Category: उत्तराखंड

  • लगातार छापेमारी से अवैध खनन माफियायों मे मचा हड़कम्प

    लगातार छापेमारी से अवैध खनन माफियायों मे मचा हड़कम्प

    लगातार छापेमारी से अवैध खनन माफियायों मे मचा हड़कम्प

    अवैध खनन में 06 वाहन  सीज कोतवाली लक्सर SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक लक्सर द्वारा कोतवाली लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन की धरपकड़ हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्सर को अलग-अलग टीमें गठित किए जाने हेतु निर्देशित किया। अवैध खनन के विरुद्व कार्यवाही करते हुये कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा भोगपुर क्षेत्र से अवैध खनन से भरे 04 डंपर व 02 ट्रेक्टर ट्रॉली को सीज किया गया। अवैध खनन के सम्बन्ध अलग से उपजिलाधिकारी लक्सर को रिपोर्ट प्रेषित की गयी। सीज वाहनों का विवरण UK 08 CB 4146 डम्पर 10 टायरा, UK 07 CB 1666 डम्पर 10 टायरा, UK 08 CB 2480 डम्पर 10 टायरा, UK 17 CA 2514 डम्पर 10 टायरा, UP 12 BK 1883 ट्रेक्टर ट्रॉली, महिंद्रा 575 DI ट्रेक्टर ट्राली

  • 204 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

    204 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

    204 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

    थाना बुग्गावाला मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में  बुधवा शहीद पुल से नशा तस्कर विनोद पुत्र अतर सिंह  शहीदवालाग्रन्ट थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार उम्र करीब 38 वर्ष को 204 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा।

  • हरिद्वार के एसएसपी की जिम्मेदारी संभालने के बाद कप्तान की तबादला एक्सप्रेस जारी

    हरिद्वार के एसएसपी की जिम्मेदारी संभालने के बाद कप्तान की तबादला एक्सप्रेस जारी

    हरिद्वार के एसएसपी की जिम्मेदारी संभालने के बाद कप्तान की तबादला एक्सप्रेस जारी

    एसएसपी ने 15 दरोगाओं को किया इधर से उधर

    तीसरी सूची में शहर से लेकर देहात तक किये तबादले

    एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने 15 दरोगाओं को फिर इधर से उधर किया है। देर रात जारी तीसरी सूची में शहर से लेकर देहात तक कई चौकी प्रभारियों के कार्य छेत्र में बदलाव किया गया है। कई एसएसआई की भी जिम्मेदारी बदली गई हैं। हरिद्वार के एसएसपी की जिम्मेदारी संभालने के बाद कप्तान की तबादला एक्सप्रेस जारी है। एक दिन पूर्व 33 उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर करने के बाद देर रात 15 दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है।

  • एसएसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस 33 दारोगा हुए इधर से उधर

    एसएसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस 33 दारोगा हुए इधर से उधर

