई वरिष्ठ डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ अभद्रता कर चुका है। विभागीय अधिकारियों के ढुलमुल रवैये एवं अपने स्थानीय नेताओं से रसूख के कारण आकाश यादव कार्रवाई से भी बच जाता है जिससे उसके हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं। पीड़ित डॉक्टर का पक्ष लेते हुए कई अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक पत्र लिखकर सामूहिक हस्ताक्षर कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल से स्थानांतरण एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की चतुर्थ अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित

    विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की चतुर्थ अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित

    विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की चतुर्थ अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। नवागत जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की चतुर्थ जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय संपादित की गई गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई एवं रुके हुए पानी के निस्तारण में कम प्रगति होने पर अभियान के बचे हुए दिनों में शतप्रतिशत करने हेतु निर्देशित किया। नगर विकास विभाग द्वारा कम फॉगिंग एवं मच्छरों की दवा के छिड़काव में कम प्रगति पर सभी अधिशासी अधिकारियों को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग एवं की कम प्रगति होने पर अभियान के बचे हुए दिनों में शतप्रतिशत करने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग मिलकर समन्वय से समस्त गतिविधियों को संपादित कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव अग्रवाल, उप जिलाधिकारी, सीएमएस, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी ईओ सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जनपद न्यायालय में नीलामी 13 अगस्त को

    जनपद न्यायालय में नीलामी 13 अगस्त को

    जनपद न्यायालय में नीलामी 13 अगस्त को

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद न्यायाधीश कासगंज के अनुमोदन आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय मामों कासगंज परिसर में स्थित तीन आम के छोटे बागों कुल 184 आम के पेडो की आगामी दो फसल नीलामी अवधि दिनांक 01 सितम्बर 2025 से 31 अगस्त 2027 तक दिनांक 13 अगस्त 2025 को सांय 4ः30 बजे जनपद न्यायालय कासगंज के भूतल पर स्थित मीटिंग हॉल में सम्पादित की जायेगी, इच्छुक व्यक्ति समय पर उपस्थित होकर नीलामी की कार्यवाही में भाग ले सकते है। ठेके में शािमल होने के लिये प्रत्येक बोलीदाता को 11 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे तक न्यायालय के केन्द्रीय नजारत अनुभाग में अपनी अपनी जमानत धनराशि के साथ एक आईडी प्रूफ जमा करना होगा। ठेके का विवरण एवं शर्तो के सम्बन्ध में जानकारी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय केन्द्रीय नजारत, जनपद न्यायालय कासगंज से प्राप्त की जा सकती है।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष नीलामी समिति रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय मामों कासगंज परिसर में स्थित तीन आम के छोटे बागों कुल 184 आम के पेड़ों की आगामी दो फसल नीलामी अवधि 01 सितम्बर 2025 से दिनांक 31 अगस्त 2027 तक के सम्बन्ध में निन्नलिखित नियम व शर्तो के अनुसार नीलामी की प्रक्रिया की जानी है। ठेके की अवधि केवल आगामी दो फसल हेतु दिनांक 01 सितम्बर 2025 से दिनांक 31 अगस्त 2027 तक के लिये मान्य होगी। प्रत्येक बोलीदाता को बोली बोलने से दो दिन 11 अगस्त 2025 की शाम तक पूर्व अंकन 5000 रूपये जमा करना होगा तथा साथ में अपना आईडी प्रूफ प्रस्तुत करना होगा। ठेके की धनराशि का 1/4 भाग ठेका स्वीकृति के समय जमा करना होगा, शेष 1/4 भाग माह जनवरी 2026 में जमा करना होगा तथा शेष 1/4 भाग माह जून 2026 में तथा शेष 1/4 भाग दिसम्बर 2026 में जमा करना होगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • देवी—देवताओं की मूर्तियां खण्डित करने पर आक्रोश

    देवी—देवताओं की मूर्तियां खण्डित करने पर आक्रोश

    देवी—देवताओं की मूर्तियां खण्डित करने पर आक्रोश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव पहलाद चक में बीती कल सावन के पवित्र माह में अराजक तत्वों ने प्राचीन गमा देवी मन्दिर पर 2007 में प्राण प्रतिष्ठित दुर्गा माँ की मूर्ति की अंगुली चक्र व तलवार तोडी एवं त्रिशूल भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
    बता दें कि मोनिका, गुंजन मां दुर्गा की पूजा करने मंदिर पर गई तो माता रानी व गणेश जी की मूर्तियां के कपड़े नही दिखे जिसकी चर्चा उन्होंने अपने घर पर की। जितेन्द्र जब पूजा करने गए तो उन्हें मूर्तियों के कपड़े मन्दिर के पास खेत पर पड़े दिखे। आज सुबह गाँव मे ग्रामवासियों को इकट्ठा कर बताई गई। तत्काल 112 पर कॉल करके आक्रोशित ग्रामीणों ने सूचना दिया जिस पर पीआरबी 1137 मोके पर पहुँची। सूचना पर थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बल के साथ पहुँचे। ग्रामीणों ने सारी स्थिति दिखायी। स्थानीय पुलिस अराजक तत्वों की जांच में जुटी।
    ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर बहुत पुराना है। जब से गांव बसा है तभी से यह मंदिर है। सारे बुजुर्गों ने बताया कि यह भूतपुरण मंदिर है। मन ऐसा ही देखा था। इस मन्दिर में गमा देवी की पुरानी मूर्ति भी है। 2007 में गणेश जी व दुर्गा मां की मूर्तियों की स्थापना सारे ग्रामवासियों के सहयोग से कराई गई थी। इस अवसर पर अनार सिंह, सुरेन्द्र कुमार, देवेश यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, राघव स्वरूप ब्रह्मचारी, इनाम सिंह, विजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मेडिकल असेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन

    मेडिकल असेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन

    मेडिकल असेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन

    पटियाली क्षेत्र से 53 दिव्यांग बच्चों ने उठाया लाभ
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    पटियाली, कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पटियाली के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में पटियाली क्षेत्र से विभिन्न तरह के 53 दिव्यांग बच्चों ने अपने माता-पिता एवं परिजनों के साथ प्रतिभाग़ कर असेसमेंट कैंप का लाभ उठाया। कैंप में डा० रोहिताश यादव सीनियर कन्सल्टेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन, डा० ग्यास खान सीनियर कन्सल्टेन्ट आई सर्जन, सुशील पटेल, सुशील कुमार (DFO), शिवेन्द्र सिंह नेत्र परीक्षण अधिकारी, आकाश यादव नेत्र परीक्षण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नाली निर्माण कार्य न होने की वजह से सड़क पर भरा पानी

    नाली निर्माण कार्य न होने की वजह से सड़क पर भरा पानी

    नाली निर्माण कार्य न होने की वजह से सड़क पर भरा पानी

    गांव से श्मशान घाट जाने वाले रास्ते का बुरा हाल
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के विकास खण्ड सिढपुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोंगपुर मे सड़क निर्माण कराए जाने के बाद नाली का निर्माण न होने से लोंगपुर गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदार लोंग ग्राम पंचायत के द्वारा लोगों को परेशानी से निजात दिलाए जाने को लेकर गंभीर नहीं हैं।
    लोंगपुर ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान द्वारा पंचायत घर से मोहर सिंह के खेत तक सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीणों को सुलभ आवागमन की सहूलियत के लिए कराया गया था लेकिन निर्माण के समय सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कार्य नहीं कराया गया था, क्योंकि सड़क के दोनों ओर खेतों में फसल थी, इसलिए पूर्व प्रधान द्वारा नाली निर्माण कार्य नहीं हो पाया। मौजूदा प्रधान दिनेश चन्द्र शाक्य द्वारा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण कार्य न कराए जाने के कारण सड़क से लगकर बने मकानों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
    इसके साथ ही दूसरी तरफ गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ऐसा नहीं है कि मात्र गांव की एक सड़क पर ही नाली का निर्माण नहीं कराया गया है, बल्कि गांव की अनेक ऐसी सड़क हैं। जहां नाली नहीं बनाई गई हैं, वहीं ग्रामीणों ने कई बार प्रधान एव सचिव से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोंगपुर गांव के लोगों ने नाली निर्माण कराए जाने की मांग किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • वृहद पौधरोपण अभियान में लगाये गये 800 पौधे

    वृहद पौधरोपण अभियान में लगाये गये 800 पौधे

    वृहद पौधरोपण अभियान में लगाये गये 800 पौधे

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद में इस समय वन महोत्सव अभियान मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने कई विभागों को पौधारोपण की जिम्मेदारी दे दी गई हैजिसके अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर बड़ी संख्या में छायादार, फलदार एवं विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का रोपण किया जा रहा है। बुधवार को सोरों जी स्थित किसान कल्याण केंद्र पर बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बड़ी संख्या में पौधों का रोपण किया। साथ ही जिला परियोजना समन्वयक डॉ आदित्य यादव, अपार जिला कृषि अधिकारी रणजीत कुमार एवं बड़ी संख्या में कृषि विभाग के कार्मिकों की मौजूदगी में करीब 800 पौधे लगाए गए। जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि लक्ष्य पूर्ण होने तक जनपद में पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • किसानों को निःशुल्क वितरित की गयी मिनी बाजरा किट

    किसानों को निःशुल्क वितरित की गयी मिनी बाजरा किट

    किसानों को निःशुल्क वितरित की गयी मिनी बाजरा किट

    पटियाली के राजकीय कृषि बीज गोदाम परिसर में किया गया पौधरोपण
    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। पटियाली स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम परिसर में शनिवार को किसानों के मध्य मिनी बाजरा किट का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि मिनी किट के माध्यम से नवीन प्रजाति का बीज किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस दौरान राजकीय कृषि बीज गोदाम परिसर में दर्जनों छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण भी किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने उपस्थित किसानों से फॉर्मर रजिस्ट्री हेतु अपील किया। साथ ही बताया कि करीब तीन लाख से अधिक किसानों में से लगभग आधे किसानों ने अभी तक फॉर्मर रजिस्ट्री कराई है जबकि फॉर्मर रजिस्ट्री एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके अभाव में पीएम सम्मान निधि के अतिरिक्त विधवा एवं दिव्यांग पेंशन आदि सुविधाओं से भी वंचित किया जा सकता है। ऐसे में सभी किसान अतिशीघ्र फॉर्मर रजिस्ट्री को पूर्ण कराएं।
    जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य नजदीकी जनसेवा केंद्र, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, लेखपाल एवं पंचायक सहायक आदि के माध्यम से पूर्ण कराया जा सकता है। इस अवसर पर उपायुक्त जिला उद्योग सी.बी. भास्कर, गोदाम प्रभारी धर्वेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पटियाली में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पटियाली में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पटियाली में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

    कहा— शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता
    प्राप्त 41 प्रार्थना पत्रों में 5 मामले मौके पर ही किये गये निस्तारित
    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की उपस्थिति में तहसील पटियाली के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करके आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।
    जिलाधिकारी के समक्ष अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने, विधवा व वृद्वावस्था पेंशन न मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमायश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से सम्बंधित 41 प्रार्थना प्रत्र प्राप्त हुये जिनमें से 5 प्रार्थना पत्रों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त हुई शिकायतों व समस्याओं के प्रभावी व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये।
    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर पटियाली में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील पटियाली में मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी पटियाली, जिला परियोजना निदेशक, डीपीआरओ, डीएसओ, अधिशाषी अभियंता विद्युत, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, सीओ, तहसीलदार, समस्त क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
    सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिले की अन्य दोनों तहसीलों कासगंज एवं सहावर में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा विभागीय अधिकारियों को यथाशीघ्र प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के निर्देश दिये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पटियाली में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का हुआ जोरदार स्वागत

    पटियाली में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का हुआ जोरदार स्वागत

    पटियाली में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का हुआ जोरदार स्वागत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर/पटियाली, कासगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अपनी जोइनिंग लेने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह का प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित अन्य सभी संगठनों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने फूल—माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। साथ ही नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह ने शिक्षकों की सभी तरह की समस्याओं को सुनने के बाद लंबित समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। बता दें कि पटियाली ब्लॉक का प्रभार मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों से अपना काम सही से करने की नसीहत देते हुए कहा कि अगर आप लोग अपना काम सही से करोगे तो आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
    इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, मंत्री रतन प्रकाश, शर्मा गुट से अध्यक्ष अमित द्विवेदी, मंत्री वीरेंद्र कुमार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश पाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, राघवेंद्र द्विवेदी, अंकित द्विवेदी, शिव कुमार, मनोज कुमार, अरविंद यादव, चंद्रदेव दीक्षित, सत्येंद्र सिंह, सुमित कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की मौजूदगी रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • स्वास्थ्य केन्द्रों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    स्वास्थ्य केन्द्रों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    स्वास्थ्य केन्द्रों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सुधारने के लिए एक पहल की गई। एनबीएएस द्वारा सार्वजनिक सुविधाओं का बेहतर प्रदर्शन के लिए मानता देना और समुदाय में सार्वजनिक अस्पताल की विश्वसनीयता बताना। रोगियों को बेहतर और सुरक्षित देखभाल मिलना, संकमण नियंत्रण, गुणवत्ता पृवधंन इन सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर करसाना को एनबीएएस में 100 में से 83-3 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम उपलब्धि हासिल की। सीएमओ राजीव अग्रवाल ने एनबीएएस की टीम व प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत की सराहना किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • यूपीएमएसआरए के 15वीं बार अध्यक्ष बनाये गये प्रदीप यादव

    यूपीएमएसआरए के 15वीं बार अध्यक्ष बनाये गये प्रदीप यादव

    यूपीएमएसआरए के 15वीं बार अध्यक्ष बनाये गये प्रदीप यादव

    उत्तर प्रदेश मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन की जिला इकाई घोषित
    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र कासगंज
    कासगंज। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन कासगंज इकाई के वार्षिक सम्मेलन में संगठन का चुनाव कराया गया। पर्यवेक्षक ने जिला इकाई घोषित की। इसके बाद आगामी 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने पर चर्चा की गई। एसोसिएशन का कार्यक्रम शहर के एक निजी होटल में हुआ।
    इस दौरान प्रदेश कमेटी से रीजनल कन्वेनर सुनील चौहान और सीके पाठक पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जिला इकाई में अध्यक्ष के पद पर 15वीं बार प्रदीप यादव चुने गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष राजकुमार विजय, सचिव राजेश वशिष्ठ, सहसचिव सुजीत वर्मा, कोषाध्यक्ष शाहिद खान, कमेटी सदस्यों में केके सक्सेना, आतिफ जिलानी, आशीष सक्सेना, अर्पित कुमार, सुधांशु वशिष्ठ, अरमान खान निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
    कार्यक्रम में किसान संगठनों के नेता भी शामिल हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आगामी 9 जुलाई को होने वाली देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मनोज यादव, संजय त्यागी, अभय तिवारी, अंकित कोहली, गणेश साहू, जुगल श्रीवास्तव, रवि कुमार, जय नारायण, जिहान खान, सलमान, गिरीश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • रैली निकालकर स्कूल चलो अभियान के प्रति किया गया जागरूक

    रैली निकालकर स्कूल चलो अभियान के प्रति किया गया जागरूक

    रैली निकालकर स्कूल चलो अभियान के प्रति किया गया जागरूक

    हनौता के कम्पोजिट विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हनौता में बुधवार को स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर साहू, सह कोषाध्यक्ष रानू वर्मा, बीएसए सूर्य प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह के सानिध्य में हुआ।प्रधानाध्यापक मुकेश कुमारी ने अतिथियों का फूल मालाओं,पटका पहनाकर एवं बुकें देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने नवीन नामांकन कराने वाले नन्हे मुन्नों का स्वागत कर किया। उसके पश्चात एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। निःशुल्क पुस्तक भी वितरित कीं। स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग से बचाव के लिए पूरे गांव में भ्रमण करके लोगों को जागरूक करते हुए रैली भी निकाली। इस अवसर पर जिला समन्वयक गौरव शाक्य, ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक धीरज वर्मा, प्रधानाचार्य मुकेश कुमारी, हरिश्चंद्र, रश्मि शाक्या, शीतल, नीरज यादव, अनीता बिड़ला समेत अन्य मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सपा नेत्री ने होटल और जीन्स की फैक्ट्री का फीता काटकर किया उद्घाटन