    हरिद्वार जनपद के 33 दरोगाओं के कार्यभार बदले,खड़खड़ी,सप्तॠषि मायापुर और हरकी पौड़ी सहित अनेक हुए स्थानांतरित
    हरिद्वार के एसएससी प्रमेन्द्र डोबाल ने बड़ी संख्या में उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं खड़खड़ी ,सप्तर्षि, हर की पौड़ी चौकियों के प्रभारी भी स्थानांतरित। स्थानांतरित हुए दरोगाओं की नई तैनाती इस प्रकार हैं –
    उ०नि० बबलू चौहानउ०नि० कोतवाली लक्सर से थाना कनखल
    उ०नि० आमिर खान थाना पथरी से व० उ०नि० थाना कलिय
    उ०नि० जहांगीर अलीन प्रभारी सी०आई०यू०, रुड़की से
    व० उ०नि० कोतवाली गंगनहर
    उ०नि० मनोज गैरोला कोतवाली नगर से
    उ०नि० कोतवाली लक्सर
    उ०नि० विकास रावत
    प्रभारी चौकी रेल, कोत० ज्वालापुर से
    व०उ०नि० थाना भगवानपुर
    उ०नि० आशीष नेगी प्रभारी चौकी सप्तऋषि को
    कोतवाली नगर
    उ०नि० शैलेन्द्र ममगई को कोतवाली गंगनहर से
    प्रभारी चौकी सप्तऋषि
    उ०नि० संजीव चौहान को पुलिस लाईन से
    प्रभारी चौकी, हरकी पैड़ी, कोत० नगर कोतवाली
    उ०नि० विरेन्द्र नेगी
    को प्रभारी चौकी खड़खड़ी, से कोत० नगर
    उ०नि० आनन्द मेहरा को
    व० उ०नि० थाना बहादराबाद से
    प्रभारी चौकी खड़खड़ी, कोत० नगर
    उ०नि०विक्रम बिष्ट को
    प्रभारी चौकी अस्पताल, को० गंगनहर से प्रभारी चौकी गायापुर कोत० नगर
    उ०नि० रघुवीर सिंह
    प्रभारी चौकी मायापुर कोतनगर से प्रभारी चौकी जगजीतपुर थाना कनखल
    उ०नि० देवेन्द्र सिंह तोमर प्रभारी चौकी जगजीतपुर थाना कनखल
    से प्रभारी चौकी रेल, कोत ज्वालापुर
    उ०नि० अशोक सिरसवाल
    प्रभारी चौकी लखनीता, थाना झबरेडा से प्रभारी चौकी अस्पताल, को० गंगनहर
    उ०नि० समीप पाण्डेय
    प्रभारी चौकी लालढांग, थाना श्यामपुर से
    साईबर सैल
    उ०नि० विनय मोहन द्विवेदी
    प्रभारी चौकी धनौरी, थाना कलियर
    प्रभारी चौकी लालढांग, थाना श्यामपुर
    उ०नि० जयवीर रावत ए०एच०टी०यू०] सैल
    से प्रभारी चौकी बाजार बहादराबाद
    उ०नि० नरेन्द्र प्रभारी चौकी मण्डावर थाना भगवानपुर से प्रभारी चौकी गैस प्लाट, को० रानीपुर
    उ०नि० महिपाल सैनी
    प्रभारी चौकी गैस प्लांट, कोत० रानीपुर से
    प्रभारी चौकी धनौरी, थाना कलियर
    उ९नि० लोकपाल परमार
    व०नि० थाना पथरी से प्रभारी चौकी सुल्तानपुर कोत० लक्सर
    उ०नि० नवीन चौहान
    प्रभारी चौकी सुल्तानपुर कोत० लक्सर से प्रभारी चौकी फेरूपुर थाना पथरी
    उ०नि० नीरज रावत प्रभारी चौकी तेज्जुपुर थाना भगवानपुर से प्रभारी चौकी लखनौता
    उ०नि० अशोक रावत
    प्रभारी चौकी फेरूपुर थाना पथरी से प्रभारी चौकी गोवर्धनपुर खानपुर
    उ०नि० अश्वनी बलूनी थाना कलियर से
    प्रभारी चौकी तेज्जुपुर थाना भगवानपुर
    उ0नि० नवीन कुमार
    साईबर सैल से प्रभारी चौकी मण्डावर थाना भगवानपुर
    उ०नि० सुधांशु कौशिक
    व०उ०नि० थाना सिडकुल से
    थाना सिडकुल
    उ०नि०प्रदीप तोमर
    व०उ०नि० कोतवाली गंगनहर से
    कार्यालय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
    उ०नि० धमेन्द्र राठी एस०आई०एस० शाखा से प्रभारी सी०आई०यू०. रुड़की
    उ०नि० प्रवीण बिष्ट
    प्रभारी चौकी रायसी, कोत० लक्सर
    से
    प्रभारी चौकी सोत-ए. को० गंगनहर
    उ०नि० सुभाष चन्द
    प्रभारी चौकी सोत ए. को० गंगनहर से प्रभारी चौकी रायसी, कोत० लक्सर
    उ०नि० चरण सिंह
    प्रभारी चौकी बाजार, बहादराबाद से थाना बहादराबाद
    प्रभारी चौकी करवा बाजार, लक्सर
    उ०नि० अनिल बिष्ट प्रभारी चौकी तहसील, को० गंगनहर से थाना भगवानपुर
    उ०नि० रुकम सिंह
    प्रभारी चौकी गोवर्धनपुर खानपुर से थाना खानपुर
    उ०नि० विपिन कुमारप्रभारी चौकी करवा बाजार, लक्सर से
    प्रभारी चौकी तहसील, को० गंगनहर
  • शराब तस्करों पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाई

    शराब तस्करों पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाई

     

    शराब तस्करों पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाई

     

    15 लीटर अवैध कच्ची शराब मय एक नाजायज चाकू मय भट्टी उपकरण के साथ दो आरोपी आये गिरफ्त में

     

    मौके से 2000 लीटर लाहन किया नष्ट

     

    थाना पथरी
     मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित क्रम में  पथरी पुलिस द्वारा शराब तस्करों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें से दी गई, दबिश के दौरान थाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों भंवर सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम बुक्कनपुर थाना पथरी हरिद्वार व सुरेश पुत्र सनवा निवासी ग्राम दुर्गागढ़ थाना पथरी हरिद्वार को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण व एक नाजायज चाकू के साथ धर दबोचा।

     

    मौके पर 2000 लीटर लाहन नष्ट किया गया।

     