    सपा नेत्री ने होटल और जीन्स की फैक्ट्री का फीता काटकर किया उद्घाटन

    सपा नेत्री ने होटल और जीन्स की फैक्ट्री का फीता काटकर किया उद्घाटन

    तेजस टुडे ब्यूरो जयचन्द्र कासगंज कासगज जनपद की सहावर की पूर्व चेयरपर्सन जाहिदा सुल्तान ने सहावर कस्बे के सोरों रोड पर उम्मेद व शानू की जीन्स की फैक्ट्री व एक होटल का फीता काटकर उद्घाटन किया,इस दौरान सपा नेत्री जाहिदा के साथ दर्जनों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे,बता दें आज सुबह करीब 11 बजे सहावर की पूर्व चेयरपर्सन जाहिदा सुल्तान सहावर कस्बे के सोरों रोड पर पहुँची जहां सर्वप्रथम उम्मेद व शानू की जीन्स की फैक्ट्री पर पहुंचकर उसका उद्घाटन किया, इसके बाद वह उम्मेद व शानू के ही होटल पर भी पहुंची जहां उम्मेद व शानू के ही एक होटल का फीता काटकर उद्घाटन किया,इसके बाद पूर्व चेयरपर्सन जाहिदा सुल्तान ने होटल पर ही खाना भी खाया ,साथ ही होटल पर बनाये गए खाने की तारीफ भी की, इस दौरान जाहिदा सुल्तान के भारी तादाद में समर्थक दोनों जगहों पर मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • विद्यार्थियों को रोली—चन्दन लगाकर मनाया गया प्रवेशोत्सव

    विद्यार्थियों को रोली—चन्दन लगाकर मनाया गया प्रवेशोत्सव

    विद्यार्थियों को रोली—चन्दन लगाकर मनाया गया प्रवेशोत्सव

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। ग्रीष्मवकाश के बाद मंगलवार से परिषदीय विद्यालय खुल गए हैं। दूसरे दिन बुधवार को भी चहकते हुए बच्चे पहुंचे तो शिक्षण संस्थाएं गुलजार हो उठीं। स्कूल में बच्चों का स्वागत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर किया। बच्चों ने शिक्षण संस्थाओं की दहलीज पर मत्था टेका। अपने क्लास रूम और सीटों पर पहुंचकर पुरानी यादें ताजा की। अधिकतर समय छुट्टी की बातें ही होती रही। इस मौके पर बच्चे खुश दिखे। हालांकि दूसरे दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थित 60 फीसदी रही। 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर विद्यालय बंद हो गए थे। इसके बाद 1 जुलाई को 40 दिन बाद बच्चों की कक्षाएं लगी। बच्चों के स्कूल पहुंचने से स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई। स्कूलों का माहौल भी बदला नजर आया। सुबह 7 बजे बजे से ही यूनीफार्म में स्कूल जाते बच्चों की मस्ती देखने को मिली। 40 दिन बाद खुले स्कूलों में शिक्षकों का भी उत्साह कम नहीं था। अधिकतर स्कूलों में स्कूल ग्राउंड में ही प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। निजी व सरकारी स्कूल को परिवर्तित समय से खुले। सुबह से ही तेज धूप की वजह से बच्चे पसीने से तरबतर नजर आए। बच्चे पीठ पर स्कूल बैग लटकाए स्कूलों की तरह जाते दिखे गए। कोई पैदल तो कोई साइकिल से स्कूल जा रहा था। सुबह 8 बजे से स्कूलों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बच्चे अपने सहपाठियों से मिलकर खुश नजर आए। एसएन पब्लिक स्कूल अमांपुर के प्रधानाचार्य कुलदीप यादव एवं शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भाजपाइयों द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। सोमवार को कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जनसंघ के संस्थापक डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों पर चलने का सकंल्प लिया। भाजपाइयों ने उनकी पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई।
    इस मौके पर प्रधानाचार्य जागन सिंह ने डाॅ मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील की जिन्होंने कहा कि डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन जम्मू कश्मीर को बचाने में लगा दिया। एकता और अखंडता के लिए उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने कहा कि अखण्ड भारत के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवाद चिंतक डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद् और चिंतक के साथ भारतीय जनसंघ के संस्थापक भी थे। उन्हें आज एक प्रखर राष्ट्रवादी और समर्पित देश भक्त के रूप में याद किया जाता है।
    इस अवसर पर प्रधानाचार्य जागन सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, विधायक प्रतिनिधि यतेन्द्र सिंह वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूद प्रताप सिंह, श्रीराम सोलंकी, हिदेश सर्राफ, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, भीमसेन कश्यप, संजय वर्मा, विनोद यादव, जितेन्द्र भारद्वाज, मुन्ना लाल जाटव, प्रभात सोलंकी, सोनू गुप्ता, पुण्य प्रताप, सचिन सोलंकी आदि भाजपाई मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ग्रामीणों ने हाइटेंशन लाइन को ऊंचा करने की डीएम से लगायी गुहार

    ग्रामीणों ने हाइटेंशन लाइन को ऊंचा करने की डीएम से लगायी गुहार

    ग्रामीणों ने हाइटेंशन लाइन को ऊंचा करने की डीएम से लगायी गुहार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के कस्बा मोहनपुरा के नजदीक स्थित गांव धरपसी एवं भुड़िया जिला एटा के अंतर्गत हैं किंतु यह क्षेत्र जिला कासगंज के नदरई फीडर से सेवित हैं। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी कासगंज को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार इस क्षेत्र में विद्युत हाइटेंशन लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर ग्रामीण खेतों में काम करने से डर रहे हैं। गत 9 जून को धरपसी निवासी अजय पुत्र नन्नू सिंह खेतों में ट्रैक्टर चला रहा था, उसी दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया जिसका कासगंज के मिशन अस्पताल में उपचार अभी भी जारी है। ग्रामीण सचिन एवं सत्य प्रकाश ने विद्युत् विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि कई बार विभाग की शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। सभी ने जिलाधिकारी से उक्त समस्या का अतिशीघ्र समाधान किए जाने हेतु अनुरोध किया है। इस अवसर पर राजन सिंह भुड़िआ, सौरन सिंह भुड़िआ, बाबू राम, रामू, विनीत सिंह धरपसी आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धुओं की हुई बैठक

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धुओं की हुई बैठक

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धुओं की हुई बैठक

    उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को दिये निर्देश
    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र कासगंज
    कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति एवं एमओयू निवेशकों तथा विभागीय रोजगार परक योजना की बैठक हुई जहां लघु उद्योग भारतीय कासगंज के संरक्षक गौरीशंकर शर्मा ने उद्यमियों की समस्याएं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने मिनी औद्योगिक आस्थान की स्थापना के लिए महमूदपुर पुख्ता में चिन्हित ग्रामसभा की भूमि को आवंटन की कार्यवाही एवं वाहन प्रदुषण जाँच केंद्र की स्थापना कासगंज में कराये जाने के सम्बन्ध में एआरटीओ कासगंज का पत्र प्रेषित करने कासगंज इंडस्ट्रियल एरिया के हंजम के पास डाले गये कूड़े के हटाने हेतु नगर पालिका कासगंज को तत्काल हटाने की कार्यवाही के निर्देश दिए गये।
    इंडस्ट्रियल एरिया कासगंज में पानी निकासी एवं नाली की सफाई से सम्बंधित जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए है। भवानी आयुर्वेदिक फार्मेसी की विद्युत आपूर्ति की समस्या के निराकरण हेतु अधिशाषी अभियंता विद्युत ग्रामीण के साथ वार्ता कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा में प्रदूषण विभाग के प्रतिनिधि के उपस्थिति न रहने के कारण उनके एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण रोजगारपरक योजना सीएम युवा के अंतर्गत जनपद कासगंज के लक्ष्य 1700 के सापेक्ष बैंकों को प्रेषित 538 एप्लीकेशन में 152 स्वीकृत एवं 125 वितरण है जो अत्यंत कम होने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जीएम का वेतन रोकने एवं अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिये।
    जिला बैंक कोऑर्डिनेटर भारतीय स्टेट बैंक, कैनरा बैंक, ग्रामीण बैंक की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके प्रति उच्च स्तर पर कार्रवाही करने निर्देश दिए गये। इसके अतिरिक्त जो बैंक प्रतिनिधि बैठक में अनुपस्थित रहे हैं, उनका स्पष्टीकरण करने निर्देश दिए गये हैं। औद्योगिक आस्थान गंजडुण्डवारा के उद्यमी ब्रजमोहन गुप्ता ने रोड से आने वाले पानी की समस्या से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा लिखित रूप में एप्लीकेशन देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में समस्त बैंकर्स अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ उद्योग बन्धुओं भी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पटियाली में खण्ड शिक्षा अधिकारी का हुआ जोरदार स्वागत

    पटियाली में खण्ड शिक्षा अधिकारी का हुआ जोरदार स्वागत

    पटियाली में खण्ड शिक्षा अधिकारी का हुआ जोरदार स्वागत

    स्कूल मर्ज करने के विरोध में भी सौंपा गया ज्ञापन
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी का फूल—मालाएं पहनाकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं ब्लाक संसाधन केंद्र के कर्मचारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत मिष्ठान वितरण करके खुशी जाहिर किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने स्कूल मर्ज होने के विरोध में भी ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर डॉ० अमित द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह, रतन प्रकाश, अरविंद यादव, चंद्रदेव दीक्षित, सत्येंद्र सिंह, राजेश द्विवेदी सहित दर्जनों शिक्षक—शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • विद्यालय पेयरिंग को लेकर हुई बैठक

    विद्यालय पेयरिंग को लेकर हुई बैठक

    विद्यालय पेयरिंग को लेकर हुई बैठक

    कम बच्चों वाले स्कूल अधिक बच्चों वालों में होंगे पेयर
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    पटियाली, कासगंज। शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई जहां पटियाली ब्लॉक के समस्त नोडल शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों के साथ पेयर करने पर व्यापक चर्चा की गई। बता दें कि शासन की मंशानुरूप विभागीय अधिकारियों ने स्कूलों को पेयर करने के लिए अपनी रणनीति बना ली है। हालांकि इस फैसले से बच्चों को अधिक दूरी तय करनी पड़ सकती है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अधिक सुविधाओं वाले स्कूलों में काम सुविधाओं वाले स्कूलों पर किया जा रहा है जिससे बच्चों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। बैठक में प्रदीप यादव, सत्य प्रकाश पाल, राजेश द्विवेदी, राजेश शाक्य, शिव कुमार, जय प्रमोद मिश्रा, पंकज कुमार, रंजीत यादव, पीयूषमणि त्रिपाठी, नरेंद्र पाल सहित समस्त नोडल शिक्षक मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • लापता किशोर 12 दिन बाद सकुशल घर वापस लौटा

    लापता किशोर 12 दिन बाद सकुशल घर वापस लौटा

    लापता किशोर 12 दिन बाद सकुशल घर वापस लौटा

    पुलिस ने जयपुर शहर के एक हॉस्टल से किया बरामद
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। गर्मी की छुट्टियों में गत 7 जून को अपनी बुआ के घर से वापस लौटते समय बीच रास्ते से लापता हुआ किशोर कड़ी मशक्कत के बाद तमाम नकारात्मक तथ्यों को मिथ्या साबित करते हुए सकुशल बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार गांव रामपुर निवासी 16 वर्षीय प्रिंस पुत्र सत्यप्रकाश के घर बीती रात खुशी का माहौल छाया हुआ था। इकलौते पोते की घर वापसी पर दादा बद्री प्रसाद सिंह और दादी चंद्रवती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बदहवास सी हुई मां जशोदा को पुत्र के लौटने पर वापस चेतना आई। सूचना पाते ही आस—पड़ोस एवं शुभचिंतकों का घर पर जमावड़ा हो गया। पिता सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रिंस किसी कारणवश परिवार वालों से नाराज होकर जयपुर चला गया था। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन मोहनपुरा मिली थी। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए किशोर द्वारा बैंक खाते से किए गए ट्रांजेक्शन का पता लगाया। लोकेशन के आधार पर पुलिस की एक टुकड़ी 16 जून को जयपुर शहर के लिए रवाना हुई। वहां पहुंचकर सोची समझी रणनीति के तहत किशोर को एक हॉस्टल से बरामद किया। किशोर ने बताया कि वह घरवालों से किसी कारण नाराज हो गया था। पुलिस किशोर को साथ लेकर कासगंज कोतवाली वापस लौटी। सभी आवश्यक एवं कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत 19 जून को पुलिस ने प्रिंस को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने इकलौते पुत्र को सही सलामत वापस पाकर सभी परिजन बेहद खुश थे। सभी ने ईश्वर को बार बार धन्यवाद दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का प्राशिसं ने किया स्वागत

    नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का प्राशिसं ने किया स्वागत

    नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का प्राशिसं ने किया स्वागत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की गंजडुंडवारा इकाई ने बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत यादव का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हम सबको मिलकर कार्य करना है, इसलिए सभी की सहभागिता अनिवार्य है। वर्तमान में विद्यालय पेयरिंग का कार्य चल रहा है और विभाग के जो भी लंबित कार्य हैं, उनको सभी लोग मिलकर निपटाएं। ब्लॉक अध्यक्ष अलीम रजा ने जनवरी माह से लंबित चयन वेतनमान, वेतन विसंगति एवं अग्रिम आयकर कटौती को पटल पर रखकर ध्यानाकर्षण कराया। सभी समस्याओं का निस्तारण शीघ्र करने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश राजपूत, महामंत्री पुष्पेंद्र कुशवाह, पवनेश कुमार, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेरुद्दीन, महेश सिंह, संजय यादव, रविन्द्र कुमार, राजपाल सिंह, आदित्य मिश्र, प्रीति गौतम, इमरान अख्तर, ललित कुमार, पंकज, सूरज कुमार, अशोक कुमार, अवनीश चौहान, सफदर खां, प्रभात कुमार, दुशासन आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी को भेंट की पत्रिका

    टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी को भेंट की पत्रिका

    टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी को भेंट की पत्रिका

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंजसिढपुरा। बुधवार को ब्लॉक सिढ़पुरा की टीचर्स सेल्फ केयर टीम एवं जिला टीम द्वारा नवागत खंड शिक्षा अधिकारी प्रीती गोयल का सम्मान समारोह करते हुए टीचर्स सेल्फ केयर टीम की कार्य प्रणाली से अवगत कराया व टीचर्स सेल्फ केयर टीम की पत्रिका भेंट किया। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के पुनीत कार्य की सराहना की गई तथा स्वयं भी इससे जुड़ने के लिए जिज्ञासा प्रकट की तथा भविष्य में टीचर्स सेल्फ केयर टीम को इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। ब्लॉक स्तर के सभी विभागीय कार्यों में टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सहयोग करने का आश्वासन दिया। अभी तक इस टीम से 336 दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवार को 138 करोड़ 37 लाख की मदद की जा चुकी है। जिला संयोजक सौरभ विहान ने बताया कि इस माह से गंभीर बीमारी इलाज हेतु योजना भी चालू हो गई है। समारोह में टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला टीम से प्रमोद कुमार, सुभाष चन्द्र (जिला सह संयोजक), हीरेन्द्र सिंह (ब्लॉक प्रवक्ता), सक्रिय सदस्य श्रीकृष्ण जी, विजय सोलंकी, धर्मवीर भारती, वेद प्रकाश, गजेंद्र पाल, तरन्नुम, ऋषि कुमार, संतोष कुमार, अनुराग मिश्रा, तबस्सुम, आरती सहित तमाम शिक्षकगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • चौपाल लगाकर गिनायी गयीं केन्द्र सरकार की 11 साल की योजनाएं

    चौपाल लगाकर गिनायी गयीं केन्द्र सरकार की 11 साल की योजनाएं

    चौपाल लगाकर गिनायी गयीं केन्द्र सरकार की 11 साल की योजनाएं

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन को 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मण्डलों में शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाई जा रही है। सोमवार को भाजपाजनों ने शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की योजनाओं क़े बारे में जानकारी दी। कासगंज नगर के 9 शक्ति केन्द्र पंचघर, जामा मस्जिद, बड्डू नगर, आवास विकास, माल गोदाम, रेलवे ट्रैफिक, रेलवे डंडा, बड़ी होली, लोधीयान पर विकसित भारत संकल्प सभा की चौपाल का आयोजन हुआ। साथ ही विकसित भारत संकल्प पत्र भी भरवाए गए। चौपाल में वक्ता जिला उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, चिकित्सा प्रकोष्ठ क़े जिलाध्यक्ष डा. शैलेन्द्र यदुवंशी, विजय लक्ष्मी कश्यप, राजीव माहेश्वरी ने दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी क़े चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं को प्रधानंमंत्री नरेन्द्र मोदी क़े 11 वर्षों की उपलब्धियों क़े बारे में विस्तार जानकारी दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य, आलोक कुलश्रेष्ठ, अरविंद पांडेय, शिवेंद्र माहेश्वरी, दिनेश भास्कर, गुरपाल सिंह, करन सिंह, आशुतोष शर्मा, स्नेहलता शर्मा, सोनू बाल्मीकि, राहुल कुमार, सुमन सैनी, अंशुल अग्रवाल, सूरज सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, विनम्र अग्रवाल, अमित गुप्ता, जितेंद्र सिंह बघेल, पवन यादव, राजीव यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • त्रैसाप्ताहिक समर कैम्प के समापन पर मेधावी किये गये पुरस्कृत

    त्रैसाप्ताहिक समर कैम्प के समापन पर मेधावी किये गये पुरस्कृत

    त्रैसाप्ताहिक समर कैम्प के समापन पर मेधावी किये गये पुरस्कृत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के सिढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र के पटियाली सिढ़पुरा मार्ग स्थित श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर में पिछले 3 सप्ताह से चल रहे समर कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। संयोजक तरुण पांडेय एवं सह संयोजक गौरव सिंह के निर्देशन में चले समर कैंप में समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिढ़पुरा रजनीकांत शर्मा, विद्यालय उपप्रबंधक सुधीर भारद्वाज पूर्व कृषि अधिकारी, भृगुनाथ सिंह तथा प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ किया।
    समर कैंप के सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम का संचालन संयोजक तरुण पांडे ने किया जिसमें योग्यता आधारित उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संयुक्त रूस प्रथम स्थान हासिल करने वाले अभय तिवारी एवं दीप्ति, द्वितीय स्थान के प्रशांत और आंशिक तथा तृतीय स्थान के आदित्य एवं गरिमा को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान इस वर्ष विद्यालय स्तर पर यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट में 86.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुहानी, 85 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्र उत्कर्ष गुप्ता एवं 80.60 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्रा रजनी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही हाईस्कूल परीक्षा में 81.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रियांश, 79.83 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र साहिल एवं 79.16 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र अंकित को भी पुरस्कृत किया गया।
    अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष एड. आलोक तिवारी, प्रबंधक एड. आशुतोष भारद्वाज, मनमोहन गुप्ता, कमलापति त्रिपाठी, मोनू सिंह, रामकुमार सहित तमाम अभिभावक एवं छात्र—छात्राएं मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राजकीय महाविद्यालय में फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

    राजकीय महाविद्यालय में फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

    राजकीय महाविद्यालय में फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के नौरथा स्थित राजकीय महाविद्यालय में फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य एवं पर्यावरणविद् प्रो. एस.के. रावत ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 में दी गई व्यवस्थाओं से परिचित कराया। सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी कराया गया। इस दौरान नम्रता उपाध्याय, कली, सत्यपाल, सचिन यादव, मेघा आदि ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. के.जी. वार्ष्णेय, रसायन विज्ञान प्रभारी डॉ. हेमंत कुमार, भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार, गौरव सहित कई छात्र—छात्राएं मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ‘प्लास्टिक एवं प्रदूषण को हरायें’ थीम पर किया गया पौधरोपण

    ‘प्लास्टिक एवं प्रदूषण को हरायें’ थीम पर किया गया पौधरोपण

    ‘प्लास्टिक एवं प्रदूषण को हरायें’ थीम पर किया गया पौधरोपण

    राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी पर कार्यदायी संस्था ने किया कार्यक्रम
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी स्थित देवीनगर कासगंज बाईपास परियोजना के अंतर्गत सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ जिसका आयोजन कार्यदायी संस्था जी आर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख यर्रा श्रीनिवास राव के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों अपर जिलाधिकारी राकेश पटेल, उपजिलाधिकारी सदर संजीव कुमार ने पौधरोपण किया। इस दौरान करीब एक हजार से अधिक पौधों का प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पौध वितरण एवं रोपण करके आमजन को जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही श्रमिकों एवं स्कूली बच्चों के बीच पर्यावरण विषयक संवाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता एवं हरित भविष्य हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बदायूं खंड के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुल्क, तकनीकी प्रबंधक सुजोत गुप्ता, अंकुर सिंह, एक्सईएन अभियंता पीडब्लूडी ज्ञान प्रकाश, आईई टीम लीडर राजीव रंजन, पुल अभियंता सुशील सिंह, जीआरआईएल विकास पांडेय, परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, सुरक्षा प्रबंधक इंद्रजीत सिंह, लीगल एजीएम राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    दुर्घटनाओं को कम करने के लिये संवेदनशील स्थलों को सुधारें, नये ब्लैक स्पॉट चिन्हित करें: डीएम
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये मिलजुल कर प्रयास करें। दुर्घटनाओं के लिये संवेदनशील स्थलों की कमियों को अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग एवं सम्बंधित निर्माण एजेंसिंया तत्काल सुधार कर अवगत करायें। जनपद में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए सर्वाेच्य न्यायालय द्वारा गठित कमेटी रोड सेफ्टी के निर्देशों के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही व प्रचार प्रसार, कासगंज शहर के 05 चौराहों के 50 मीटर निर्धारित दूरी तक नो-पार्किंग जोन घोषित कर बोर्ड लगाये जाने की समीक्षा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, कासगंज द्वारा अवगत कराया गया कि नगर पालिका परिषद कासगंज सीमान्तर्गत राजकोल्ड चौराहा, सोरों गेट तिराहा, बिलराम गेट चौराहा, रोडवेज बस स्टेण्ड, नदरई गेट चौराहा स्थित हैं जहाँ पर जाम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये वर्तमान में (नदरई तिराहा, चौराहा मालगोदाम, रोडवेज बस अड्डा, चौराहा बिलराम गेट, राजकोल्ड तिराहा) को चिन्हित कर 50 मीटर दूरी को नो-पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा वाहनों के टू-चौन कर सम्बन्धित थानों में पहुँचानें की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत को अपने क्षेत्र के अन्तर्गत प्रमुख चौराहों को जाममुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल वाहन बिना फिटनेस के संचालित न हों। जिलाधिकारी ने कहा कि हिट एंड रन के मामलों में किसी वाहन की टक्कर से मृत्यु होने अथवा चोटिल होने की दशा में परिवहन विभाग द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अधिक से अधिक लोगों को दी जाये। ऐसे लोगों को लाभान्वित किया जाये। इसके लिये पुलिस व परिवहन विभाग मिल कर कार्य करें। बैठक में एआरटीओ अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत, डीआईओएस, सीओ, प्रभारी ट्रैफिक सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अमांपुर में प्रशासन व परिवहन विभाग के लिये चुनौती बने अवैध वाहन स्टैण्ड

    अमांपुर में प्रशासन व परिवहन विभाग के लिये चुनौती बने अवैध वाहन स्टैण्ड

    अमांपुर में प्रशासन व परिवहन विभाग के लिये चुनौती बने अवैध वाहन स्टैण्ड

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। स्थानीय कस्बा के कासगंज रोड, एटा रोड, सहावर रोड, सिढ़पुरा रोड, मोहनपुर रोड, थाने के पास अवैध वाहन स्टैंड की भरमार है। मनमाने ढंग से डग्गामार वाहन चालक अवैध रूप से स्टैंड बनाकर वाहन खड़ा करते है। फुटपाथ को भी स्टैंड बना लिया है। इससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। थाना कोतवाली के पास और तिराहे पर सड़क किनारे छोटा हाथी, मैक्स और आटो चालकों ने अवैध रूप से स्टैंड बना लिए है। इससे पल-पल जाम की स्थिति बनी रहती है। आए दिन यहां वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद आपस में विवाद भी होता है। वहां थाना कोतवाली भी है। इसके बाद भी पुलिस का इस ओर ध्यान भी नही है। एक साल पहले मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए अवैध वाहन स्टैंड हटाने के आदेशों पर कस्बा में अभी तक अमल नहीं हो पा रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राकेश को आईसीटी प्रतियोगिता में मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार

    राकेश को आईसीटी प्रतियोगिता में मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार

    राकेश को आईसीटी प्रतियोगिता में मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार

    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। लखनऊ में आयोजित हुई आईसीटी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय महदबा के प्रधानाध्यापक राकेश राजपूत जी को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आईसीटी एवं नवीन तकनीकी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने से जनपद कासगंज के शिक्षकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। शिक्षकों और समाज बंधुओ ने राकेश राजपूत जी के आवास पर जाकर पटका और प्रतीक चिन्ह देकर राजपूत जी का स्वागत किया। हर्ष व्यक्त करने वालों में धनंजय लोधी संरक्षक उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ कासगंज, खूबेंद्र लोधी संयोजक, नरेंद्र लोधी, इंद्र कुमार, मंजू सोलंकी, पूजा वर्मा ,नितेश राजपूत, संतोष राजपूत, चमन लाल, मदन राजपूत, अरविंद कुमार, रामचंद्र वर्मा ,होशियार सिंह, अखिलेश कुमार, अखिलेश सोलंकी, हरीश कुमार, राजकुमार, राकेश राजपूत, वेदराम वर्मा, हेम सिंह, अनार सिंह, केसर सिंह आदि रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गन्दे पानी के भराव से सुभाष नगर व पुराने थाने रोड के लोग परेशान

    गन्दे पानी के भराव से सुभाष नगर व पुराने थाने रोड के लोग परेशान

    गन्दे पानी के भराव से सुभाष नगर व पुराने थाने रोड के लोग परेशान

    मच्छरों के प्रकोप से वाशिंदे परेशान, संक्रामक बीमारियों का सता रहा है डर
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। स्थानीय कस्बे के सुभाष नगर एवं पुराने थाने के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गंदे पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण सड़क व मोहल्ले में जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान हैं। गंदा पानी भरा होने से मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गन्दगी के कारण लोगों को संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी सता रही है। स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों को गंदगी और जलभराव से होकर गुजरना पड़ता हैं। नगर पंचायत अमांपुर के सहावर रोड पर स्थित नाला चौक होने से पानी की निकासी न होने से मार्ग पर जलभराव बना रहता है। जलभराव दुकानदार व राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। विगत कई दिनों से लोग नाली के गंदे पानी में होकर गुजरने के लिए मजबूर हैं। बुधवार को भी पुराने थाने रोड पर और सुभाष नगर में नाली का पानी सड़क पर भरा तो लोगों को काफी दिक्कतें हुई। आसपास के दुकानदार व राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही हैं। जलभराव के बीच से लोग आवागमन कर रहे है। पुराने थाने रोड, सुभाष नगर में नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। राहगीरों और दुकानदारों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सहावर रोड व विकोरा रोड के नाले में पानी की निकासी न होने से पानी उल्टा पहुंचता है जिससे नालियों का पानी ओवरफ्लों होने के कारण सुभाष नगर में घरों का पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से दो पहिया वाहन चालक और राहगीर फिसलकर गिरते हैं और चोटहिल हो जाते हैं। पुराने थाने रोड पर जलभराव और कीचड से लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। लोगों का कहना है नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ से कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा हैं। लोगों ने जिलाधिकारी महोदय मेधा रुपम से समस्या से निजात दिलाने की मांग की हैं। यह रास्ता सुभाष नगर, राजेंद्र नगर, एटा रोड, तिराहा, बारहद्रारी, घंटाघर, जामा मस्जिद को जाता हैं। लोगों की मानें तो कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराने के बाद भी कोई भी कार्रवाई नही हुई है जिससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। लोगों ने एक बार पुन: नगर पंचायत को समस्या से अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की हैं। मांग करने वालों में आचार्य विनय प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, डा. जयप्रकाश राजपूत, डाॅ. होतीलाल वर्मा, हुकुम सिंह शाक्य, अनिल मौर्या, आलोक कुमार, गजेंद्र कुमार, सत्येन्द्र यादव, रामबरन शाक्य, त्रिमल सिंह, विजय कुमार, भूपाल सिंह, सुरेंद्र वर्मा, देवेंद्र प्रताप, रोहित भारद्वाज, विनय कुमार, अरविन्द शाक्य, अंकित साहू, हनी भारद्वाज, धर्मेंद्र राघव, कैलाश शाक्य, राजेन्द्र वर्मा, दाताराम, लल्ला साहू, भमरपाल शाक्य आदि रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जलभराव के कारण पोल में उतरे करेंट से भैंस व बकरे की हुई मौत

    जलभराव के कारण पोल में उतरे करेंट से भैंस व बकरे की हुई मौत

    जलभराव के कारण पोल में उतरे करेंट से भैंस व बकरे की हुई मौत

    रामपुर गांव के नहीं बदले हालात, कई ग्रामीण भी चपेट में आने से बाल बाल बचे
    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद अंतर्गत कस्बा मोहनपुरा के समीप गांव रामपुर के हालात नहीं बदले। पिछले कई वर्षों से जलभराव से जूझ रहे ग्रामवासियों को पशु हानि के रूप में खामियाजा भुगतना पड़ा है। मंगलवार की शाम जलभराव के कारण विद्युत पोल में करंट के उतरने से ग्रामीण पप्पू की भैंस और महेंद्र सिंह का बकरा चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग एवं ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप है कि ग्राम प्रधान की लापरवाही से जलभराव हुआ है। वहीं विद्युत विभाग के जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु नंबर लगातार बंद मिलने से संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीण उचित कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े हुए थे। ग्रामीणों ने मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान महेंद्र सिंह, पोकी, मोहर सिंह, संजय, चंद्रशेखर, इतवारी, लाखन सिंह, चंद्रपाल, ओमकार, पप्पू, चूरामन, कल्लू, रामवीर सिंह, मोहन सिंह, शंकर सिंह, विजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, मोहन सिंह, टीकम, मटरू, गोवर्धन आदि ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बेसिक शिक्षा को नयी दिशा देने के लिये मुख्यमंत्री ने 3300 करोड़ की बहुआयामी योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    बेसिक शिक्षा को नयी दिशा देने के लिये मुख्यमंत्री ने 3300 करोड़ की बहुआयामी योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    बेसिक शिक्षा को नयी दिशा देने के लिये मुख्यमंत्री ने 3300 करोड़ की बहुआयामी योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन में प्रदेश में जिले को मिला प्रथम स्थान
    जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं कार्मिकों को किया सम्मानित
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम मानते हुए बेसिक शिक्षा को भविष्य की ठोस बुनियाद बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को लोक भवन लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने बेसिक शिक्षा विभाग की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। निपुण प्लस एप के माध्यम से ‘निपुण प्लस स्पॉट असेसमेंट योजना’ की शुरुआत की गई जो कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के मूल्यांकन की एक सशक्त पहल है। इस योजना से विद्यार्थियों की विषयवस्तु की समझ का आकलन कर उनकी जरूरतों के अनुसार शैक्षणिक सहयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।
    कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार कासगंज में जिले के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों व शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया।
    मुख्यमंत्री जी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दो जोड़ी, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग, स्वेटर एवं स्टेशनरी के लिए अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र 1200 रूपये की धनराशि स्थानांतरित की। साथ ही प्रदेश भर में 3300 करोड़ की धनराशि के विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्याय किया गया जिसमें स्थापित 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय एवं 66 अभ्युदय विद्यालयों का शिलान्यास एवं उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नवनिर्मित भवनों एवं छात्रावासों का लोकार्पण किया गया।
    शिक्षा के डिजिटलीकरण को गति देते हुए मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान में एजुकेशनल ब्रॉडकास्टिंग स्टूडियो, 5258 विद्यालयों में आईसीटीसी लैब, 503 पीएम श्री विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी और 7409 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में निपुण आकलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51667 शिक्षकों का सम्मान किया गया एवं उन्हें टैबलेट भी वितरित किए गए। साथ ही शैक्षिक पुस्तक ’सारथी’ एवं ’अनुरूपण’ का विमोचन हुआ। ओनजीसी को सीएसआर फंड से 150 करोड़ की धनराशि से 5 मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के लिए सम्मानित किया गया।
    इसके पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने कहा कि विकसित भारत बनाने में सबसे ज्यादा योगदान हमारे शिक्षकों का है। यह आज जो नीम रखी गई है, उसे इमारत बनाने में आप लोग खरे उतरेंगे। आने वाले समय में वन नेशन वन इलेक्शन होने वाला है। आप लोगों की ड्यूटी भी सिर्फ एक बार लगेगी हमारे शिक्षक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।
    विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय मिल का पत्थर साबित होगा। कासगंज सदर विधायक देवेंद्र सिंह ने कहा मुख्यमंत्री जी का टैबलेट वितरण शिक्षकों को किया गया है। यह कार्य बहुत सराहनीय कार्य है। जिले में बहुत अच्छा कार्य हमारे शिक्षक कर रहे हैं। हमारे शिक्षक जिले में चार चांद लगाएंगे। जनपद कासगंज में कुल 1263 परिषदीय विद्यालयों व 8 के०जी०बी०वी० के सापेक्ष प्रथम चरण में आपूर्तिकर्ता द्वारा 962 परिषदीय विद्यालयों के लिए कुल 1839 टैबलेट उपलब्ध कराये गये हैं जिनमें से 85 विद्यालयों में एक-एक टैबलेट तथा 877 विद्यालयों में प्रति विद्यालय 2-2 टैबलेट का वितरण किया जा चुका है तथा वर्तमान द्वितीय चरण में आपूर्तिकर्ता द्वारा कुल 607 टैबलेट उपलब्ध कराये गये है जिनका वितरण जनपद के 338 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों व 8 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में किया जायेगा।
    टैबलेट द्वारा टाइम एण्ड मोशन स्टडी संबन्धी शासनादेश में उल्लिखित 13 पंजिकाओं का उपयोग ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा। साथ ही मध्याह्न भोजन योजना का प्रभावी अनुश्रवण तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं व सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से किया जा सकेगा। जनप्रतिनिधियों तथा मुख्य विकास अधिकरी व अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में 15 विद्यालयों को टेबलेट वितरण किये तथा निपुण घोषित हो चुके विद्यालयों में से 7 विद्यालयों के प्र०अ०/स०अ० को प्रमाण-पत्र, स्मार्ट क्लास का संचालन करने वाले 7 विद्यालयों के प्र०अ०/स०अ० को प्रमाण-पत्र एवं वर्तमान शैक्षिक सत्र में नवाचार के रूप प्रारम्भ किये गये। समर कैम्प में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले 7 शिक्षमित्र/अनदेशकों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिला विधान परिषद सदस्य रजनीकांत महेश्वरी, कासगंज सदर विधायक देवेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी राकेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आरवीडी कम्प्यूटर एजुकेशन प्वाइंट पर बच्चों को बांटे गये उपहार

    आरवीडी कम्प्यूटर एजुकेशन प्वाइंट पर बच्चों को बांटे गये उपहार

    आरवीडी कम्प्यूटर एजुकेशन प्वाइंट पर बच्चों को बांटे गये उपहार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। स्थानीय कस्बा के आम्बेडकर नगर में स्थित आरवीडी कंप्यूटर एजुकेशन पाॅइंट पर आयोजित हुई मीनिंग प्रतियोगिता का सोमवार को परिणाम घोषित किया गया। प्रतियोगिता में 70 विधार्थियों ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य रामजी लाल वर्मा, चेयरमैन चांद अली खान, आचार्य किशोरी लाल, आकाश गुप्ता सर्राफ, प्रधान संजय शाक्य, आचार्य हरिशंकर रहे। संचालन केंद्र मैनेजर राजीव सर ने किया।
    प्रथम स्थान कोशिकी, रोजी, मुस्कान, राखी, अभय, अर्जुन, आदित्य, अंश, वंश ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान नंदिनी, रश्मी, प्राची, जानवी, वैष्णवी, प्रांजल, युवराज, शोएब, हिदेश, मुनीश ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान अंशुमन, हिमांशी, पंकज, अंजली, संजीव, आदिश, भूमिका, लव, रत्नेश, सत्यजीत ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने कहा कि बच्चों के द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से हर मुकाम को पाया जा सकता हैं।
    प्रधानाचार्य रामजी लाल वर्मा ने सभी विधार्थियों को मीनिंग प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन चांद अली खान ने बच्चों को स्कूल जाने और नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मैनेजर राजीव जी, आचार्य पवन, शीलेन्द सोलंकी, सुरेश चौहान, आकाश गुप्ता सहित तमाम मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आंधी-तूफान से दो अधेड़ महिलाओं की हुई मौत, 5 घायल

    आंधी-तूफान से दो अधेड़ महिलाओं की हुई मौत, 5 घायल

    आंधी-तूफान से दो अधेड़ महिलाओं की हुई मौत, 5 घायल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। बुधवार की रात आई तेज आंधी-तूफान व बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान दो अधेड़ महिलाओं की मौत हो गई। दो मासूम बच्चे सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार अमांपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाछमई के गांव नगला चमन निवासी श्यामा देवी पत्नी झम्मन लाल 65 वर्ष आंगन में सो रही थी। उसी दौरान छत की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। मलबे में दबने से श्यामा देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी घटना क्षेत्र के गांव सेवका निवासी सुशीला देवी पत्नी पूसेराम 70 वर्ष छत पर सो रही थी। तेज आंधी के कारण जीने से उतरते समय गिर पड़ी जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों गांव के श्मशान घाट पर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
    वहीं तीसरी घटना क्षेत्र के गांव जखा में आंधी-तूफान के कारण टीन शेड और दीवार गिरने से से दो बच्चों समेत 5 लोग दब गये। गांव जखा निवासी राम अवतार सिंह चौहान के आंगन में परिवार के लोग सो रहे थे तभी तेज आंधी चलने से छत के बगल की दीवार और टीनशेड गिर पड़ी। मलबे में दबने से दामाद धर्मेंद्र कुमार, पुत्री नीरज व माधुरी, धेवता अभी और एक 4 माह का बच्चा गंभीर चोट लगने से घायल हो गए। परिजन इन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चिकित्सक ले कर पहुंचे जहां डाक्टरों ने दो लोगों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • देश की आंतरिक सुरक्षा के लिये पुलिस का आधुनिकीकरण जरूरी: मुख्यमंत्री

    देश की आंतरिक सुरक्षा के लिये पुलिस का आधुनिकीकरण जरूरी: मुख्यमंत्री

    देश की आंतरिक सुरक्षा के लिये पुलिस का आधुनिकीकरण जरूरी: मुख्यमंत्री

    कासगंज में योगी ने 724 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
    सीएम ने कासगंज में 25.63 हेक्टेयर में फैली नवनिर्मित अत्याधुनिक पुलिस लाइंस का किया उद्घाटन
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कासगंज में 724 करोड़ रुपये की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 25.63 हेक्टेयर में फैली नवनिर्मित अत्याधुनिक पुलिस लाइंस का उद्घाटन भी किया, इसे बनाने में योगी सरकार ने 191 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार कासगंज की पौराणिक और आध्यात्मिक विकास के साथ ही यहां की बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 2008 में बना कासगंज जिला विकास के लिए तरस रहा था। 2017 से पहले की सरकारों के एजेंडे में विकास कभी नहीं रहा, अराजकता और भ्रष्टाचार ही उनकी पहचान थी। आज कासगंज विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कासगंज में नवनिर्मित पुलिस लाइंस उत्तर प्रदेश पुलिस की आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। 191 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह पुलिस लाइंस 1,000 पुलिसकर्मियों के लिए बैरक, अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधाएं, ऑडिटोरियम सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। उन्होंने कहा कि पहले पुलिसकर्मी टूटी-फूटी बैरकों में रहने को मजबूर थे लेकिन अब हाई-राइज इमारतों में शानदार आवासीय सुविधाएं दी जा रही हैं। यह पुलिस लाइंस देश के लिए एक मॉडल है।
    मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सम्मान के लिए आगरा जोन द्वारा संचालित ऑपरेशन जागृति को स्मार्ट पुसिलिंग अवार्ड वुमेन सेफ्टी 2025 से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टैबलेट, मुख्यमंत्री आवास योजना व पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत आवास की चाबी, सीएम युवा के तहत लाभार्थियों को 5 लाख रुपये का चेक, घरौली प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप का वितरित किया। इस अवसर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, विधायक हरिओम वर्मा, देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधान परिषद सदस्य रजनीकान्त माहेश्वरी, डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    ——इनसेट——
    यूपी पुलिस सतर्क है, कोई माफिया समानान्तर सरकार नहीं चला सकता
    सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की तारीफ करते हुए कहा कि यह पुलिस को सशक्त बनाने और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आज यूपी पुलिस माफियाओं के लिए काल बन चुकी है। कोई माफिया समानांतर सरकार नहीं चला सकता, न ही गरीब की संपत्ति पर कब्जा कर सकता है। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा पर सेंध लगाने की कोशिश करने वालों को अब यमराज का इंतजार करना पड़ता है।

    ——इनसेट——
    भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया
    योगी ने कहा कि जैसे देश की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी के सेना का आधुनिकीकरण किया जिसका परिणाम ऑपरेशन सिंदूर में देखनो को मिला, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया। अगर हमारे पास मजबूत सेना और बहादुर जवान न होते तो देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। आज भारतीय सेना दुश्मन के घर में घुसकर उसका खात्मा करने की क्षमता रखती है। वैसे ही देश और राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस का आधुनिकीकरण करना जरूरी है।

    ——इनसेट——
    2017 के पहले प्रदेश में था अराजकता का माहौल
    सीएम ने 2017 से पहले की समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उस दौर में उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल था। शाम होते ही सड़कों पर कर्फ्यू जैसा दृश्य होता था। उपद्रवी सड़कों पर तांडव करते थे। न बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी। हर तीसरे दिन दंगे होते थे और पर्व-त्योहारों से पहले लोगों के मन में डर समा जाता था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मॉडल ग्राम पंचायत भुजपुरा में पंचायत सचिवालय पर प्रथम बार हुआ ग्राम न्यायालय का आयोजन

    मॉडल ग्राम पंचायत भुजपुरा में पंचायत सचिवालय पर प्रथम बार हुआ ग्राम न्यायालय का आयोजन

    मॉडल ग्राम पंचायत भुजपुरा में पंचायत सचिवालय पर प्रथम बार हुआ ग्राम न्यायालय का आयोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के विकास खण्ड सिढपुरा की मॉडल ग्राम पंचायत भुजपुरा में ग्राम न्यायालय का आयोजन हुआ जहां न्याय अधिकारी अनुराग जी एवं कोर्ट सहाब अधिवक्ता एवं थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत भुजपुरा के पंचायत सचिवालय पर प्रथम बार ग्राम न्यायालय का आयोजन हुआ जहां गांव एवं क्षेत्र की जनता ने अपने जमीनी विवाद घरेलू अहिंसा एवं तहसील कोर्ट में लंबित विचाराधीन मामले पर सुनवाई की। वादी प्रतिवादी की बात सुनकर कुछ मामले मौके पर ही निस्तारण किए गए। बाकी मामलों को समय से निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। वहीं ग्राम पंचायत भुजपुरा के प्रधान गिरीश चंद्र ने बताया कि ज्यादातर घरेलू जमीनी आपसी विवाद पंचायत पर निपटाए जाते हैं और आगे इसी तरह का प्रयास जारी रहेगा कि कोई भी विवाद थाने या तहसील या जनपद तक न पहुंचे। गांव की समस्या गांव में ही समाधान हो, ऐसा मेरा प्रयास है और आगे भी रहेगा। इस दौरान अमर सिंह, धारा सिंह, बाबू राम, महेंद्र पाल, ओम प्रकाश, मोहरवाती, रामप्यारी आदि के विवादों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर ललित शाक्य, पुष्पेंद्र, उमेश चंद्र, विजय आनंद, कपिलदेव, वीरपाल, धर्मवीर, राजेंद्र, राम गोपाल, सोने लाल, सुरजीत, सुमन, प्रीती, पूजा, ममता, सिया देवी, लक्ष्मी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • रामायण अभिरूचि कार्यशाला का प्रदर्शनी के साथ सम्पन्न

    रामायण अभिरूचि कार्यशाला का प्रदर्शनी के साथ सम्पन्न

    रामायण अभिरूचि कार्यशाला का प्रदर्शनी के साथ सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान संस्कृति विभाग अयोध्या के सहयोग से जनपद कासगंज के प्राथमिक विद्यालय नगला सुर्जी विकास क्षेत्र सोरों में आयोजित सात दिवसीय रामायण अभिरुचि कार्यशाला के समापन दिवस पर बच्चों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई वर्तमान में बच्चों में सामाजिक, नैतिक व वैचारिक उन्नति के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम समन्वयक दिलीप प्रताप सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय उकुर्री विकास क्षेत्र सोरों ने बताया कि रामायण थीम पर आधारित सात दिवसीय कार्यशाला में प्रत्येक दिन बच्चों ने रामायण मुख सज्जा, हैंड प्रॉब्स, मुखौटा चित्रकारी, पपेट, क्राफ्ट, गायन आदि सभी विधाओं में प्रतिभाग किया और रामायण के प्रसंगों को जाना।
    कार्यशाला में प्राथमिक विद्यालय नगला सुर्जी की इंचार्ज अध्यापक अल्पना ने मुख्य प्रशिक्षक और कुमारी सरोज सहायक अध्यापक ने सह प्रशिक्षक के तौर पर बच्चों को चित्रकारी की विभिन्न विद्याएं सिखाईं। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक संतोष शर्मा व प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग मुकेश मेश्राम द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष श्रीराम खिलाड़ी द्वारा प्रदान किये गये।
    साथ ही जनपद स्तर पर समन्वयक, मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षक को भी प्रमुख सचिव व निदेशक द्वारा हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र बाद में प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला के अंतिम दिन बच्चों द्वारा रामायण से संबंधित चित्रकारी पात्र चित्र निर्माण, संवाद चित्रण आदि की प्रदर्शनी लगाकर ग्रामवासियों के समक्ष प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक धीरज गौतम ने किया। इस अवसर पर सोनकली, प्रेमलता, सरोज, जसोदा देवी, ममता देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बाढ़ की दृष्टि से सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिये डीएम ने बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

    बाढ़ की दृष्टि से सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिये डीएम ने बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

    बाढ़ की दृष्टि से सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिये डीएम ने बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

    कहा— बाढ़ से सम्बन्धित अधिकारी अपनी कार्य योजना बनाकर अपनी रिपोर्ट सिंचाई विभाग में प्रस्तुत करें
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित रूद्राक्ष सभागार में जनपद में गंगा किनारे स्थित समस्त आबादी क्षेत्रों को बाढ़ से सुरक्षित रखने तथा पूर्व से ही बाढ़ सम्बंधी सुरक्षात्मक उपाय अपनाने की दृष्टि से बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप कमेटी 2025 की बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मात्र बाढ़ ही नहीं, बल्कि इसके अतिरिक्त होने वाले जल भराव जिससे जनजीवन प्रभावित होता हो कि दृष्टि से भी समस्त संबंधित विभाग पहले से ही निपटने की आवश्यक तैयारियॉ कर लें। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये वार्षिक कार्य योजना 31 मई तक अवश्य पूर्ण कर लिया जाय। पंचायती राज विभाग को नालियों की साफ-सफाई, खराब हैण्डपम्पों को ठीक कराने, लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील मार्गो जिनके क्षतिग्रस्त होने की संभावनायें रहती है उन पर विशेष ध्यान रखने व कार्य कराने, स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइॅयों की उपलब्धता क्लोरिन की गोलियॉ व मेडिकल किट आदि की तैयारी रखने, तटबंधों की सुरक्षा, बाढ़ चौकी, गोताखोर व नावों आदि की व्यवस्था पूर्व से रखने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिये।
    जिलाधिकारी ने कहा कि नावों के संचालन के लिये नाविक एवं स्थान का चिन्हीकरण कर लिया जाय। विगत वर्ष में नाविकों के भुगतान शेष होने की दशा में तत्काल भुगतान की कार्यवाही की जाय। साथ ही लाइफ जैकेट की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाये। जनपद स्तर का बाढ़ कन्ट्रोल रूम 10 जून 2025 तक तथा तहसील स्तर का कन्ट्रोल रूम 15 जून 2025 तक सक्रिय कर दें। बाढ़ प्रभावित प्रत्येक ग्राम के न्यूनतम 50 व्यक्तियों के मोबाइल नम्बर की डारेक्टरी बना ले जिससे सम्भावित बाढ़ की स्थिति के पूर्व में अलर्ट किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के पूर्व बाढ़ से सम्बन्धित कार्य में लगे जनपद स्तर पर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, आपदा मित्रों, नाविकों के मोबाइल नम्बर तथा पते की डारेक्टरी तैयार कर ली जाय। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के पूर्व जनपद स्तर पर जीवन रक्षक औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी राकेश पटेल, समस्त उपजिलाधिकारी, पीडब्लूडी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अधिशासी अभियंता सिंचाई सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अमांपुर में संगीतमयी हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन

    अमांपुर में संगीतमयी हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन

    अमांपुर में संगीतमयी हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन

    श्रीराम व बजरंग बली के जयघोष से गूंज उठा कस्बा
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। स्थानीय कस्बा के कासगंज तिराहे एवं एटा रोड पर स्थित प्रचीन हनुमान मंदिर पर बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में ग्राम विकास अमांपुर खंड के तत्वावधान में संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंग बली की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुये पूजा-अर्चना कर किया जिसमें भक्तजनों ने हिस्सा लिया।दर्जनों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। आरती कर हनुमान जी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। अमांपुर खंड के द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। जय श्रीराम, जय हनुमान, हर हर महादेव के जयघोष से परिसर गुंजायमान हो उठा।
    इस अवसर पर विधायक हरिओम वर्मा, बिजेश वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, धीरज गुप्ता, रूद्र प्रताप सोलंकी, पुष्पेंद्र कुमार आरएसएस, आकाश गुप्ता सर्राफ, मुन्ना लाल जाटव, गुरू प्रसाद, सोनू गुप्ता, मुनेंद्र राजपूत, विकास वर्मा, डाॅ भगवान सिंह, नरेश वर्मा, रोचक चौहान, रिषभ गुप्ता, अवधेश स्वर्णकार, विकास शर्मा, अंशुल वर्मा, विवेक कुमार, विनोद माहेश्वरी, अशोक माहेश्वरी, मोहनलाल शाक्य सहित तमाम रामभक्त मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पूर्व सैनिक संगठन ने आपात स्थिति से निपटने को लगाया सुरक्षा जागरूकता शिविर

    पूर्व सैनिक संगठन ने आपात स्थिति से निपटने को लगाया सुरक्षा जागरूकता शिविर

    पूर्व सैनिक संगठन ने आपात स्थिति से निपटने को लगाया सुरक्षा जागरूकता शिविर

    ग्रामीणों को युद्ध जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने को दिया गया प्रशिक्षण
    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के मध्य तनावपूर्ण स्थित के मद्देनजर पूर्व सैनिक संगठन ने गांव सैलई में रविवार को सुरक्षा जागरूकता कैंप का आयोजन किया। इस कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के गुरु सिखाए गए। पूर्व सैनिक कमांडर जगवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किए गए कैंप में पूर्व हवलदार शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि युद्ध के दौरान अपने परिवार एवं साथियों को धमाकों से बचाने के लिए यथासंभव अंडरग्राउंड में छुप जाना चाहिए। वहीं पूर्व कैप्टन धर्मेंद्र सोलंकी ने ग्रामीणों को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि रासायनिक हथियारों के प्रयोग के दौरान सर्वप्रथम चेहरे को मास्क से ढक लेना चाहिए। यदि मास्क उपलब्ध न हो तो किसी कपड़े अथवा रुमाल से मुंह को ढककर जमीन पर नीचे मुंह करके सीधा लेट जाना चाहिए।
    इसी क्रम में पूर्व कैप्टन सत्य प्रकाश राजपूत ने कैंप के दौरान सभी ग्रामीणों को युद्ध में घायल होने की स्थिति में अपने साथी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का डेमो दिखाया गया। आग लगने की स्थिति ने निपटने, हाथों से स्ट्रेचर बनाकर एवं हाथों से सहारा देकर घायल व्यक्ति प्राथमिक उपचार हेतु अथवा बुजुर्ग को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के विभिन्न तरीके एवं गुर सिखाए गए। पूर्व सैनिकों द्वारा साझा किए गए अपने अनुभवों को पाकर सभी ग्रामीण खासा रोमांचित हुए।
    इस अवसर पर पूर्व कैप्टन मेगेंद्र सिंह, पूर्व कैप्टन एपी पाराशर, पूर्व सूबेदार डालचंद्र, पूर्व हवलदार खूब सिंह, पूर्व हवलदार लोकपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पीठाधीश्वर के बड़े भाई के निधन पर हुई शोकसभा

    पीठाधीश्वर के बड़े भाई के निधन पर हुई शोकसभा

    पीठाधीश्वर के बड़े भाई के निधन पर हुई शोकसभा

    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शोकसभा करके श्री चित्रगुप्त पीठ क़े पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज क़े बड़े भाई राजेंद्र सक्सेना के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोकसभा संगठन के मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ के नावल्टी रोड स्थित प्रतिष्ठान पर हुई। इस दौरान सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया और दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। नवल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि राजेंद्र सक्सेना की असमय मृत्यु कायस्थ समाज क़े लिए अपूरणीय क्षति है। शोकसभा में नवल कुलश्रेष्ठ, एडवोकेट नारायण स्वरूप साक्सेना, डा. नीरज सक्सेना, एडवोकेट आदर्श सक्सेना, राकेश सरन सक्सेना, केके सक्सेना, अचिंत सक्सेना, कौशल किशोर सक्सेना, शांतनु चौधरी, अखिलेश सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, अजय सक्सेना, आशीष सक्सेना, अलोक कुलश्रेष्ठ, अरविन्द सक्सेना, अलोक सक्सेना, लवनीश गहाराना, सोहित सक्सेना, आशीष सक्सेना, दीपक सक्सेना, रंजन सक्सेना समेत अन्य कायस्थ बंधु मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डा. आम्बेडकर शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर की गयी समीक्षा

    डा. आम्बेडकर शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर की गयी समीक्षा

    डा. आम्बेडकर शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर की गयी समीक्षा

    सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    पटियाली, कासगंज। बीते 26 अप्रैल को कस्बा पटियाली में संविधान शिल्पी डॉ० आंबेडकर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी जिसकी रविवार को समिति के सचिव एडवोकेट कश्मीर सिंह के चेंबर में बैठक करके समीक्षा की गई। साथ ही सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सफल कार्यक्रम के लिए बाबा साहेब डॉ० की तस्वीरें भेंट करके सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने बताया कि हमारी युवा कमेटी द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर तथागत गौतम बुद्ध की जयंती मनाने का भव्य कार्यक्रम नगला खिन्नी स्थित गौतम बुद्ध पार्क में रखा गया है जिसमें बुद्ध वंदना, विचारों पर चर्चा,त्रिशरण कार्यक्रम के बाद मिष्ठान वितरण किया जाएगा। समीक्षा बैठक में समिति के अध्यक्ष रतन प्रकाश, डॉ प्रदीप गौतम मेडिकल ऑफिसर, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह, एडवोकेट कश्मीर सिंह, योगेंद्र कुमार, रजनीश उर्फ भोले, शिवमंगल सिंह, प्रदीप सिंह, यशवीर सिंह, सुशील कुमार, पवन कुमार, शिक्षक पवन कुमार, नंदू जी, आशु,नितिन, राजकुमार, नगला देवी से पंकज कुमार, सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सांई सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मातृ दिवस पर मां का लिया गया आशीर्वाद

    मातृ दिवस पर मां का लिया गया आशीर्वाद

    मातृ दिवस पर मां का लिया गया आशीर्वाद

    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    सिढपुरा, कासगं । कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को मातृ दिवस मनाया गया। बच्चों ने अपनी मां को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर उनसे आशीर्वाद लिया। शाम को कस्बा के विभिन्न बाजारों व प्रतिष्ठानों पर मातृ दिवस को लेकर भीड़ रही। बच्चे मां सहित परिवार के साथ सैर सपाटे पर निकले। बाजार में खरीदारी की और खान पान कर मस्ती की। मातृ दिवस का नजारा पूरे कस्बा में देखने को मिला। हर किसी ने अपने ही अंदाज में मां के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया। इसके चलते बाजारों में उपहार, ज्वेलर्स, कपड़े इत्यादि की दुकानों पर भीड़ रही। उपहार विक्रेता दुकानदार गोविन्द राम, पारस वर्मा, सुमित वर्मा ने बताया कि मातृ दिवस को लेकर तमाम तरह के उपहार की बाजार में खूब मांग रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पुलिस की बर्बरता मामले में पीड़ित परिवार से मिला बसपा का प्रतिनिधिमण्डल

    पुलिस की बर्बरता मामले में पीड़ित परिवार से मिला बसपा का प्रतिनिधिमण्डल

    पुलिस की बर्बरता मामले में पीड़ित परिवार से मिला बसपा का प्रतिनिधिमण्डल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    पटियाली, कासगंज। बसपा सुप्रीमो मायावती जी एवं बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के दिशा निर्देश अनुसार प्रतिनिधिमंडल जनपद कासगंज की विधानसभा पटियाली के गांव द्विरैय्या पहुंचा जहां पुलिस द्वारा उत्पीड़न परिवारों से मिला और उन परिवारों से घटना की जानकारी ली, पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि पुलिस द्वारा जो आप पर जो अत्याचार किया गया है, उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचकर उन सभी पुलिसकर्मियों खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की पुरजोर अपील करेंगे और जो ग्रामवासियों के विरुद्ध के कानूनी कार्यवाही की गई है, उन्हें उनसे मुक्त करने की भी अपील बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल करेगा। प्रतिनिधिमंडल में जुनैद मियां विधानसभा प्रभारी पटियाली सहित राजवीर सिंह पूर्व मंत्री एवं मंडल प्रभारी अलीगढ़ मंडल, अनिल बघेल मंडल प्रभारी अलीगढ़ मंडल, रामवीर सिंह जिलाध्यक्ष, शैतान सिंह भारती जिला प्रभारी, डॉ. प्रेमपाल सिंह जिला प्रभारी, महेंद्र पाल सिंह शाक्य, डीपी सिंह राना, विजेंद्र सिंह शाक्य आदि शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • समर्थ पोर्टल से होंगे विश्वविद्यालय के नवीन शैक्षिक सत्र में प्रवेश

    समर्थ पोर्टल से होंगे विश्वविद्यालय के नवीन शैक्षिक सत्र में प्रवेश

    समर्थ पोर्टल से होंगे विश्वविद्यालय के नवीन शैक्षिक सत्र में प्रवेश

    वेब रजिस्ट्रेशन के माध्यम से करना होगा ऑनलाइन आवेदन
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ में नवीन सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश अब ऑनलाइन वेब रजिस्ट्रेशन माध्यम से किए जाएंगे। इस हेतु विकसित किए गए समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी प्रो. एसके रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रम दिनांक 05.05.25 से लाइव कर दिए गए हैं। इसके लिए प्रवेशार्थी को समर्थ के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रुपए स्नातक हेतु एवं 400 रूपये स्नातकोत्तर हेतु देने होंगे। प्रो. एसके रावत ने बताया कि प्रवेशार्थी एक पंजीकरण शुल्क से एक से अधिक प्रोग्राम का चयन कर सकता है। पंजीकरण आवेदन शुल्क की प्रति को प्रवेश हेतु चयनित संबंधित संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के प्रवेश समिति कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। मेरिट लिस्ट बनाने के बाद प्रवेशार्थी का प्रवेश लिया जाएगा। इस हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य एवं तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गर्मी बिगाड़ रही सेहत, तेज धूप से चकरा रहा सिर

    गर्मी बिगाड़ रही सेहत, तेज धूप से चकरा रहा सिर

    गर्मी बिगाड़ रही सेहत, तेज धूप से चकरा रहा सिर

    मौसम की मार कर रही बीमार, सांस लेने में हो रही दिक्कत
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। बढ़ते तापमान की मार से हर कोई परेशान हैं। सांस के साथ डायरिया, बुखार, चर्म रोग सहित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज हो रहे हैं। अमांपुर कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्मी बढ़ने से मौसम के मिजाज में हो रहे बदलाव के साथ ही रोगियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। दिन मेें तेज धूप के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। जिससे प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भीड़ लग रही है। मंगलवार को प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही मरीजों की कतार लग गई। ओपीडी बंद होने तक 230 मरीज अस्पताल पहुंचे। प्रचंड गर्मी ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। मंगलवार को ज्यादातर मरीज डायरिया, पेट दर्द, बुखार, खुजली, दस्त के लक्षण के मरीज पहुंचे। वहीं चिकित्सक मरीजों को मौसम के हिसाब से ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे है। ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। सुबह 10 बजे से धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। 2 बजे तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही पर्चा बनवाने वालों की अच्छी खासी लाइन लग गई। इसी तरह ओपीडी, जांच लैब और दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों और उनके साथ आये तीमारदारों की लाइन लगी रही। गर्मी की वजह से बदलते मौसम का मिजाज और दिन में तेज धूप और रात में मच्छरों की वजह से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे है। जिन्हे दवाओं के साथ-साथ बीमारियों से बचाव से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है। प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. संदीप राजपूत ने बताया कि मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। तेज धूप में जानें से बचें, डायरिया होने पर ओआरएस घोल का सेवन करें, फुल आस्तीन के कपड़े पहने, बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी न पीएं, घर से निकलते समय छाता या सिंर पर कपड़ा अवश्य रखें। इस समय बुखार भी फैल रहा है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। खान-पान एवं साफ-सफाई का ध्यान रखें। फिजिशियन डाॅ. गौरव तोमर, डाॅ. शेर सिंह, डाॅ. संजय यादव ने बताया कि बच्चों में पांच से दस वर्ष तक की उम्र वाले बच्चों की संख्या अधिक रही। यह खासी, जुकाम, बुखार, दस्त, से पीड़ित थे।गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बेहद जरूरी हैं। बुखार, डायरिया, पेट दर्द की शिकायत होने पर लापरवाही न बरतें। तुरंत चिकित्सक को दिखाकर सलाह लें। स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक दवा मौजूद है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • वक्फ सुधार जनजागरण अभियान में हुआ अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद

    वक्फ सुधार जनजागरण अभियान में हुआ अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद

    वक्फ सुधार जनजागरण अभियान में हुआ अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा क़े नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश शोध विभाग प्रमुख अल्पसंख्यक मोर्चा क़े डॉ एसएम नईम खान, क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान वक्फ संशोधन विधेयक के बारे में जानकारी दी गई।
    मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रुप से मजबूत करने में सहायक साबित होगा। वक्फ बोर्ड और उनके द्वारा नियंत्रित सम्पत्तियां भारत में इस्लामिक जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं, क्योंकि वे अनगिनत मस्जिदों, धार्मिक और परोपकारी संस्थानों के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं। डॉ एसएम नईम खान ने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा प्रस्तुत वक्फ संशोधन अधिनियम 2013 ने वक्फ बोर्ड की शक्तियों का विस्तार करके मनमाने ढंग से भूमि अधिग्रहण को सक्षम करके सम्पत्ति के अकारों को कमजोर कर दिया। इसमें पारदर्शिता की कमी और हितधारकों की चिंताओं को नजरअंदाज करने के साथ ही बिना किसी नियम कानून के फैसले किया गया।
    क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा। मुस्लिम महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। विपक्ष का एजेंडा नकारात्मक प्रचार से लोगों को भ्रमित करने का है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता अपने-अपने मंडलों में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के बारे में चर्चा करें। वक्फ में सुधार से सबको लाभ मिलेगा। मंच पर ज्ञनन प्रकाश गुप्ता, अनिल पुंधीर, राजवीर सिंह, संजय सोलंकी, तारिक सिद्दीकी, तोकीर अहमद, चमन सेठ मौजूद रहे।
    इस अवसर पर सुरेश माहेश्वरी, अनुरोध प्रताप सिंह, रविन्द्र ब्रह्मचारी, केपी सिंह, रानू वर्मा, शरद गुप्ता, डॉ खूब सिंह, प्रदीप वर्मा, नन्द किशोर दिवाकर, डॉ शेलेन्द्र यदुवंशी, कुलदीप प्रतिहार, मयंक अग्रवाल, आदित्य काकोरिया, हरी सिंह, रंजीत प्रधान, मोहर सिंह, पवन यादव, अल्लादीन सैफी, समीर खान, नन्ने बाबू, परवेज अली, नौशाद अली, आलम सैफी जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आरएसएस ने मनाया वन विहार कार्यक्रम, स्वयंसेवकों में भरा गया जोश

    आरएसएस ने मनाया वन विहार कार्यक्रम, स्वयंसेवकों में भरा गया जोश

    आरएसएस ने मनाया वन विहार कार्यक्रम, स्वयंसेवकों में भरा गया जोश

    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमांपुर का वन विहार कार्यक्रम एटा रोड पर स्थित श्री वेदराम सिंह आवासीय इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में बौद्धिक आदित्य नंदन ने दिया। वक्ता आदित्य नंदन ने संघ के शताब्दी वर्ष में ग्राम शाखा एवं पंच परिवर्तन पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने संगठन के उद्देश्य एवं हिंदुओं के उनके हिन्दुओं को उनके दायित्वों के बारे में अवगत कराया। संघ शाखा में खेल कबड्डी, योग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे। इस अवसर पर शिवांशू अग्रवाल, गौरव गुप्ता, अंशुल प्रताप, चेतन सोलंकी, विकास सोलंकी, अंशुल वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ, अवधेश सर्राफ, शनि गुप्ता, राम, देव, कान्हा, ध्रुव सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • शिक्षा के प्रति विधार्थियों को किया गया जागरूक, बांटे गये उपहार

    शिक्षा के प्रति विधार्थियों को किया गया जागरूक, बांटे गये उपहार

    शिक्षा के प्रति विधार्थियों को किया गया जागरूक, बांटे गये उपहार

    अमांपुर पाराशर कोचिंग सेण्टर ने आयोजित किया सम्मान समारोह
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। स्थानीय कस्बा के शास्त्री नगर में स्थित पाराशर कोचिंग सेंटर पर रविवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।इस मौके पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2024-25 में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले 33 छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर विधार्थियों के चेहरे खिल गये। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जागन सिंह, नगर संघचालक राकेश पाराशर, प्रबंधक गुड्डू पाराशर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जागन सिंह ने सभी विधार्थियों को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर दिव्यांश पाराशर ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल विधार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ पाराशर ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जागन सिंह, नगर संघचालक राकेश पाराशर, प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, प्रधानाचार्य आदेश मिश्रा, अध्यापक नरेश यादव, अध्यापक दुर्गेश उपाध्याय, रिंकू अग्रवाल, आकाश गुप्ता सर्राफ, पुजारी सुखदेव दास, धनवीर सिंह, अश्वनी मिश्रा, डायरेक्टर दिव्यांश पाराशर, ऋषभ पाराशर, राघव तिवारी अध्यापक, विष्णु वशिष्ठ, सचिन सोलंकी सहित तमाम शिक्षक, विधार्थी आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अमांपुर में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

    अमांपुर में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

    अमांपुर में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

    झमाझम बारिश होने से उमस से लोगों को मिली राहत
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। स्थानीय कस्बा में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला। इसके बाद सुबह को तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। इससे पारा गिर गया। इससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। शुक्रवार की प्रातः काल से छाए काले बादल सुबह 8 बजे से झमाझम बरस पड़े। गरज के साथ झमाझम बारिश होने लगी जिससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह 8 बजे से बादलों की गरज के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश में युवाओं और बच्चों ने जमकर मस्ती की। वहीं बारिश की वजह से विधुत आपूर्ति ठप रही। कई इलाकों में पानी जमा हो गया जिससे लोगों को दिक्कत हुई। दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आजाद समाज पार्टी ने चलाया जागरूकता अभियान

    आजाद समाज पार्टी ने चलाया जागरूकता अभियान

    आजाद समाज पार्टी ने चलाया जागरूकता अभियान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। स्थानीय क्षेत्र के गांव बुद्देपुर में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किया तथा पार्टी के बारे में लोगों को बताया।इस दौरान नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की कार्यशैली के बारे में भी लोगों को बताया। पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए जिला कार्यकारिणी ने कमान कस ली है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारी सक्रिय हो चुके हैं जो जगह-जगह सभाएं करते हुए लोगों को जागरुक कर रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, जिला उपाध्यक्ष राम लखन उर्फ लखन प्रताप सिंह, सुनील नायक, हरिओम लोधी, डॉ नीरज, जिला प्रभारी चरन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ग्राम प्रधान ने स्वयं की स्कूल में साफ—सफाई

    ग्राम प्रधान ने स्वयं की स्कूल में साफ—सफाई

    ग्राम प्रधान ने स्वयं की स्कूल में साफ—सफाई

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    पटियाली, कासगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्राथमिक विद्यालय नगला मंशा में शुक्रवार को ग्राम प्रधान मुनीष कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर झाड़ू उठाया और साफ सफाई किया। हैरानी की बात यह रही कि सफाईकर्मी देखते रहे और प्रधान जी झाड़ू लगाते रहे। ग्राम प्रधान मुनीष कुमार ने बताया कि साफ सफाई अत्यंत आवश्यक होती है। हमारी ग्राम पंचायत में सफाईकर्मियों की इतनी ज्यादा संख्या में नियुक्ति नहीं है कि रोजाना सभी स्कूलों की साफ सफाई कर सके। सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जब तक मेरा प्रयास पूरा नहीं होता तब तक हम उच्च अधिकारियों से सफाई कर्मियों की नियुक्ति के लिए मांग करते रहेंगे। हमारी पंचायत में सफाई कर्मियों की कमी है, इसलिए कभी-कभी हम स्वयं विद्यालय में साफ सफाई करने के लिए निकलते हैं। बता दें कि मजरा जात पटियाली के ग्राम प्रधान मुनीष कुमार अक्सर क्षेत्र में कुछ अलग हटकर करते रहते हैं। इसके पहले उनकी पत्नी पूजा कुमारी ग्राम प्रधान रही है। उनकी भी कार्यशैली जनता के प्रति अच्छी रही है, इसलिए क्षेत्रीय जनता का प्यार दोबारा मिला और लोगों ने भरोसा करके उनके पति मुनीश कुमार को ग्राम प्रधान बनाया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • वक्फ संशोधन बिल से असहाय मुसलमान को मिलेगी मजबूती

    वक्फ संशोधन बिल से असहाय मुसलमान को मिलेगी मजबूती

    वक्फ संशोधन बिल से असहाय मुसलमान को मिलेगी मजबूती

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमापुर, कासगंज। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने वक्फ संशोधन बिल को मुसलमानों के लिए हितकारी बताया। गुरुवार को भाजपा विधायक हरिओम वर्मा के कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस बिल से मुस्लिम के गरीब और वंचित वर्गों को इस बिल से लाभ मिलेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। उन्होने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना हैं, ताकि भष्टाचार और कुप्रबंधन पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस संशोधन के माध्यम से मुस्लिम समुदाय के गरीब और वंचित वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंच सकेगी। सरकार नीति सबका साथ और सबका प्रयास को ध्यान में रखते हुए यह अधिनियम लाया गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, यतेन्द्र वर्मा, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता,तिर्मल सिंह, घनश्याम बघेल, भीमसेन कश्यप, दिनेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • चाइल्ड हेल्पलाइन एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से दो बाल विवाह पर लगी रोक

    चाइल्ड हेल्पलाइन एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से दो बाल विवाह पर लगी रोक

    चाइल्ड हेल्पलाइन एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से दो बाल विवाह पर लगी रोक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। पटियाली और सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो नाबालिग बालिकाओं के विवाह की तैयारी की जा रही थी जिसे चाइल्ड हेल्पलाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस टीम ने समय रहते रुकवा दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन को 1098 पर सूचना मिली थी कि दोनों बालिकाओं का विवाह 2 तारीख को प्रस्तावित है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तुरंत जिला प्रोबेशन अधिकारी और संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर की गई जांच में पाया गया कि बालिकाओं की उम्र क्रमशः 14 वर्ष और 16 वर्ष है। टीम ने परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी।
    इस अधिनियम के तहत 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह करना कानूनन अपराध है जिसके लिए दोषी को तीन माह से दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। परिजनों की सहमति के बाद बालिकाओं को रेस्क्यू कर वन स्टॉप सेंटर कासगंज में सुरक्षित रूप से आवासित कराया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
    अभियान में इंस्पेक्टर राधेश्याम (थाना प्रभारी पटियाली), चाइल्ड हेल्पलाइन से सौरभ यादव, इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह (सुन्नगढ़ी थाना), वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से गौरव शर्मा, लेडी हेड कॉस्टेबल रश्मि तोमर सहित अन्य सम्बन्धित शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • एक राष्ट्र—एक चुनाव विषय पर गोष्ठी 2 मई को

    एक राष्ट्र—एक चुनाव विषय पर गोष्ठी 2 मई को

    एक राष्ट्र—एक चुनाव विषय पर गोष्ठी 2 मई को

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। शहर के रेलवे रोड स्थित गंगा देवी धर्मशाला में 2 मई को एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर मंथन के लिए एक प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी का आयोजन होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी रहेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना ने दी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) व अन्नपूर्णा भवन चाबी, जीरो पॉवर्टी राशन कार्ड का हुआ

    फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) व अन्नपूर्णा भवन चाबी, जीरो पॉवर्टी राशन कार्ड का हुआ

    फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) व अन्नपूर्णा भवन चाबी, जीरो पॉवर्टी राशन कार्ड का हुआ

    सरकारी जमीन पर कब्जा हो तो मुझे अवगत करायें, तत्काल उसे खाली कराया जायेगा: डीएम
    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के पटियाली तहसील अन्तर्गत गांव ककराला में जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी मेधारूपम द्वारा फार्मर रजिस्ट्री का वितरण, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) व अन्नपूर्णा भवन चाबी का वितरण, जीरो पॉवर्टी राशनकार्ड का वितरण किया गया और तहसील परिसर पटियाली के गेट निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।
    इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की जितनी लाभान्वित योजनायें हैं, उन सभी योजनाओं में आप लोग आगे आयें किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार हो या कोई आपसे पैसे की डिमांड करता है, आप लोग मुझे अवगत करायें। सरकारी जमीन पर कब्जा हो मुझे अवगत करायें, तत्काल उसे खाली कराया जायेगा। शिकायत का निराकरण होगा। प्रशासन आपके साथ है। ग्राम पचांयत ककराला विकास खण्ड पटियाली में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन की चाबी वितरण कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप विमल, उपजिलाधिकारी पटियाली, संजीव कुमार, खण्ड विकास अधिकारी पटियाली, तहसीलदार पटियाली, सहायक विकास अधिकारी (पं०), पूर्ति निरीक्षक पटियाली, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, लेखपाल एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में जीरो पावर्टी योजना के अन्तर्गत राशन कार्ड हेतु सीमा देवी पत्नी प्रदीप कुमार, व्यूटी पत्नी रिकू, मीरा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासीगण ककराला को राशन कार्ड वितरण किये गये। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत प्रीती देवी पत्नी स्व० धर्मेन्द्र निवासी ककराला को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। फार्मर रजिस्ट्ररी के 5 लाभार्थी संजीव कुमार पुत्र वालिस्टर सिंह, राजवीर सिंह पुत्र बादशाह, वदन सिंह पुत्र गोंकिल, राम आसरे पुत्र मकरंद निवासीगण ककराला को प्रमाण पत्र एवं अन्नपूर्णा भवन की चाबी उचित दर विक्रेता को सौपने का कार्यक्रम किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • वक्फ सुधार कानून मुस्लिमों के लिये लाभकारी: देवेन्द्र राजपूत

    वक्फ सुधार कानून मुस्लिमों के लिये लाभकारी: देवेन्द्र राजपूत

    वक्फ सुधार कानून मुस्लिमों के लिये लाभकारी: देवेन्द्र राजपूत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार द्वारा वक्फ के कानून में किए गए संशोधन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इसी के तहत भाजपा प्रदेश ने प्रत्येक जिले में विधान स्तर पर पत्रकारों से बातचीत कर कानून की जानकारी देने को कहा है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कासगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों को वक्फ संशोधन कानून की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री राजवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने कहा कि वक्फ सुधार विधेयक मुसलमानों के लिए लाभकारी है। खासकर गरीबों, पसमांदा, महिलाओं, विधवाओं और बच्चों के हित में है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष भी वक्फ विधेयक को लेकर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून से करोड़ों गरीब मुसलमानों को लाभ होगा। मुस्लिम समुदाय का बड़ा वर्ग इस कानून का समर्थन कर रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • एसएन पब्लिक स्कूल में बच्चों को बांटे गये उपहार

    एसएन पब्लिक स्कूल में बच्चों को बांटे गये उपहार

    एसएन पब्लिक स्कूल में बच्चों को बांटे गये उपहार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगं। स्थानीय कस्बा के एसएन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई बैबठक जहां सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ। शील्ड और मेडल देकर मेधावियों को सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बच्चों ने प्रस्तुति दी। प्रबंधक भगवान सिंह ने बच्चों को स्कूल आने और नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बच्चों को उपहार दिए। प्रधानाचार्य कुलदीप यादव ने सभी का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डायरेक्टर पंकज राजपूत, सुमन राजपूत, प्रधानाचार्य कुलदीप यादव, पुष्पेंद्र वर्मा, राज किशोर, आरपी मिश्रा जीशान, रीतेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं अमृत पानी बनाने की कार्यशाला आयोजित

    नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं अमृत पानी बनाने की कार्यशाला आयोजित

    नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं अमृत पानी बनाने की कार्यशाला आयोजित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा अमृत पानी बनाने की कार्यशाला आयोजित हुई जहां शुभारम्भ जिला परियोजना अधिकारी सुजीत कुमार तथा प्रधानाचार्या डॉ. सोमवती शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को नदी के संरक्षण के महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में बताया गया। जिला परियोजना अधिकारी सुजीत कुमार ने नमामि गंगे तथा जिला गंगा समिति से अवगत कराते हुए विभिन्न परियोजनाओं के बारे में बताया तथा छात्राओं एवं अध्यापकों कोई गंगा स्वच्छता शपथ भी दिलायी। WWF इंडिया की टीम द्वारा छात्राओं को अमृत पानी के बनाने की विधि, प्रयोग एवं इससे नदी के संरक्षण में योगदान के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. सोमवती शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सुजीत कुमार, एसएचओ कासगंज, अध्यापकगण सहित तमाम छात्राओं की उपस्थिति रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सिढपुरा के एटा-गंजडुंडवारा व सिढपुरा-धूमरी मार्ग पर ऑटो और ई रिक्शा से लग रहा जाम

    सिढपुरा के एटा-गंजडुंडवारा व सिढपुरा-धूमरी मार्ग पर ऑटो और ई रिक्शा से लग रहा जाम

    सिढपुरा के एटा-गंजडुंडवारा व सिढपुरा-धूमरी मार्ग पर ऑटो और ई रिक्शा से लग रहा जाम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के सिढपुरा कस्बे एटा-गंजडुंडवारा, धूमरी-पटियाली रोड पर चल रहे ऑटो और ई रिक्शा के कारण सड़क पर जाम लग रहा है जबकि पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध ही है। जाम लगने से राहगीर परेशान हैं। नगर में सैकड़ों ऑटो और ई रिक्शा चल रहे हैं जिन्हें 15 साल के बच्चे से लेकर 65 वर्ष के बुजुर्ग भी चला रहे हैं। ऑटो और ई रिक्शा के लिए नगर में कोई स्टैंड नहीं है। न ही कोई रोकने की जगह तय है। ऑटो और ई रिक्शा चालक मर्जी से रुकते और चलते हैं जिससे जाम लग जाता है। नगर के चौराहों पर पुलिस की व्यवस्था नहीं है। होमगार्ड डंडे लेकर खड़े कर दिए हैं। कस्बे के एटा- गंजडुंडवारा तिराहे पर प्रतिदिन दिन में दर्जनों बार जाम लगता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अमांपुर में पाक और आतंकवाद के खिलाफ भड़का आक्रोश

    अमांपुर में पाक और आतंकवाद के खिलाफ भड़का आक्रोश

    अमांपुर में पाक और आतंकवाद के खिलाफ भड़का आक्रोश

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पहलगाम हमले पर जताया रोष
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले मे लोगों में आक्रोश है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग है। अमांपुर कस्बे के बारहद्वारी घंटाघर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। तहसील संयोजक प्रशान्त आर्य ने भारत सरकार से आतंकवादियों व पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। उन्होंने पर्यटकों की हत्या का बदला पाकिस्तान में घुसकर लेने की मांग की।
    इस अवसर पर तहसील संयोजक प्रशान्त आर्य, नगर अध्यक्ष ललित सोलंकी, नगर मंत्री योगेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष चित्रर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, आदित्य साहू, विशाल सोलंकी, विवेक साहू, अरुण साहू, प्रियांशु माथुर, कृष्णा आर्य, हरवंश साहू, विकास, पुष्पेन्द्र वर्मा, आयुष सोलंकी, रोहित पाल, टीटू साहू, आयुष साहू, हर्षित माथुर, सोनू गुप्ता, सुमित साहू, कृष्णा गुप्ता, शनि गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जनसत्ता दल ने की पहलगाम आतंकी हमले की निन्दा

    जनसत्ता दल ने की पहलगाम आतंकी हमले की निन्दा

    जनसत्ता दल ने की पहलगाम आतंकी हमले की निन्दा

    शोकसभा में मृतकों को दी गयी श्रद्धांजलि
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला कार्यालय पर राजा भैया एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद कायरतापूर्ण कृत्य किया गया है। वह सरकार के साथ हैं तथा उनकी पार्टी की अपेक्षा है कि सरकार कुछ ऐसे ठोस कदम उठाए जिससे इस तरह के घिनौने कृत्यों की पुनरावृति न हो सके। शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की चिर आत्म शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, धर्मेंद्र सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र, जिला सचिव डॉ हर प्रसाद, जिला सचिव अमित कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सोवित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • छात्रों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

    छात्रों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

    छात्रों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

    खण्ड शिक्षा अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ
    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुरा एवं प्राथमिक विद्यालय अभयपुरा ने संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान रैली निकाली रैली का शुभारंभ राजेश चौधरी खंड शिक्षा अधिकारी अमापुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शत—प्रतिशत नामांकन कराना और गांव का कोई बच्चा नामांकित से वंचित न रहे। हर बच्चा स्कूल चले अब न करो। अज्ञानता की भूल अपने बच्चों को भेजो। स्कूल और लोगों को संचारी रोग को प्रति भी जागरूक करना था। बच्चे विद्यालय घोष में थे तथा हाथ में नारे लिखी हुई तख्तीयां को लेकर चल रहे थे और बोल रहे थे। मम्मी पापा हमें पढ़ाओ सरकारी स्कूल में चलकर नाम लिखाओ। उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुर से प्रारंभ होकर रैली पूरे गांव का भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय पर संपन्न हुई। रैली में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील आर्य, उषा शर्मा, प्रेम किशोर, तार सिंह, प्रधानाध्यापक रिंकी शर्मा, पूजा यादव, उमरानी आदि लोग मौजूद थे

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष का प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष का प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष का प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान का प्रथम बार एटा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष के एटा आगमन की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतक पत्रकारों ने आनन-फानन में उनके स्वागत का कार्यक्रम बना लिया और पत्रकार राजीव मिश्रा के आवास पर नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष का माला पहनाकर, बुकें देकर एवं तस्वीरें देकर जोरदार स्वागत किया गया।
    इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि एटा के पत्रकार साथियों का प्यार और स्नेह तथा सम्मान को वह कभी भुला नहीं सकते। पत्रकारों के सम्मान के लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है। इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए हमें प्रदेश के पत्रकारों का जो सहयोग मिला है, वह भी कभी भुला नहीं सकते। उन्होंने एटा के पत्रकारों से आह्वान किया कि हम सबको मिलकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी के इस कारवां को आगे बढ़ाना है और उनके सपनों को साकार करने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार रहना है।
    उन्होंने पत्रकार साथियों को आश्वासन देते हुए कहा कि हमारे लिए सभी पत्रकार एक समान हैं। मैंने कभी द्वेष भावना से कार्य नहीं किया और न ही करेंगे। सभी को साथ लेकर चले हैं और चलते रहेंगे। एसोसिएशन तोड़ना नहीं, बल्कि जोड़ना जानता है। जहां जोड़ना निर्माण की प्रक्रिया है, वहीं तोड़ना विध्वंस का प्रतीक है। हम सब लोगों को इससे सावधान रहना होगा।
    बताते चलें कि नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व में एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष थे जिन्होंने अपने मृदुभाषी व्यवहार निष्ठा और ईमानदारी के साथ पत्रकारिता करके प्रदेश में एक अलग स्थान बनाया। उसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें विगत 13 अप्रैल को वाराणसी की पटेल धर्मशाला में संगठन के त्रिवर्षीय संपन्न हुए चुनाव में उन्हें प्रदेश का उपाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौहान प्रथम बार एटा आए हुए थे जहां उनका भव्यता के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करने वालों ने सुमंत यादव, अनुज मिश्रा, राजीव मिश्रा, करन प्रताप सिंह, ज्ञानेश कुमार, भरत वर्मा, हेमेंद्र गुप्ता सहित एक दर्जन पत्रकार मौजूद रहे। अंत में नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सभी पत्रकार साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    काफी समय पहले बनी सड़क की नहीं हुई मरम्मत
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के थाना सहावर क्षेत्र के वसावनपुर गांव की सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क वसावनपुर गांव से होकर गुजर रही है जो दर्जनों गांव के रास्तों को जोड़ती है लेकिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। ग्रामीण इसको लेकर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के पास गए लेकिन वहां भी उन्हें उदासीनता ही हाथ लगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी कई बार सड़क की मरम्मत को लेकर मांग की है लेकिन ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क में गढ्ढे होने की वजह से कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हुई हैं। ग्रामीणों ने मांग किया कि सड़क की मरम्मत का कार्य प्रशासन को जल्द से जल्द शुरू कराना चाहिये, ताकि दर्जनों गांव के ग्रामीणों को राहत मिल सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

    अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

    अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का सम्मान समारोह रविवार को बीएस डायनामिक स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल कुलश्रेष्ठ ने किया। विशिष्ट अतिथि एड नारायण स्वरुप सक्सेना, सुरेश चंद्र सक्सेना, राकेश सरन सक्सेना, एड आदर्श सक्सेना, किशोरी लाल सक्सेना, भारत लाल सक्सेना रहे। महासभा के अध्यक्ष केके सक्सेना और महामंत्री अजय सक्सेना, विजय सक्सेना ने मुख्य अतिथि नीरज शर्मा का माला, पटका पहनाकर स्मृति देकर अभिनंदन किया।
    इस दौरान जिलाध्यक्ष का सभी कायस्थ बंधुओं के साथ परिचय हुआ जहां श्री शर्मा ने कहा कि वह बूथ स्तर से लगातार भाजपा के कार्यकर्त्ता के रूप में काम कर रहे। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। वह बखूबी निभाएंगे और सभी समाज और कार्यकर्त्ताओ के साथ मिलकर कार्य करेंगे। कायस्थ समाज के लोगों ने हमेशा राजनीति मे भिभिन्न पदों पर रहकर कार्य किये हैं। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कायस्थ समाज ने भाजपा के लिए काम किया है।
    केके सक्सेना, अजय सक्सेना, सनी, विजय सक्सेना ने मंच पर मौजूद कायस्थ बन्धुओं का प्रभु श्रीराम की फोटो देकर अभिनंदन किया। मंचासीन अतिथियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष के साथ आये केपी सिंह, शरद गुप्ता, रानू वर्मा का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर कौशल किशोर सक्सेना, नवल सक्सेना, अचिंत सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, विजय सक्सेना, अलोक सक्सेना, अलोक कुलश्रेष्ठ, आशीष सक्सेना, लवनीश गहराना, दीपक सक्सेना, अतुल सक्सेना, पियूष सक्सेना, अंशुल जौहरी, सोहित सक्सेना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • किसान की ईंट—पत्थरों से पीटकर हत्या, दो अन्य घायल

    किसान की ईंट—पत्थरों से पीटकर हत्या, दो अन्य घायल

    किसान की ईंट—पत्थरों से पीटकर हत्या, दो अन्य घायल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के थाना सिढपुरा क्षेत्र के कोठी नगला गांव में ट्रैक्टर निकालने के विवाद में लगभग 45 वर्षीय किसान की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तेज सिंह के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब तेज सिंह अपने खेत से गेहूं से भरा ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोग शादी का जश्न मना रहे थे। तेज सिंह का इन लोगों से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने तेज सिंह पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में तेज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। प्रेमपाल और भारत सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिढपुरा थाने के एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष रामनरेश को प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर पत्रकारों में खुशी की लहर

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष रामनरेश को प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर पत्रकारों में खुशी की लहर

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष रामनरेश को प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर पत्रकारों में खुशी की लहर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    पटियाली, कासगंज। वाराणसी में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तीनवर्षीय प्रदेश निर्वाचन 2025 प्रबंध कार्यकारिणी में रामनरेश सिंह चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ी है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने विभिन्न माध्यम से नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। आपको बताते चलें कि इससे पूर्व रामनरेश सिंह चौहान अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष पद पर थे। उन्होंने निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए प्रदेश में अपनी पहचान बनाई तथा प्रदेश में अपना अलग स्थान बनाया और अपने अच्छे मृदभाषी व्यवहार एवं अच्छे कार्यों की वजह से जगत 13 अप्रैल 2025 को वाराणसी स्थित पटेल धर्मशाला में संपन्न हुए त्रिवर्षीय चुनाव में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भारी मतों से जीत हासिल की। रामनरेश सिंह चौहान के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके इष्ट मित्रों, संगठन के पदाधिकारियों सहित रिश्तेदारों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा स्वागत करने का सिलसिला शुरू किया। इसी क्रम में सर्वप्रथम ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष वासुदेव दीक्षित अपने साथी शिवमंगल सिंह, गोविंद कुमार, त्रिमोहन दीक्षित,शनिकेत सिंह आदि के साथ नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान के आवास गढ़िया नरसू पहुंचे और अपने पूर्व में लिए गए संकल्प के तहत 11 माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान का जोरदार भव्य स्वागत किया। इतना ही नहीं मंडल उपाध्यक्ष वासुदेव दीक्षित और उनके साथियों ने नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियां की वर्षा भी की जिससे माहौल खुशनामा हो गया और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान के ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार, नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष के परिजन एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सिढपुरा के एटा-गंजडुंडवारा मार्ग पर ऑटो एवं ई—रिक्शा से लग रहा जाम

    सिढपुरा के एटा-गंजडुंडवारा मार्ग पर ऑटो एवं ई—रिक्शा से लग रहा जाम

    सिढपुरा के एटा-गंजडुंडवारा मार्ग पर ऑटो एवं ई—रिक्शा से लग रहा जाम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। सिढपुरा कस्बे एटा-गंजडुंडवारा, धूमरी-पटियाली रोड पर चल रहे ऑटो और ई रिक्शा के कारण सड़क पर जाम लग रहा है। पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध ही है। जाम लगने से राहगीर परेशान हैं। नगर में सैकड़ों ऑटो और ई रिक्शा चल रहे हैं जिन्हें 15 साल के बच्चे से लेकर 70 वर्ष के बुजुर्ग भी चला रहे हैं। ऑटो और ई रिक्शा के लिए नगर में कोई स्टैंड नहीं है और न ही कोई रोकने की जगह तय है। ऑटो और ई रिक्शा चालक मर्जी से रुकते और चलते हैं। इससे जाम लग जाता है। नगर के चौराहों पर पुलिस की व्यवस्था नहीं है। होमगार्ड डंडे लेकर खड़े कर दिए हैं। कस्बे के एटा- गंजडुंडवारा तिराहे पर प्रतिदिन दिन में दर्जनों बार जाम लगता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मैक्स की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, खम्भा टूटने से आपूर्ति ठप

    मैक्स की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, खम्भा टूटने से आपूर्ति ठप

    मैक्स की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, खम्भा टूटने से आपूर्ति ठप

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। अनियंत्रित मैक्स की टक्कर लगने से अमांपुर कस्बे के सहावर रोड पर रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान विद्युत लाइन और खंभा टूट गया। इसके चलते इस्लाम नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत यह रही कि रात के समय यह घटना हुई। दिन में बड़ा हादसा हो सकता था।स्बे के सहावर रोड पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। सोमवार की रात में सहावर तरफ से टमाटर लेकर आ रही एक मैक्स ने टक्कर मार दी। मैक्स की टक्कर से दो पोल टूटने से ट्रांसफार्मर सड़क पर गिर गया और उसका तेल बह गया। जेई रामजीत राम ने कहा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जल्द ही सप्लाई सुचारु करा दी जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के साथ स्कूल चलो रैली का हुआ शुभारम्भ

    संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के साथ स्कूल चलो रैली का हुआ शुभारम्भ

    संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के साथ स्कूल चलो रैली का हुआ शुभारम्भ

    खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों संग गांव में किया भ्रमण
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के आदेश अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत के निर्देशन में मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय नकढुरु में स्कूल चलो रैली के साथ संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान रैली का शुभारंभ किया गया।
    बता दें कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों, अभिभावकों एवं अध्यापकों द्वारा इस भीषण गर्मी में रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत यादव ने मौसम में बदलाव के कारण पनप रही बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुये उनसे बचने की जानकारी देते हुए बताया कि साफ सफाई के साथ पूरी बाजू के कपड़े पहने, जलभराव न होने दें, स्वच्छ एवं साफ पानी पिए मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
    इस दौरान न्याय पंचायत रम्पुरा के नोडल शिक्षक व ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदीप यादव, जयवीर सिंह, सचिन शर्मा, विवेक सिंह, गौरव कुमार, विनोद कुमार, सोनी, रामवती, रामबेटी रसोईया सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • औचक निरीक्षण में खुली पोल, नहीं सुधर रहे आंगनबाड़ी केन्द्र

    औचक निरीक्षण में खुली पोल, नहीं सुधर रहे आंगनबाड़ी केन्द्र

    औचक निरीक्षण में खुली पोल, नहीं सुधर रहे आंगनबाड़ी केन्द्र

    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश चंद्र ने शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र नगला खारी एवं आनंदपुर का औचक निरीक्षण किया। नगला खारी आंगनबाड़ी केंद्र पर विनीता कुमारी और मधुबाला आंगनबाड़ी कार्यकत्री कार्यरत है। सहायिका श्यामा देवी हैं। इस केंद्र का निरीक्षण सुबह 8:45 बजे किया गया। नगला खारी पर न कोई आंगनबाड़ी कार्यकत्री और न ही सहायिका मौजूद मिली।
    बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि नगला खारी की काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि केंद्र का संचालन नियमित रूप से नहीं होता है तथा पोषाहार वितरित में घोर अनियमितता वरती जा रही है। विनीता आंगनबाड़ी कार्यकत्री मुख्यालय कासगंज पर रहती हैं। लाभार्थियों से पूछताछ करने पर लोगों द्वारा बताया गया कि विनीता केंद्र पर कभी कभार ही उपस्थित होती है तथा नियमित रूप से पोषाहार का वितरण नहीं होता है। गांव वाले विनीता की कार्यप्रणाली से काफी असंतुष्ट हैं। ग्रामवासियों से उनका पोषाहार वितरण को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। पोषाहार का दुरुपयोग हो रहा है। अति कुपोषित बच्चे मौके पर कोई नहीं है लेकिन अति कुपोषित बच्चों का पोषाहार प्राप्त करके अपने हित में प्रयोग कर रही है। गांव वाले विस्तृत जांच की मांग कर रहे हैं। घर बैठे बगैर काम के दाम ले रही है।
    मधुबाला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पास सहायिका की तैनाती नहीं है। मधुबाला भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाई गई सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर मानदेय एवं सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जाएगी। विभागीय भवन आनंदपुर पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इस केंद्र पर नीलम, अनीता आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा सहायिका के रूप में नीलम तैनात है। नीलम आंगनबाड़ी कार्यकत्री अवकाश पर चल रही है लेकिन अनीता आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका नीलम अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गईं। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र नियमित रूप से कार्यत्रियों द्वारा नहीं चलाया जाता है तथा पोषाहार का भी वितरण सही से नहीं किया जाता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश चंद्र ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है तथा कुछ केंद्रों पर अधिक अनियमिता के कारण सेवा समाप्ति की भी कार्रवाई की जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गंगा घाट से बाजार तक गूंजे रहे बम-बम, कंधे पर कांवर लिये भक्ति में लीन जा रहीं टोलियां

    गंगा घाट से बाजार तक गूंजे रहे बम-बम, कंधे पर कांवर लिये भक्ति में लीन जा रहीं टोलियां

    गंगा घाट से बाजार तक गूंजे रहे बम-बम, कंधे पर कांवर लिये भक्ति में लीन जा रहीं टोलियां

    रामनवमी को लेकर अमांपुर में चहुंओर गूंज रहे भोले के जयकारे
    तेजस टुडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। चैत्र नवरात्रि रामनवमी पर्व को लेकर कस्बा के बाजारों में धूम मची हुई है। गंगा घाटों की ओर से आने वाले कांवडियों के हर हर महादेव, बम-बम भोले, जय माता दी के जय घोषों सें मार्ग गूंज रहे हैं। कांवड़ियों के जत्थों में पुरूषों के साथ महिल श्रद्घालु भी बढ़ चढ़कर सहभागिता कर रही है। आस—पास क्षेत्र के श्रद्धालु गंगाजल भरने के लिए गंगातटों पर पहुंच चुके है। वहीं लोगों में कांवड़ को लेकर खासा उत्साह है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा साम्रगी व कांवड़ के सामान की दुकानें सजी हुई हैं। जगह-जगह कांवड़ लेने जाने वाले भक्त खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं। रामनवमी को लेकर कस्बा में बम-बम भाले की गूंज सुनाई देने लगी है। कछला गंगा घाट से श्रद्धालु कांवड़ भरकर ले जा रहे हैं। कस्बा की सड़कों पर गंगा जल लेकर बाबा भोले का जयकारा लगाते हुए पैदल जा रहे है। कस्बा के बारहद्वारी पर जगह-जगह कांवड़ के सामान की दुकानें लगी हुईं जिन पर कांवड़िए खरीददारी कर रहे हैं। ग्राहको की भीड़ से देर शाम तक बाजार गुलजार रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के लाभार्थी को मिला बीमा धन

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के लाभार्थी को मिला बीमा धन

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के लाभार्थी को मिला बीमा धन

    बीमित महिला की भोले बाबा सत्संग के दौरान मची भगदड़ में हुई थी मृत्यु
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के मोहनपुर में पिछले वर्ष हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में भोले बाबा सत्संग के दौरान अचानक हुई भगदड़ में बड़ी संख्या में लोग मौत के मुंह में समां गए थे। उन मृतकों में कोतवाली कासगंज क्षेत्र के अंतर्गत गांव सलेमपुर पीरौंदा निवासी मीना देवी पत्नी मदनलाल शामिल थी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मोहनपुरा शाखा के प्रबंधक शैलेश सिंह ने बताया कि मृतका का उनकी शाखा में खाता था। सुरक्षा के दृष्टिगत बैंक शाखा की तरफ से उनका प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना अंतर्गत जीवन बीमा भी किया गया था। गुरुवार को इसी योजनांतर्गत हादसे की शिकार हुई मीना देवी के पति मदनलाल को बीमा लाभ के रूप में 2 लाख रुपए बीमा धन चेक के माध्यम से शाखा प्रबंधक द्वारा प्रदान किया गया। लाभार्थी मदन लाल चेक पाकर भावुक हो गए और मिली हुई रकम से अपने बच्चों की अच्छी परवरिश की बात कही। इसके साथ शाखा प्रबंधक ने सभी ग्राहकों से अपील की कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है जिसमें बहुत कम कीमत में जीवन बीमा लाभ मिलता है। सभी ग्राहक इस योजना के अंतर्गत बीमा अवश्य कराएं जिससे संभावित किसी भी अप्रिय घटना घटित होने पर सुरक्षा के रूप में परिवार को आर्थिक मदद मिल सके। इस अवसर पर अतुल गुप्ता सेवा प्रबंधक, अवधेश सिंह सहायक, जितेंद्र सहायक, मनवीर सहित अन्य बैंक कर्मी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सीएससी के जोनल प्रबन्धक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

    सीएससी के जोनल प्रबन्धक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

    सीएससी के जोनल प्रबन्धक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। आधार सेवा केंद्र के अधीनस्थ कर्मचारी कमल उपाध्याय के साथ मारपीट, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी के मामले में कोतवाली सोरों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित की तहरीर पर सीएससी के मैनेजर संतोष शर्मा, सौरभ पाल एवं एक अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित कमल उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया है कि संतोष शर्मा और सौरभ पाल अनुचित कार्य करने के लिए पीड़ित पर दबाव बना रहे थे तथा प्रतिमा 10 हजार रुपए की धनराशि की भी मांग कर रहे थे। प्रार्थी द्वारा ऐसा न करने के कारण कई माह से उसका वेतन भी रोक रखा था। फिलहाल पीड़ित ने सोरों सोरों कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अल्लाह की इबादत का महीना है रमजान माह: चांद अली

    अल्लाह की इबादत का महीना है रमजान माह: चांद अली

    अल्लाह की इबादत का महीना है रमजान माह: चांद अली

    अमांपुर चेयरमैन ने कराया रोजा इफ्तार, रोजेदारों ने नमाज अदा करके मांगी अमन-चैन की दुआ
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। स्थानीय कस्बे के इस्लामियां स्कूल परिसर में चेयरमैन चांद अली खान ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जहां कस्बे के रोजेदारों ने हिस्सा लिया। इके बाद रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर अमन-चैन और देश की तरक्की की दुआ मांगी। इफ्तार करने के बाद मगरिब की नमाज अदा की। चेयरमैन चांद अली ने कहा कि रमजान के पाक महीने में रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराने में बहुत बड़ा सवाब मिलता है। इस अवसर पर इमाम मुहम्मद राशिद खान, चेयरमैन चांद अली खान, मौलाना आहज खान, नसीर खान, हरिकिशोर मिश्रा, पंकज मिश्रा, चमन खान, रियाज खान, आरिफ खान, शकील अहमद, इरफान खान, मुश्ताक खान, अरबाज खान, शाहरुख खान, छोटे मिया, शकील टेलर, फाईम, गुड्डू, इमरान खान, मुस्तफा खान, अकरम, अशरफ खान सहित तमाम रोजेदार मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह एवं पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने गिनायीं प्रदेश सरकार का उपलब्धियां

    पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह एवं पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने गिनायीं प्रदेश सरकार का उपलब्धियां

    पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह एवं पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने गिनायीं प्रदेश सरकार का उपलब्धियां

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद के क़स्बा सिढपुरा में प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता चौधरी ने मंडल कार्यालय पर पत्रकार वार्ता हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह रहे। इस दौरान पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जिनमें ग्रामीण संपर्क मार्ग, जिला चौड़ीकरण मार्ग, सीसी मार्ग सहित अन्य कार्य भी सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एवं सीएम योगी प्रदेश के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। प्रदेश में चारों तरफ विकास हो रहा है। कानून का राज स्थापित है।
    इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता चौधरी, भाजपा नेता शम्मी कपूर गुप्ता, बॉबी कश्यप, मॉडल ग्राम पंचायत भुजपुरा प्रधान ग्रीश चन्द्र, श्रीकृष्णा शाक्य, सुबोध गुप्ता, ऋषि गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कासंगज में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी

    कासंगज में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी

    कासंगज में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी

    कासगंज पुलिस की विभिन्न इकाइयों के सराहनीय कार्यों से भी कराया गया अवगत
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन कासंगज स्थित श्री गणेश इंटर कॉलेज में क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान द्वारा जयंत गुप्ता जिला कॉर्डिनेटर विज्ञान क्लब के साथ उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं टीचर्स को प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर प्रचार प्रसार के माध्यम से शासन की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही जनपद कासंगज पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य जैसे- यातायात शाखा, साइबर शाखा, महिला मिशन शक्ति व वूमेन पावर लाइन 1090, फील्ड यूनिट, फायर सर्विस, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 द्वारा अपने शाखाओं से संबंधित कार्यो एवं नए कानून के विषय में जानकारी दी गई। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा पोस्टर, बुकलेट आदि वितरित कर यातायात नियमों की शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक रामकेश राजपूत, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ साधना सिंह, प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह, यूपी 112 के उ0नि0 अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कासगंज में आयोजित तीन दिवसीय विकास उत्सव/मेले का हुआ समापन

    कासगंज में आयोजित तीन दिवसीय विकास उत्सव/मेले का हुआ समापन

    कासगंज में आयोजित तीन दिवसीय विकास उत्सव/मेले का हुआ समापन

    विभिन्न विभागों के लगे स्टालों/प्रदर्शनी का अतिथियों ने किया अवलोकन
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के केंद्र सरकार के 10 वर्ष व प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव/मेला, प्रदर्शनी सम्पन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जिन्होंने सर्वप्रथम विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही सरकार द्वारा किये गये विकास कार्याें को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये। उनके सम्मुख संस्कृति विभाग द्वारा लोक गीत प्रस्तुत किया गया जिसके बाद उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टूल किट, प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र आदि वितरित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित करते हुये निपुण विद्यालय के अध्यापकों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में नवीन स्वीकृत पेशनर्स को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
    इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा विगत 8 वर्षाे में सभी वर्गाें के उत्थान हेतु योजनायें चलायी गयीं जिससे आज समाज के हर वर्ग का आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक उन्नयन हुआ है। हमारी सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजना संचालित की जा रही है जिसके माध्यम से गरीब वर्ग के लोगों का लगातार आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है। हमारी सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आमजन हेतु किये जा कार्याे का ब्योरा मुख्यमंत्री जी द्वारा लगातार जनता, मीडिया व प्रबुद्धजनों के सम्मुख रखा जा रहा है। आज करोड़ों लोगों को हमारी सरकार गरीब रेखा से ऊपर ले आई है। हमारी सरकार द्वारा मुफ्त उज्ज्वला गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जा रहा है। घर-घर तक विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। कानून व्यवस्था चुस्त, दुरूस्त है। आज प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाऐं समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं है। अधिकारियों ने जनपद के विकास कार्याें के सम्बन्ध में अवगत कराया जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया। कार्यक्रम अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी ने मेहनत और लगन से स्टॉल लगाई है और कार्यक्रम को सफल बनाया है। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा सहित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं मातृ शक्ति और लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अमांपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 4 पर होगा मुकदमा, कोर्ट ने दिया आदेश

    अमांपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 4 पर होगा मुकदमा, कोर्ट ने दिया आदेश

    अमांपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 4 पर होगा मुकदमा, कोर्ट ने दिया आदेश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। युवक को घर से उठाकर मारपीट करने के मामले में अमांपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित चार के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पीड़ित ने मानवाधिकार न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पीड़ित के प्रार्थना पत्र और साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने थाने में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
    बता दें कि 30 दिसंबर 2024 की शाम को कासगंज के मोहल्ला इस्लाम नगर से इस्लाम नवी को अमांपुर पुलिस ने अवैध रूप से उठाया। उनके खिलाफ थाने में कथित तौर पर मारपीट की गई। पैसे मांगने के आरोप भी लगे। पीड़ित ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने आनन-फानन में 1 जनवरी 2025 को झूठा ई-रिक्शा चोरी का मामला दर्ज कर दिया। पीड़ित ने मानवाधिकार न्यायालय में अपनी अर्जी दाखिल की। दाखिल अर्जी में पीड़ित ने बताया कि अमांपुर थाने के पुलिसकर्मी, बिना किसी अधिकार और उच्चाधिकारी की अनुमति के उसके घर में घुस आए और पूछताछ के नाम पर उसे शाम लगभग 3 बजे अपने साथ ले गए। थाने में उसे रात 12 बजे तक अभिरक्षा में रखा गया जहां उस पर अमानवीय अत्याचार किए गए। लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट की गई जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इस मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अरुण उपाध्याय ने सबूतों के साथ दलीलें प्रस्तुत कीं जिसके बाद अपर जिला जज प्रथम अनुतोष शर्मा ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इस कार्रवाई के बाद थानाध्यक्ष चंचल सिरोही सहित पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अमांपुर प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सर्दी-खांसी और वायरल बुखार के मरीज बढ़े

    अमांपुर प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सर्दी-खांसी और वायरल बुखार के मरीज बढ़े

    अमांपुर प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सर्दी-खांसी और वायरल बुखार के मरीज बढ़े

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    अमांपुर, कासगंज। मौसम में सुबह के समय सर्दी और उसके बाद दिन भर पड़ने वाली गर्मी लोगो॔ की सेहत पर भारी पड़ रही है। मौसम बदलने से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम बदलने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल बुखार के मरीज सरकारी और निजि अस्पतालों में पहुंच रहे है। चिकित्सक मरीजों को मौसम के हिसाब से ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे है। कस्बा के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार से परेशान मरीजों की भीड़ देखी गई। चिकित्सकों ने चेकअप के बाद दवा दी। मंगलवार को ओपीडी में 230 मरीज इलाज कराने के लिए प्रथामिक चिकित्सालय पर पहुंचे। सुबह 10 बजे से मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। 2 बजे तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। लैब और दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों और उनके साथ आये तीमारदारों की लाइन लगी रही। प्रभारी चिकित्सक डा. संदीप राजपूत ने बताया कि मंगलवार को आने वाले मरीजों में अधिकतर मौसमी बीमारियों, वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे, सभी को दवा दी गई। बाल रोग विशेषज्ञ डा. गौरव तोमर, डाॅ संजय यादव, डा. शेर सिंह राजपूत ने बताया कि वर्तमान में मौसम में बदलाव हो रहा है। इस दौरान डाॅ नीरेन्द्र कुमार, डा. मोनिका, डा. मेघांशू, डा. जितेंद्र, एलडी जुगेन्द्र पाल सिंह, जय प्रकाश, बीपीएम बृजेश यादव, शिखा यादव, संतोष कुमार, फार्मासिस्ट ग्रीश, सजीव कुमार, बच्चन लाल, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कासगंज में बच्चे से कुकर्म, हैवानियत का बनाया वीडियो

    कासगंज में बच्चे से कुकर्म, हैवानियत का बनाया वीडियो

    कासगंज में बच्चे से कुकर्म, हैवानियत का बनाया वीडियो

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक बालक से कुकर्म कर उसका वीडियो बना लिया गया। बालक के पिता ने एक नाबालिग आरोपी और एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पिता का कहना है कि उसका 11 वर्षीय पुत्र रविवार की दोपहर अपने घर के पास चौपाल पर बैठा हुआ था तभी गांव का ही एक नाबालिग और एक युवक वहां आ गया और जबरन उसके साथ कुकर्म किया। एक आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि किसी को यह बात बताई तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़ित बालक घर पर रोता हुआ पहुंचा और परिजन को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पिता ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की। इस पर धमकी दी गई कि कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मार दिया जाएगा। पिता बालक को लेकर कोतवाली पहुंचे। पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि मामले में पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ढोलना पुलिस ने तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार

    ढोलना पुलिस ने तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार

    ढोलना पुलिस ने तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार

    7740 रूपये नगद, ताश पत्ते व 3 मोबाइल बरामद
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में देर रात्रि थाना ढोलना पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को कस्बा ढोलना में आम के बाग से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 7740 रुपये नगद, ताश पत्ते व 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस संबंध में थाना ढोलना पर धारा 13 जी एक्ट (जुआ) पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

    अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

    अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

    महिला पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर दी बधाई
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। शहर के नदरई गेट स्थित बीएस डायनामिक स्कूल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा का होली मिलन समारोह हुआ। इस दौरान सभी महिला पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के बाद पदाधिकारियों ने बैठक करके संगठन की मजबूती पर चर्चा की। कार्यक्रम के शुभारंभ पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना जौहरी ने महिलाओं का परिचय कराते हुए पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने अबीर गुलाल लगाकर गले लगाकर एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
    इस दौरान सभी महिलाओं ने होली के गीत सुनाए और खूब झूमीं। जिलाध्यक्ष साधना जौहरी ने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा करते हुये कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व से जो भी कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे, उन्हें बेहतर तरीके से आयोजित कर सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री किरण सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष साधना जौहरी, किरण सक्सेना, रश्मि सक्सेना, भगवान कुमारी सक्सेना, सरिता कुलश्रेष्ठ, बीना रायजादा, सुमन सक्सेना, चंदन देवी, ज्योत्स्ना सक्सेना, अरुणा जौहरी, मीनाक्षी सक्सेना, ज्योति कुदेशिया, माधवी सक्सेना, पूजा सक्सेना, नीता जौहरी, नीतू सक्सेना, अंजलि सक्सेना, बिन्दु सक्सेना, आशी सक्सेना, नैना सक्सेना, कनक सक्सेना समेत अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज का किलोनी में हुआ स्वागत

    भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज का किलोनी में हुआ स्वागत

    भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज का किलोनी में हुआ स्वागत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद कासगंज के जिला अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने के पश्चात आज प्रथम बार विधानसभा पटियाली में सिढपुरा ब्लॉक ग्राम किलोनी में सौरव उपाध्याय की मां ने आरती उतार कर स्वागत किया साथ ही कार्यकताओं द्वारा फूल माला पहना कर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने अपने कार्यकताओं को आश्वासन दिया। मैं सभी कार्यकताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और उनके इस अपार स्नेह, समर्थन एवं सहयोग के लिए कृतज्ञ हूँ। हम सब मिलकर संगठन को सशक्त बनाएंगे और जनहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर भारतीय जनता के पार्टी पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे राजवीर भल्ला जी, हरिओम वर्मा विधायक अमापुर, गौरीशंकर शर्मा जी क्षेत्रीय संयोजक, शिवकुमार भारद्वाज, संजय सोलंकी, कृष्णा राजपूत ब्लॉक प्रमुख, प्रदीप वर्मा, कुलदीप प्रतिहार, आकाश राजू सहकोषाध्यक्ष जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वो पार्टी है जो गरीबों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस पार्टी में सभी एक समान है अगर गरीबों व पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के साथ कोई भी अत्याचार होता है तो उसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में नित्यानंद शाक्य, गौरव शाक्य, शरद शाक्य, सौरभ उपाध्याय, वैभव उपाध्याय, अनुभव उपाध्याय, ऋषभ उपाध्याय, भोले मिश्रा, मधुर मिश्रा एडवोकेट, प्रमोद उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, कुलदीप शाक्य प्रधान, विशाल शाक्य, नमन शाक्य, मोहित शाक्य, दीपक शाक्य आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • रतन प्रकाश बनाये गये डा. आम्बेडकर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष एवं कश्मीर सचिव

    रतन प्रकाश बनाये गये डा. आम्बेडकर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष एवं कश्मीर सचिव

    रतन प्रकाश बनाये गये डा. आम्बेडकर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष एवं कश्मीर सचिव

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जयचन्द्र
    कासगंज। जनपद की तहसील पटियाली में 26 अप्रैल को पटियाली कस्बे में विश्व रत्न डॉ० आंबेडकर जी की जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाले जाने के संबंध में मंगलवार को बैठक का आयोजन अलीगंज रोड डीसी गार्डन में हुआ। बैठक में गत वर्ष निकाली गई शोभायात्रा की समीक्षा की गई। साथ ही बैठक में गत वर्ष की शोभायात्रा पर कमियों एवं अच्छाइयों पर भी व्यापक चर्चा की गई।
    इस दौरान समिति के नए गठन में सर्वसम्मति के एक बड़े निर्णय पर भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री रतन प्रकाश को समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं संगठन के सचिव पद पर कश्मीर सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद शिवमंगल एवं योगेंद्र सिंह एवं सह सचिव पद पर पवन कुमार को रखा गया है। समिति के अध्यक्ष रतन प्रकाश के निर्णय पर कोषाध्यक्ष पद पर स्वच्छ एवं साफ छवि वाले प्रदीप सिंह को मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने इस नवीन समिति का फूल—मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस नवीन समिति के चुने जाने पर सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया।
    इस दौरान समिति के नये अध्यक्ष रतन प्रकाश ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस बार बाबा साहेब डॉ० आंबेडकर जयंती की शोभायात्रा पटियाली कस्बे में एक भव्य तरीके से निकाली जाएगी, ताकि जनपद में पटियाली की मिसाल बन सके। इस दौरान डॉ० भंवर सिंह, रमेश अमीन, प्रधान मुनीष कुमार, शंकर दादा, डॉ० आरपी सिंह, आमोद बाबू, यशवीर सिंह, आशू, पंकज, शिवम वाल्मीकि, पुष्पेन्द्र, शिवमंगल सिंह, योगेंद्र, पवन कुमार, बाबा बाल्मीकि, प्रदीप सिंह, रतन प्रकाश, रामलखन सहित सैकड़ो की संख्या में बाबा साहेब के अनुयाई मौजूद रहे।