    अभियुक्तों के विरूद्व थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम व आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया

     

  • दो मोटरसाइकिल चोर पुलिस गिरफ्त में

    दो मोटरसाइकिल चोर पुलिस गिरफ्त में

    चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त आये पुलिस की गिरफ्त में
    थाना पथरी
    दिनांक 10.10.2023 को  धर्मवीर सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी झाबरी थाना पथरी हरिद्वार द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं की मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।
    जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों रिंकू उर्फ आवारा पुत्र महिपाल व अंशुल पुत्र मांगा निवासीगण ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार को डांडी चौक से चोरी की मोटर साइकिल के साथ धर दबोचा।
  • दो बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

    दो बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

    दो बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे 

    चोरी की बाइक बरामद

    थाना सिडकुल
    दिनांक 07-10-23 को सचिन कुमार निवासी मोहनपुरमा थाना कलियर द्वारा उसकी बाइक चोरी होने संबंधी मुकदमा थाना सिडकुल में दर्ज कराया गया था।
    जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों सुलतान अमजद निवासी मजरी मोहल्ला बहादराबाद हरिद्वार उम्र 18 वर्ष व शाहवेज पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी मजरी मोहल्ला बहादराबाद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष को चोरी की मोटरसाईकिल के साथ धर दबोचा ।
  • तीन बाइक चोर आये पुलिस की गिरफ्त में

    तीन बाइक चोर आये पुलिस की गिरफ्त में

    तीन बाइक चोर आये पुलिस की गिरफ्त में

     

    कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकल बरामद

     

    थाना पथरी
     संजय भार्गव पुत्र  डोगरचंद निवासी सुभाषगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा थाना पथरी पर आकर घर से स्वयं की मोटर साइकिल चोरी होने के संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया।
     पुलिस द्वारा त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्तोंआवेश पुत्र मेहराज निवासी ज्वालापुर बाबर कॉलोनी ईदगाह रोड हरिद्वार। शाहिद पुत्र जहांगीर निवासी ज्वालापुर बाबर कॉलोनी ईदगाह रोड हरिद्वार व शहनवाज पुत्र यासीन निवासी छोटी एकड़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार कोमोटरसाइकिल UK08 AM 0812, HF Delax,रंग काला  के साथ थाना क्षेत्र से धर दबोचा।

     

  • पुलिस अधीक्षक नगर ,हरिद्वार , ने किया कोतवाली हरिद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

    पुलिस अधीक्षक नगर ,हरिद्वार , ने किया कोतवाली हरिद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

     

     

    पुलिस अधीक्षक नगर ,हरिद्वार , ने किया कोतवाली हरिद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

     

    अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

     

    आज  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद के थानो का अर्धवार्षिक निरीक्षण कराए जाने के अनुक्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा प्रभारी निरीक्षक की उपस्थिति में कोतवाली नगर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार के द्वारा आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए। जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नवत है

     

    1- निरीक्षण थाना भवन,बैरक, तथा मालगृह व हवालात

     

    सर्वप्रथम थाना परिसर/भवन का निरीक्षण किया बैरिक व मेस में निर्माण कार्य प्रारंभ है जिसको गुणवत्ता के हिसाब से बनाने के निर्देश दिए गए।व साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। मालखाने का निरीक्षण किया गया जिसमें मालखाने के रखरखाव एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति को चेक किया गया तथा माल निस्तारण किए जाने हेतू निर्देशित किया गया।

     

    थाना पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लहा तथा दंगा नियंत्रण उपकरण , आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया इन उपकरणों को हमेशा तैयारी की दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गयाl

     

     

    थाना कार्यालय , कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस CAS सॉफ्टवेयर के संबंध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीएम पोर्टल अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया l

     

    थाना पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया l मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया के जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया ।

     

    निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत ,, सी0एल0जी मैम्बर, स्थानीय गणमान्य नागिरको से रुबरु हुए व थाना क्षेत्र में अपराध रोकथाम व पुलिस सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई । जनता द्वारा वर्तमान परिस्थियों के मद्देनजर अपराध की रोकथाम हेतु अपने विचार से साझा किए गये ।

     

    निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व वरिष्ठ उपनिक्षक व थाने के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
  • पुलिस कप्तान की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने जोर शोर से मनाया स्वच्छता अभियान

    पुलिस कप्तान की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने जोर शोर से मनाया स्वच्छता अभियान

     

    पुलिस कप्तान की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने जोर शोर से मनाया स्वच्छता अभियान

    मालवीय घाट, सुभाष घाट व विष्णु घाट में वृहद स्तर पर की गई सफाई

    हरिद्वार। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें स्वच्छांजलि देने हेतु हेतु आज दिनांक 01 अक्टूबर की प्रातः स्वच्छता दिवस “स्वच्छता के लिए श्रमदान” मनाये जाने के क्रम में  प्रमेन्द्र डोबाल एसएसपी हरिद्वार द्वारा सुभाष घाट, मालवीय घाट व विष्णु घाट में एसपी सिटी, सीओ सिटी एवं अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस लाइन से 185 महिला रिक्रूट द्वारा भी उक्त सफाई कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। साथ ही जनपद की पुलिस लाइन, समस्त थाना/चौकी कार्यालयों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा उक्त स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना-अपना योगदान देते हुए साफ- सफाई की गई।

  • इन दो नेताओं के इस्तीफे से कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पढ़िए पूरी खबर…

    इन दो नेताओं के इस्तीफे से कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पढ़िए पूरी खबर…

    इन दो नेताओं के इस्तीफे से कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पढ़िए पूरी खबर…

    देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस से 40 साल से पदाधिकारी रहे डॉ. रतूड़ी और महिला विंग में महानगर अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभालने वाली कमलेश रमन ने भी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया।
    नेताओं ने पार्टी के भीतर चल रहे अंतर्कलह को वजह बताकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। दोनों वरिष्ठ नेता दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेंगे। उत्तराखंड कांग्रेस के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ये प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष करन मेहरा के लिए ज्यादा बड़ा झटका है, जिनकी कार्यप्रणाली पर इसके बाद सवाल उठना तय है।


    विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी ने राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान करन मेहरा को सौंपी थी। पार्टी ने एक युवा चेहरे के रूप में करन मेहरा को जिम्मेदारी दी और सबसे बड़ी चुनौती अंतर्कलह को खत्म करने का भी भरोसा जताया, लेकिन राज्य में पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद ने उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

  • 50 से ज्यादा अफसरों का हुआ ट्रांसफर, कई आईएएस का भी नाम शामिल, पढ़िए पूरी खबर…

    50 से ज्यादा अफसरों का हुआ ट्रांसफर, कई आईएएस का भी नाम शामिल, पढ़िए पूरी खबर…

    50 से ज्यादा अफसरों का हुआ ट्रांसफर, कई आईएएस का भी नाम शामिल, पढ़िए पूरी खबर…

    उत्तराखंड। उत्तराखण्ड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में 50 से ज्यादा आईएएस और पीसीएस अफसरों के ट्रांफसर किए हैं राज्य में सीएम धामी के दोबारा सीएम बनने के बाद माना जा रहा था कि राज्य में प्रशासनिक फेरबदल होगा। राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल में सचिवालय से निदेशालय और जिलों के डीएम के ट्रांसफर किए गए हैं. राज्य सरकार ने जो ट्रांफसर किए हैं, इसमें दो जिलाधिकारी, पांच सीडीओ शामिल हैं. राज्य सरकार ने रीना जोशी को बागेश्वर और सौरभ गहरवार को टिहरी का जिलाधिकारी बनाया है।

     इसके साथ ही कई विभागों के निदेशकों को भी बदले गए हैं, राज्य सरकार ने सचिन कुर्वे का ट्रांसफर नहीं किया है और वह खाद्य सचिव बने रहेंगे. राज्य सरकार ने आईएएस अफसर सचिन कुर्वे से ग्रामीण विकास को हटाया है और इसके साथ ही उन्हें पर्यटन जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया है. जबकि वह खाद्य सचिव का भी पद पर नियुक्त रहेंगे. राज्य सरकार ने लंबे समय से पर्यटन पर नजर रखने वाले दिलीप जावलकर को फाइनेंस की जिम्मेदारी दी गई है जबकि बीवीआरसी पुरुषोत्तम से निदेशक स्तर की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें ग्रामीण विकास दिया गया है. इसके साथ ही सरकार ने विनोद कुमार सुमन से शहरी विकास का प्रभार, स्मार्ट सिटी सीईओ से डीएम देहरादून आर राजेश कुमार और एमडी तराई बीज विकास निगम के रूप में डीएम यूएसनगर किशोर पंत को इन पदों से हटाया है. सोनिका को बनाया स्मार्ट सिटी का सीईओ राज्य सरकार ने रणवीर सिंह चौहान से एमडी सिडकुल और अपर सचिव भाषा को हटा दिया गया है जबकि सरकार ने अतिरिक्त सचिव सोनिका को अन्य जिम्मेदारियों के साथ स्मार्ट सिटी का सीईओ भी बनाया गया है. राज्य सरकार ने एमडी सिडकुल के पद रोहित मीणा को हटाकर उन्हें अपर सचिव वित्त की जिम्मेदारी दी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat