Category: आगरा

  • श्याम बाबा की निशान यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ हुआ जोरदार स्वागत

    श्याम बाबा की निशान यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ हुआ जोरदार स्वागत

    श्याम बाबा की निशान यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ हुआ जोरदार स्वागत

    आशीष पचौरी
    एत्मादपुर, आगरा। स्थानीय नगर में श्याम मंदिर के स्थापना दिवस पर निशान यात्रा निकाली गई। नगर में जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं मंदिर में फूलबंगला, छप्पन भोग व भजन संध्या का आयोजन किया गया। रविवार को हाइवे स्थित मंदिर श्री शंकट हरण महादेव प्रांगण में स्थित खाटू श्याम मंदिर के छठवें स्थापना पर प्रातः 11 बजे बाबा श्याम की निशान यात्रा विनायक भवन से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुची। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा व आरती का स्वागत किया गया। वहीं मंदिर पर श्याम बाबा का श्रंगार दर्शन, छप्पन भोग, फूलबंगला सजाया गया। दोपहर 1 बजे से भजन संध्या में गजब मेरे खाटू वाले, लाडला खाटू वाले का, हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है जैसे भजनों पर भक्त जमकर झूमे। वहीं दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया। शाम संध्या आरती का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कानपुर के वरिष्ठ हेम्योपेथी चिकित्सक डॉ. सुनील मंगल पांडेय द्वारा निशुल्क कैम्प लगाया गया। जिसमें डायबटीज, पेट, चर्मरोग, ह्रदयरोग, हड्डी रोग सम्बन्धी निशुल्क परामर्श दिया गया। इस दौरान मंदिर के महंत पंडित योगेश शुक्ला, राजीव शुक्ला, शिवेंदु शुक्ला, नीरज शुक्ला, संजय शुक्ला, पंकज शुक्ला, केपी सिंह, धीरज, अनिल वशिष्ठ मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जयंती पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    जयंती पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    राहुल
    फतेहपुर सिकरी, आगरा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन प्रसंग को समस्त विश्व में प्रकाशित करने वाले महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती सीकरी कस्बा एवं देहात में धूमधाम से मनाई गई। कस्बा के मोती बाग स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कस्बा के लोगों ने उन्हें नमन किया। जयंती के दौरान सुंदर कांड का पाठ भी किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से रविंद्र वाल्मीकि, विष्णु वाल्मीकि, नरेश कुमार, पदम सिंह, अशोक वाल्मीकि, इंटू लाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • “आगरा के खास शो नूर ए ताज सीजन 6 के जज बनेंगे रूबरू Mr. इंडिया क्रमिक यादव।”

    “आगरा के खास शो नूर ए ताज सीजन 6 के जज बनेंगे रूबरू Mr. इंडिया क्रमिक यादव।”

    आगरा | क्रमिक यादव जिन्होंने ब्यूटी पेजेंट इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया हैं फिर वो अपना देश भारत हो या कोई और देश। वैसे तो क्रमिक ने काफी सारे खिताब अपने नाम किए है। पर 2022 में सबसे बड़ा खिताब रूबरू Mr. इंडिया जितने के बाद क्रमिक को एक नई पहचान मिली। जिसके बाद उन्हें कैबरेलो यूनिवर्सल में भी भेजा गया जहां क्रमिक ने इंडिया को रिप्रेजेंट किया और सेकंड रनर अप का पद हासिल किया। सिर्फ इतना ही नहीं पर उसके बाद क्रमिक को दादासाहेब फाल्के, और सोशल इंपैक्ट अवॉर्ड से भी नवाजा गया। क्रमिक की ढेर सारी विजेताओं को ध्यान में रखते हुए अब उन्हें बड़े ही गर्व से आगरा के ग्रांड शो नूर ए ताज सीजन 6 में जज के रूप में अपनी उपस्थिति देने को बुलाया गया है।

    आगरा जिसे मोहब्बत की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। 21 अगस्त को आगरा में मशहूर शो नूर ए जहां का सीजन 6 आयोजित किया जाएगा। क्रमिक इस शो के जज बन के बहुत ही खुश है क्योंकि इस शो में देश के टॉप मॉडल हिस्सा नहीं लेंगे बल्कि यहां समाज के अलग रूप से सक्षम और गरीब बच्चे हिस्सा लेने वाले है। क्रमिक का मानना है की ये वो बच्चे है जिन्हे जिंदगी ने थोड़ा कम दिया है मगर ये सब अनदेखा कर के भी वो जिंदगी की हर खुशी को पूरी तरह जी रहे है। और इनकी जिंदगी में खुशियों का एक और किस्सा जोड़ने के लिए ऐसे शो में जज बन कर उन्हे बहुत खुशी मिलेंगी। इस शो के आयोजक है आगरा के इवेंट प्लानर भानु प्रताप सिंह।

    इसके पहले भी क्रमिक ने जज की भूमिक काफी जगह निभाई है, जैसे इटामा, गोवा, गुजरात। क्रमिक यादव सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट विनर Mr. इंडिया ही नही पर कई किरदार निभा रहे है। एक सफल उद्यमी, एक्टर, मॉडल और कई सारे। हर भूमिका क्रमिक ने बड़े ही सफल रूप से निभाई है और हर भूमिका में अपना सफल नाम भी किया है फिर चाहे वो ब्यूटी इंडस्ट्री हो, बिजनेस, या एंटरटेनमेंट।

    क्रमिक की सफलता देश के युवक के लिए एक इंस्पिरेशन साबित होती है। उनके द्वारा जीते अवार्ड्स, रूबरू Mr. इंडिया, ददसाहेब फाल्के, कैबरेलो यूनिवर्सल और भी कई सारे देश के लिए बड़े ही गर्व की बात है। भानु प्रताप सिंह द्वारा प्लेन किया हुआ एक ऐसा शो जो कई अलग तरह से सक्षम और गरीब बच्चो की जिंदगी बदलने की हिम्मत रखता है, उन्हें एक नई पहचान और दिशा देने का भी। और अब ऐसे खास शो नूर ए ताज सीजन 6 में जज बनकर क्रमिक अपने आप को और भी सफल और कमियांब मानते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • प्रो. सुनील ने केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय नई दिल्ली का ग्रहण किया अतिरिक्त प्रभार

    प्रो. सुनील ने केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय नई दिल्ली का ग्रहण किया अतिरिक्त प्रभार

    प्रो. सुनील ने केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय नई दिल्ली का ग्रहण किया अतिरिक्त प्रभार

    एके शुक्ला
    आगरा। केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा के निदेशक तथा केन्द्रीय हिन्दी शिक्षण मंडल आगरा के सचिव प्रोफेसर सुनील बाबूराव कुलकर्णी देशगव्हाणकर ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा निर्गमित कार्यालयीन आदेश के अनुसार केंद्रीय हिंदी निदेशालय नई दिल्ली के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार पूर्व निदेशक तथा इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव के कर कमलों द्वारा ग्रहण किया। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर किरण हजारिका, प्रोफेसर नरेंद्र मिश्र, सह निदेशक बाबूलाल मीना, भाषा पत्रिका की समन्वयक श्रीमती किरण झा उपस्थित रहे।

    प्रोफेसर सुनील बाबूराव कुलकर्णी ने विगत दो माह पूर्व ही केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया है। वे मूलतः महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव देशगव्हाण के रहिवासी है। उनकी सारी शिक्षा दीक्षा डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय औरंगाबाद में हुई है। उन्होंने अपने अध्यापकीय सेवा का प्रारंभ सन 1998 से श्री संत सावता माळी ग्रामीण महाविद्यालय, फुलंब्री से किया। तत्पश्चात वे सन 2006 से 2023 तक कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय जलगांव में हिंदी विभागाध्यक्ष, हिंदी अध्ययन मंडल के अध्यक्ष तथा संचालक विद्यार्थी विकास जैसे विभिन्न पदों पर कार्यरत थे।

    संत साहित्य, तुलनात्मक अनुसंधान तथा अनुवाद इन विषयों पर उन्होंने अनेक शोध कार्य किए हैं। उनकी अबतक पांच संदर्भ पुस्तकें,आठ संपादित पुस्तकें,आठ अनूदित पुस्तकें और दस पाठ्य पुस्तकें प्रकाशित है।‌ उन्होंने अब तक श्रीलंका, रसिया, फीजी आदि तीन देशों में विदेश यात्राएं की है। उनके इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में उनका शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रो. मनीष जोशी, सचिव विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, प्रो. रविंद्र कुलकर्णी कुलपति मुम्बई विश्वविद्यालय मुंबई ने अभिनन्दन किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • प्रेमी का शौक पूरा कराने के लिये गर्लफ्रेंड बनी चोर

    प्रेमी का शौक पूरा कराने के लिये गर्लफ्रेंड बनी चोर

    प्रेमी का शौक पूरा कराने के लिये गर्लफ्रेंड बनी चोर

    दादी का एटीएम चुराकर प्रेमी को भेजा 93 हजार रुपये
    मोहित शर्मा
    आगरा। जिले में गर्लफ्रेंड ने प्रेमी के शौक पूरा कराने के लिए अपनी दादी को ही चपत लगा दी। दादी को नींद की गोली खिलाकर उनका एटीएम कार्ड ले लिया। प्रेमी के अकाउंट में रुपए ट्रांसफर कर दिए और ज्वैलरी लेकर फरार हो गई। अब दादी ने पोती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना लोहामंडी की रहने वाली बुजुर्ग महिला सुनीता अरोरा ने कहा कि वो अपने भाई के साथ लोहामंडी में रहती हैं।

    साथ में शास्त्रीपुरम में रहने वाले भतीजे की बेटी भी तीन माह से रह रही थी। वो किसी विशु त्यागी नाम के लड़के से प्यार करती है। जनवरी में वो घर से नकदी लेकर प्रेमी के साथ भाग गई थी। 15 दिन बाद वापस आ गई। परिजनों ने तब इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की। इसके कारण भतीजे ने तीन महीने पहले अपनी बेटी को हमारे पास रहने के लिए भेज दिया। अब दूसरी बार भी वह प्रेमी के साथ भाग गई। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसकी पोती और उसका प्रेमी उन्हें धमकी देता है और प्रताड़ित करते हैं। 25 मई को उनकी तबीयत खराब थी तो पोती ने बहाने से नींद की गोली देकर सुला दिया। अलमारी में रखा एटीएम निकाल लिया।

    एक जून को एटीएम से प्रेमी विशु त्यागी के खाते में 93 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिये। अलमारी से करीब चार तोले के आभूषण भी चुरा कर प्रेमी को दे दिए। जब वो किसी काम से बैंक गई तो स्टेटमेंट में उन्हें पैसे किसी विशु त्यागी के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। घर आकर देखा तो गहने भी गायब मिले। पीड़ित महिला ने दो जून को अपनी पोती के खिलाफ थाना लोहामंडी में तहरीर दी। तीन जून को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • प्रेमी का शौक पूरा कराने के लिये गर्लफ्रेंड बनी चोर

    प्रेमी का शौक पूरा कराने के लिये गर्लफ्रेंड बनी चोर

    दादी का एटीएम चुराकर प्रेमी को भेजा 93 हजार रुपये
    मोहित शर्मा
    आगरा। जिले में गर्लफ्रेंड ने प्रेमी के शौक पूरा कराने के लिए अपनी दादी को ही चपत लगा दी। दादी को नींद की गोली खिलाकर उनका एटीएम कार्ड ले लिया। प्रेमी के अकाउंट में रुपए ट्रांसफर कर दिए और ज्वैलरी लेकर फरार हो गई। अब दादी ने पोती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना लोहामंडी की रहने वाली बुजुर्ग महिला सुनीता अरोरा ने कहा कि वो अपने भाई के साथ लोहामंडी में रहती हैं। साथ में शास्त्रीपुरम में रहने वाले भतीजे की बेटी भी तीन माह से रह रही थी।

    वो किसी विशु त्यागी नाम के लड़के से प्यार करती है। जनवरी में वो घर से नकदी लेकर प्रेमी के साथ भाग गई थी। 15 दिन बाद वापस आ गई। परिजनों ने तब इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की। इसके कारण भतीजे ने तीन महीने पहले अपनी बेटी को हमारे पास रहने के लिए भेज दिया। अब दूसरी बार भी वह प्रेमी के साथ भाग गई। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसकी पोती और उसका प्रेमी उन्हें धमकी देता है और प्रताड़ित करते हैं। 25 मई को उनकी तबीयत खराब थी तो पोती ने बहाने से नींद की गोली देकर सुला दिया। अलमारी में रखा एटीएम निकाल लिया। एक जून को एटीएम से प्रेमी विशु त्यागी के खाते में 93 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिये।

    अलमारी से करीब चार तोले के आभूषण भी चुरा कर प्रेमी को दे दिए। जब वो किसी काम से बैंक गई तो स्टेटमेंट में उन्हें पैसे किसी विशु त्यागी के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। घर आकर देखा तो गहने भी गायब मिले। पीड़ित महिला ने दो जून को अपनी पोती के खिलाफ थाना लोहामंडी में तहरीर दी। तीन जून को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

    अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। अवैध खनन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, नहीं थम रहा रेत का कारोबार। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पहले कार्यकाल तथा दूसरे कार्यकाल में भी अवैध खनन अवैध कारोबार को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। लेकिन उसके बावजूद भी निबोहरा क्षेत्र में अवैध खनन जोरों से चल रहा है, जिसका आए दिन वीडियो वायरल होता है।

    जहां बड़े पैमाने पर मिट्टी सहित चंबल बालू का खनन होता है। जहां चंबल से जुड़े खनन माफिया उटंगन नदी सहित राजस्थान से ट्रैक्टर ट्रॉलिओं के माध्यम से निबोहरा फतेहाबाद, शमशाबाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन करते हैं। जहां पुलिस की गश्त रहती है, और खनन से जुड़े ट्रैक्टर धड़ल्ले से बगल में निकलते जाते हैं।जहां किसी ने अवैध खनन का रात का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है।जिसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • लूट के मोबाइल सहित एक गिरफ्तार

    लूट के मोबाइल सहित एक गिरफ्तार

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। विगत मंगलवार की रात वाहन चैकिंग के दौरान लूट के मोबाइल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। एसीपी सौरभ सिंह ने बताया कि विगत मंगलवार की रात इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह, कस्बा इंचार्ज अनुज कुमार फोगाट पुलिस बल के साथ बाह रोड पर बाबा की तिवरिया के पास लगभग साढे दस बजे वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। तभी बाह की तरफ से एक अपाचे आती हुई दिखाई दी।जिस पर एक व्यक्ति सवार था।

    पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करते समय पुलिस ने दबोच लिया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम सोनू पुत्र मंसूरी निवासी झोरियान पिनाहट बताया। उसके पास से लूट का मोबाइल बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि विगत 12 मई को राजीव शर्मा निवासी पैतीखेंडा डौकी अपनी पत्नी नीतू के साथ बाइक से एक शादी समारोह से लौटते समय वाजिदपुर के पास फतेहाबाद की तरफ से दो अपाचे सवार बदमाशों ने राजीव शर्मा का मोबाइल लूट लिया था।

    इसके बाद बदमाशों ने इनकी पत्नी के गले में हाथ डालने से राजीव शर्मा की बाइक का बैलेंस बिगड़ जाने के कारण बाइक सड़क पर गिर गई थी। जिसमें दोनों पति, पत्नी घायल हो गए थे। राजीव शर्मा द्वारा विगत सोमवार को घटना की तहरीर दी गई थी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • रेलवे स्टेशन पर शराब बेचते हुये दो गिरफ्तार

    रेलवे स्टेशन पर शराब बेचते हुये दो गिरफ्तार

    रेलवे स्टेशन पर शराब बेचते हुये दो गिरफ्तार

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। रेलवे स्टेशन धौलपुर पर शराब बेचते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा फतेहाबाद एवं धौलपुर अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा ऑपरेशन सतर्कता चलाया जा रहा है। जिसके तहत रेलवे स्टेशनों पर विशेष रुप से चेकिंग की जा रही है। इसी के दौरान रेलवे स्टेशन धौलपुर पर दो लोग कट्टे में कुछ सामान ले जाते हुए दिखे। जिनको पकड़कर तलाशी ली गई तो उनके पास से देशी व अंग्रेजी के 102 बोतलें मिली। जिनको पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम संतोष कुमार पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी गढ़रपुरा थाना कोतवाली जिला धौलपुर राजस्थान बताया।

    वहीं दूसरे ने अपना नाम विजेंद्र सिंह पुत्र बुलाकी राम निवासी कायस्थ पाड़ा धौलपुर थाना निहाल गंज राजस्थान बताया। गिरफ्तार के बाद आबकारी निरीक्षक जिला धौलपुर हरस्वरूप को दोनों सेल्समैनों को सुपुर्द कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।बताया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से उतरवाये गये लाउडस्पीकर

    अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से उतरवाये गये लाउडस्पीकर

    अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से उतरवाये गये लाउडस्पीकर

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। कई धार्मिक स्थलों पर न्यायालय के आदेश के बावजूद भी ध्वनिवर्धक यंत्र लगे हुए थे। जिसको लेकर थाना फतेहाबाद पुलिस द्वारा शनिवार को अभियान चलाया गया और कस्बा फतेहाबाद में जिन धार्मिक स्थलों पर यह लाउडस्पीकर लगे थे, उनको उतरवाया गया। लोगों को हिदायत दी थी कि पुलिस की बिना अनुमति के यह लाउडस्पीकर दोबारा न लगाया जाएं, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान में कस्बा प्रभारी अनुज कुमार, योगेश पवार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • फतेहाबाद में ब्राह्मण सभा की बैठक सम्पन्न

    फतेहाबाद में ब्राह्मण सभा की बैठक सम्पन्न

    फतेहाबाद में ब्राह्मण सभा की बैठक सम्पन्न

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। भगवान परशुराम महासभा भारत की बैठक रविवार को शिवशक्ति धर्मशाला बाह रोड पर संपन्न हुई। जिसमें भगवान परशुराम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ समाज को एकजुट करने के लिए काम करने के लिए बल दिया गया। बैठक में भगवान परशुराम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद रावत ने कहा कि भगवान परशुराम जी के मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

    इसके लिए हमें एकजुट होकर मंदिर के लिए जमीन का चयन करें और भगवान परशुराम जी की मूर्ति की स्थापना कराये। जिस पर बैठक में सर्व सम्मति से सहमति जताई। वहीं इन्द्रजीत मुखिया ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बेटी की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बेटा एक कुल का नाम रोशन करता है, वही बेटी दो कुलों का नाम रोशन करने का काम करती है। इसलिए अपनी-अपनी बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाना होगा।

    वहीं निक्की पाराशर ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी हर क्षेत्र में मजबूत होने की जरूरत है। यह तभी संभव है जब हम एकजुट होगें। इस बैठक में शिवहरी मुद्गल, शिवकुमार शर्मा, रामदत्त मुद्गल, मनीष पाराशर, रघुनाथ शर्मा, नवल किशोर तिवारी, रामू शर्मा, रामदीन शर्मा, रमाकांत शर्मा, पवन दुबे, अजय तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन बूथों पर 12622 नौनिहालों को दी गयी खुराक

    पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन बूथों पर 12622 नौनिहालों को दी गयी खुराक

    पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन बूथों पर 12622 नौनिहालों को दी गयी खुराक

    पांच दिनों तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें पिलायेगी पल्स पोलियो की खुराक
    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। रविवार से पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ हुआ। पहले दिन बूथों पर जीरो से पांच साल तक के 12622 नौनिहालों को खुराक पिलाई गई। अभियान के शेष पांच दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की 63 टीमें घर-घर जाकर बूथों से छूटे बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का काम करेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के अधीक्षक डा. बीके सोनी ने बताया कि रविवार को पल्स पोलियो अभियान के 104 बूथ तथा तीन ट्रांजिस्ट तथा एक मोबाइल बूथों पर 12622 नौनिहालों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई।

    अभियान के शेष पांच दिन स्वास्थ्य विभाग की 63 टीमें 21 सुपरवाइजरों की देखरेख में 46273 मकानों में घर-घर जाकर बूथों से छूटे 24228 नौनिहालों को खुराक पिलाने का काम करेगी। बीके सोनी अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर गजेंद्र बघेल, डॉ. प्रमोद कुशवाहा, उप जिलाधिकारी दीपक कुमार पाल, तहसीलदार आशीष त्रिपाठी द्वारा बूथों का निरीक्षण किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस—ट्रक की टक्कर में 10 यात्री घायल

    आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस—ट्रक की टक्कर में 10 यात्री घायल

    आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस—ट्रक की टक्कर में 10 यात्री घायल

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार की रात्रि एक सवारी बस—ट्रक की टक्कर में 10 यात्री घायल हो गये। बस में बैठी सवारियों मे चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।

    बस संख्या यूपी 43 एटी 0289 सवारियां भरकर दिल्ली के लिए शनिवार को रवाना हुई। जैसे ही थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंची। तभी आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। बस में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। एक्सप्रेस वे पर गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह, चौकी प्रभारी लुहारी अनुज कुमार शर्मा यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

    घायलों को बस से बाहर निकाला गया। जिसमें रेनू यादव पुत्री जगजीवन, सुनीता यादव पत्नी तरुण यादव निवासी गांव बरोली बगिसा थाना रगडूगंज गोंडा, वीरेंद्र तिवारी पुत्र प्रभुनाथ तिवारी निवासी असवा बाजार थाना तरफगंज गोंडा, बनवारी यादव पुत्र छेदू यादव निवासी दिरोल थाना परसपुर केडलगंज गोंडा, पंकज पुत्र शिववरन, संतोष यादव पुत्र शिवचरन, शकुंतला पत्नी शिवचरन निवासी ग्राम मरमोर थाना परसपुर गोंडा, अमरेश पुत्र शिव बहादुर, किरन पत्नी शिव बहादुर निवासीगण रेकवापुरवा पोस्ट उरेडा थाना मरीबेगम गोंडा, राजाराम पुत्र पुत्तन यादव निवासी गंधकपुर थाना परफगंज गोंडा घायल हो गए। जिन्हें एसएन मेडीकल कालेज आगरा भिजवाया गया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर टोलप्लाजा पर खड़ा कराया है। वहीं सवारियों को दूसरी बस से गतव्य स्थान के लिए भेज दिया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • ब्राह्मण महासभा की बैठक 28 को

    ब्राह्मण महासभा की बैठक 28 को

    ब्राह्मण महासभा की बैठक 28 को

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी के मंदिर निर्माण हेतु बैठक का आयोजन 28 मई दिनर विवार की दोपहर 12 बजे शिव शक्ति धर्मशाला बाह रोड फतेहाबाद पर आयोजित की गई हैं। यह जानकारी प्रमोद रावत, शिवहरी मुद्गल, रामदत्त मुद्गल ने देते हुए समय पर विप्र बंधुओं से पहुंचने की अपील की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • भाजपा नेता पर लिफ्ट के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप

    भाजपा नेता पर लिफ्ट के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप

    भाजपा नेता पर लिफ्ट के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप

    पीड़िता ने सीएम से मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने की उठायी आवाज

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    रिश्तेदारों से सुलह करने का बनाया जा रहा दबाव
    मोहित शर्मा
    आगरा। आगरा में एक सफेदपोश नेता ने अपने साथियों के साथ महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर उसे सुनसान जगह ले जाकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगा। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर हरेंद्र सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन अभी तक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में पीड़ित महिला सामने आई है। पीड़ित महिला के मुताबिक वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली। सीएम ने उसे आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    साथ ही पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी भाजपा नेता उस पर रिश्तेदारों द्वारा सुलह करने का दबाव बना रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित महिला ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। विगत 12 फरवरी का यह घटनाक्रम है। कार सवार सफेद पोश एक नेता ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को कार में ले जाकर दुष्कर्म किया था। मामले में 3 माह बाद कोर्ट के आदेश पर महिला की तहरीर पर थाना शमशाबाद में हरेंद्र सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। मजिस्ट्रेट के सामने बयान हो चुका है। इसके बावजूद अभी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

  • सांसद राजकुमार को राजस्थान के 4 लोकसभा की मिली जिम्मेदारी

    सांसद राजकुमार को राजस्थान के 4 लोकसभा की मिली जिम्मेदारी

    सांसद राजकुमार को राजस्थान के 4 लोकसभा की मिली जिम्मेदारी

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। सांसद एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मोर्चा राजकुमार चाहर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 30 मई को केंद्र की भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसी संदर्भ में 30 मई से 30 जून तक एक विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।अभियान के सफल आयोजन एवं महत्व को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के मार्गदर्शन में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की दो सदस्यों की टीम बनाई गई है तथा प्रत्येक लोकसभा के क्लस्टर कर दिया गया है। इसके तहत मुझे बाड़मेर, बीकानेर, जालौर, जोधपुर का प्रभारी बनाया गया है।

    उन्होंने बताया कि चारों लोकसभा क्षेत्रों में साथ मे बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल केंद्रीय कानून मंत्री, जोधपुर मे गजेंद्र सिंह शेखावत केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री, बाड़मेर में कैलाश चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भी रहेंगे। अभियान के तहत विभिन्न जन जागरण अभियान चलाई जाएंगे। अभियान में मुख्य रूप से प्रेस वार्ता, सोशल मीडिया संवाद, प्रबुध्द सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, विकसित किए गए तीर्थों का अवलोकन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन, मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, सम्पर्क से समर्थन, योग दिवस, घर-घर सम्पर्क, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम, मन की बात कार्यक्रम आदि में शामिल रहेंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पल्स पोलियो अभियान को लेकर तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक

    पल्स पोलियो अभियान को लेकर तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक

    पल्स पोलियो अभियान को लेकर तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक

    पल्स पोलियो अभियान 28 से
    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। तहसील फतेहाबाद में 28 मई से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ होगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील सभागार में टास्क फोर्स की बैठक एसडीएम दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बताया गया कि 28 मई को अभियान के तहत 217 बूथों पर जन्म से लेकर 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

    एसडीएम ने खंड विकास अधिकारियों, सीडीपीओ और पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और राशन डीलर लोगों को अभियान को लेकर लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे। इसके अलावा राशन डीलर 28 मई को बूथों पर आने वाले बच्चों को खिलौने, सीटी, गुब्बारे आदि का वितरण करेंगे। ताकि बूथों पर अधिक से अधिक बच्चे पल्स पोलियो की खुराक पिलाया जा सके। वहीं खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 28 मई को जिन स्कूलों में बूथ है, उन्हें सुबह सात बजे खुलवाया जाए तथा मिड—डे मील बनवाया जाए।

    ग्रामीण क्षेत्र में बूथों का उद्घाटन ग्राम प्रधानों और नगरों में नवनिर्वाचित चेयरमैन से करायेंगे। बैठक मे तहसीलदार आशीष कुमार त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा. बीके सोनी, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शमसाबाद डा. उपेंद्र कुमार, सीडीपीओ फतेहाबाद अंशिका गुप्ता, सीडीपीओ शमसाबाद ममता सिंह, डा.प्रमोद कुशवाहा, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर मुनेंद्र कुमार, मोनू शंकर आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। थाना निबोहरा क्षेत्र में रविवार सुबह एक अधेड़ ने घर के बाहर खड़े नीम के पेड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए आगरा भिजवाया गया है। रविवार सुबह जब आसपास के लोग जागकर उठे तो उन्होंने नीम से गजेंद्र उर्फ गजना उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र नारायन सिंह निवासी रामगढ़ निबोहरा का शव लटका हुआ था। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गंगासागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। इंस्पेक्टर गंगासागर ने बताया कि फांसी लगाने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • डॉ. आम्बेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा केन्द्र पर छात्रों ने किया हंगामा

    डॉ. आम्बेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा केन्द्र पर छात्रों ने किया हंगामा

    डॉ. आम्बेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा केन्द्र पर छात्रों ने किया हंगामा

    बीएससी के छात्र ने परीक्षा में बैठने के लिये रुपये मांगने का लगाया आरोप
    मोहित शर्मा
    आगरा। डॉ. आम्बेडकर विश्वविद्यालय के एक परीक्षा केंद्र पर बुधवार को छात्रों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि उनसे परीक्षा केंद्र पर रुपए मांगे गए। न देने पर उनसे मारपीट की गई और परीक्षा में बैठने से रोक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को परीक्षा में बैठाया। मामला आगरा-हाथरस रोड पर आबिद गढ़ स्थित लाल सिंह कॉलेज का है।

    बुधवार यहां बीएससी थर्ड सेमेस्टर के छात्रों की फिजिक्स की परीक्षा थी। परीक्षा दूसरी पाली में 11 बजे से 2 बजे तक की थी। छात्रों को आरोप है कि जब परीक्षा केंद्र पहुंचे तो कॉलेज स्टाफ ने उनसे दस-दस हजार रुपए मांगे। न देने पर परीक्षा केंद्र के बाहर ही रोक दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो कॉलेज स्टाफ के कुछ लोगों ने तानाशाही रवैया दिखाते हुए उनसे मारपीट कर दी। हंगामे की सूचना पर थाना खंदौली पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में कॉलेज स्टाफ ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं थे इसलिए बैठने से मना कर दिया।

    जब छात्रों ने अपने प्रवेश पत्र दिखाए तो पुलिस ने छात्रों को परीक्षा में बैठा दिया। छात्रों ने मामले में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी। जिसमें आरोप लगाया है कि जब वे परीक्षा केंद्र पर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे, तभी कॉलेज स्टाफ ने उनके साथ गाली-गलौज की। साथ ही धमकी दी कि जबरदस्ती घुसे तो उनके ऊपर कुत्ते छोड़ देंगे। छात्रों ने पुलिस को अपने साथ हुई मारपीट के बारे में भी बताया। पुलिस ने फिलहाल छात्रों को परीक्षाएं दिला दीं।

    मामले में छानबीन कर पुलिस छात्रों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। पीड़ित छात्र प्रताप सिंह कॉलेज के हैं। उनका यहां परीक्षा केंद्र है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • आगरा की मेयर बनीं भाजपा की हेमलता दिवाकर

    आगरा की मेयर बनीं भाजपा की हेमलता दिवाकर

    आगरा की मेयर बनीं भाजपा की हेमलता दिवाकर

    बसपा प्रत्याशी डॉ.लता वाल्मीकि को 1.08 लाख वोटों से हराया
    मोहित शर्मा
    आगरा। आगरा में भाजपा की मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने 108468 वोटों से जीत दर्ज की। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी डॉ.लता वाल्मीकि को हराया। भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर को 2 लाख 67 हजार 925 वोट मिले। जबकि बीएसपी को कुल 1 लाख 59 हजार 457 वोट मिले। इसके साथ ही बीजेपी को बैलेट वोट 242 वोट मिले। सपा को 47703, कांग्रेस को 18246 और आम आदमी पार्टी को कुल 7504 वोट मिले। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के वार्ड-76 से भाजपा प्रत्याशी की हार हुई। वहां से निर्दलीय श्रीराम धाकड़ ने 276 वोटों से जीत दर्ज की।

    मेयर के लिए 10 प्रत्याशी थे, जबकि 100 वार्ड के पार्षद के लिए 510 उम्मीदवार हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 33 और सभासद के 351, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 45 और सभासद के लिए 285 कुल 1214 प्रत्याशियों शामिल थे। वहीं आगरा जिले में नगर पंचायत फतेहाबाद से भाजपा की बबीता शल्या, नगर पंचायत पिनाहट से भाजपा की रामरती देवी, पालिका बाह से निर्दलीय दिवाकर सिंह गुर्जर, नगर पालिका शमशाबाद से निर्दलीय ओमकरण, आदि सीटों जीते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • आगरा में 3 चोर गिरफ्तार

    आगरा में 3 चोर गिरफ्तार

    आगरा में 3 चोर गिरफ्तार

    चोरी की बाइक बेचकर पूरे करते थे शौक
    तेजस टूडे ब्यूरो
    मोहित शर्मा
    आगरा। जिले के थाना एत्माददुद्दौला पुलिस चेकिंग के समय 3 चोरों को अरेस्ट कर लिया। उनके पास से बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल और चोरी के मोबाइल तथा तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। चोर एक ही बाइक पर सवार होकर शाहदरा चुंगी की तरफ से नुनिहाई होते हुए घाट की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उन्हें पकड़ने के लिए नुनिहाई रोड पावर हाउस कॉलोनी के पास सड़क पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखायी दिये। पुलिस उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे।

    हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई और मौका पाते ही पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उनसे चोरी की 1 मोटरसाइकिल, 1 तमंचा, 3 जिन्दा कारतूस, 3 मोबाइल बरामद हुए हैं। मामले में केस नंबर 198 /2023 धारा 41/102, 411/414 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी शिवम कुमार उर्फ शिब्बू, आकाश और निहाल सिंह ने बताया कि वे आगरा में जगह-जगह चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी किये गये मोबाइलों और माल को बेचकर अपना शौक पूरा करते हैं। उनसे बरामद हुए मोबाइल भी चोरी के हैं।

    मोटरसाइकिल को उन्होंने एत्मादपुर रोड की तरफ काफी दिन पहले चुराया था। आज वह चोरी के मोबाइलों को बेचने के लिए निकले थे। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि शिवम कुमार उर्फ शिब्बू पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी पुरा गोवर्धन थाना खंदौली का रहने वाला है। आकाश पुत्र महावीर निवासी सब्जी मण्डी नरायच थाना ट्रांस यमुना और निहाल सिंह पुत्र राजनलाल निवासी सती नगर सविता गली नरायच ट्रांस यमुना में रहता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • मुठभेड़ में 10 हजार का ईनामी गैंगस्टर गोली लगने से घायल

    मुठभेड़ में 10 हजार का ईनामी गैंगस्टर गोली लगने से घायल

    गैंगस्टर सहित तीन हुये गिरफ्तार
    आरके धनगर
    मथुरा। आगरा का गैंगस्टर वांछित दस हजार का ईनामी शैलेन्द्र अपने दो साथियों के साथ मथुरा में पकड़ा गया है। बीतीरात थाना राया पुलिस एवं स्पेशल टास्क टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार हेतु पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है।
    एसपी ग्रामीण त्रिगुन बिसेन ने बताया कि राया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन बदमाश पिलखुनि नहर की ओर जा रहे हैं। तभी थाना राया अध्यक्ष अजय किशोर व अजय वर्मा इस्पेशल टास्क टीम प्रभारी अजय वर्मा, राया चौकी अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार, सिपाही सुरेन्द्र कुमार, जबाज सिपाही सोनू भाटी, विशाल गौतम, पावन भाटी ने चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए।

    जब पुलिस ने उन्हें रोका तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसक चलते जवाबी फायरिंग में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। इस दौरान एक बदमाश शैलेंद्र उर्फ सैलू पुत्र सत्यवीर सिंह के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। वहीं अन्य दो बदमाशों ने खुद को सरेंडर कर दिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शैलेन्द्र पुत्र सत्यवीर सिंह (घायल) आगरा का दस हजार का ईनामी गैंगस्टर है जो वांछित चल रहा था तथा उसके साथी कन्हैया पुत्र मुकेश कुमार, सीताराम पुत्र हटपाल सिंह हैं।

    तीनो बदमाश मथुरा जनपद के थाना मांट क्षेत्र के गांव नगला देह के रहने वाले हैं। जो लंबे समय से हत्या लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 3 अवैध तमंचा, 3 जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • आगरा में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष पर डकैती का मुकदमा

    आगरा में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष पर डकैती का मुकदमा

    आगरा में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष पर डकैती का मुकदमा

    सेना में नायब सूबेदार ने चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा
    मोहित शर्मा
    आगरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा यानी भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित समेत चार लोगों पर सेना में नायब सूबेदार ने डकैती का मुकदमा दर्ज कराया है। नायब सूबेदार फिरोज खान ने घर पर हमला बोलकर मारपीट, लूटपाट करने का आरोप लगाया है। मामले में दूसरे पक्ष ने एक सप्ताह पहले एससी/एसटी एक्ट का अभियोग दर्ज कराया था। विवाद की शुरुआत 25 मार्च को हुई।

    त्रिवेणी नगर गढ़ी भदौरिया निवासी मिथलेश मौर्य परिवार के साथ आदर्श नगर स्थित एक अस्पताल में परिचित को देखने गई थीं। आरोप है कि वहां क्रिकेट की गेंद मारकर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर युवक के साथी आ गए। उनसे गाली-गलौज की। मिथलेश ने मामले में फरीद खान, इरशाद, गफूर और तीन अज्ञात पर एससी/एसटी एक्ट की धारा अभियोग दर्ज कराया।
    सोमवार को आदर्श नगर निवासी फिरोज खान आजाद ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सेना में नायब सूबेदार हैं। जोधपुर में तैनात हैं। उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

    पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। छोटे भाई पुलिस और वायुसेना में कार्यरत हैं। फिरोज खान का आरोप है कि 25 मार्च को दो दर्जन लोगों ने उनके घर में लूटपाट की। उनके पुत्र इरशाद और भाई फरीद को डंडों से पीटा। इस मामले में फिरोज खान ने पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह से शिकायत की। जिसके बाद मिथलेश मौर्य, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, गोगा मौर्य, पीयूष मौर्य व अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त गिरीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष ने अभियोग दर्ज कराया है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    भाजयुमो नेता ने आरोप को बताया निराधार
    भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित का कहना है कि 26 मार्च को हमारे पक्ष की ओर से मारपीट और एससी एसटी एक्ट की धारा में अभियोग लिखाया गया था। अब दूसरे पक्ष ने समझौते के लिए दबाव बनाने को डकैती का अभियोग लिखाया है। आरोप निराधार हैं। हमारे कार्यकर्ता के परिवार के साथ मारपीट की गई थी। मैंने ही इंस्पेक्टर को फोन करके मौके पर बुलाया था। इस मामले में उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • 2024 में मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: रामभद्राचार्य

    2024 में मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: रामभद्राचार्य

    2024 में मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: रामभद्राचार्य

    श्रीराम कथा में बोले— श्रीरामचरितमानस पर बिल लाकर बनाएंगे राष्ट्रीय ग्रंथ
    मोहित शर्मा
    आगरा। आगरा में कोठी मीना बाजार स्थित चित्रकूट धाम पर जय श्री राम सेवा समिति की ओर से शुरू हुई श्री राम कथा का शुभारंभ शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज के उद्बोधन से हुआ। पूरे पंडाल में दर्शकों का समूह नजर आ रहा था। खचाखच भरे पंडाल में भक्त जय श्रीराम के उद्घोष लगा रहे थे।

    शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि राम कथा सुने तो चित्त को संगठित करके सुने। जिसके बाद स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी कथा की शुरुआत गणपति वंदना से की। उन्होंने कहा कि आगरा हमारा अग्रवन है और ब्रज का द्वार है। उन्होंने राम का अर्थ बताते हुए कहा कि रा का अर्थ है राष्ट्र और म का अर्थ मंगल यानी कि राम राष्ट्र के मंगल हैं, जो सबको मंगल देते हैं, वह राम हैं।

    स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि जिस स्थल पर यह श्री राम कथा हो रही है, उस मीना बाजार को मैं मीना बाजार नहीं, बल्कि सीता बाजार कहूंगा। यह मेरी 1367वीं कथा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रों के लिए भी राम श्रेष्ठ हैं। राम का दूसरे मायने में अर्थ रा से राघव और म से मैथिली है। वहीं रा से राधा और म से मधुसूदन है।

    कथा सुनाते हुए स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मैंने लोगों को समझाया कि आप लोगों को धक्का लग रहा है। वैसे ही जीवन में मनुष्य धक्के ही खा रहा है। बिना सत्संग विवेक न होई भजन के साथ शुरू हुए सत्संग में श्रद्धालुओं को विवेक से काम लेने के बारे में समझाया। उन्होंने कहा हमारे जीवन में विवेक आना चाहिए। विवेक हमारी बेचारी की एकता को प्रदर्शित करता है।

    कहा कि हमारा संतो के साथ अटैचमेंट होना चाहिए। अटैची से अटैचमेंट होता है। मेरे पास मेरे मन में शास्त्रों की अटैची है। ऋग्वेद से लेकर यह यजुर्वेद तक की अटैची है। साधु का जीवन कठिन है। साधु को जीवन भर संग्राम करना पड़ता है। मनुष्य को अच्छे कामों से लगाव होना चाहिए।

    स्वामी रामभद्राचार्य ने सरकार का जिक्र करते हुए कहा मोदी सरकार ने भारत को पांचवी अर्थव्यवस्था बना दिया। 2024 में फिर मोदी जी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे और संसद में रामचरितमानस का बिल लाकर राष्ट्रीय ग्रंथ बनाएंगे। उन्होंने सांसद रामशंकर कठेरिया से कहा कि गुरु दक्षिणा लेना इतना आसान नहीं। वह भी सांसद हैं। रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य आयोजक सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, डा. मृदुला कठेरिया, विधायक डा. जीएस धर्मेश, पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, निर्मला दीक्षित, अजय अवागढ़, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, स्वदेश वर्मा, राकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुनील मित्तल, आलोक जैन, पीयूष सिंघल, सतीश गुप्ता, कमलनयन फतेहपुरिया, प्रशांत मित्तल, लक्ष्मण गोयल, निधि बंसल, रजनी अग्रवाल, रिचा जैन, संगीता मित्तल आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • फतेहाबाद आ रहे साइकिल सवार के साथ हुई मारपीट

    फतेहाबाद आ रहे साइकिल सवार के साथ हुई मारपीट

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के पास साइकिल से आ रहे किसान के साथ की मारपीट 15 हजार लूटे सिरोवन सिंह पुत्र भगवंत सिंह निवासी खरगपुरा थाना फतेहाबाद अपनी साइकिल से घर से फतेहाबाद आ रहा था। तभी शाम 5 बजे के करीब आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की गट्टपुरा पुलिया के पास शराब के नशे में खड़े किताब सिंह व डब्बू निवासी रूदवारी गाली गलौज करने लगे तभी सिरोवनसिंह ने इसका विरोध किया तो दोनों ने सिरोवन सिंह के गले में स्वाफी डालकर साइकिल से नीचे गिराकर बेरहमी से पीटा और जेब में रखे 15 हजार रूपए लूट लिया। घायलावस्था में सिरोवनसिंह थाने पहुंचा और थाना फतेहाबाद में घटना की तहरीर दी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • आगरा में भी महसूस हुए भूकम्प के झटके

    आगरा में भी महसूस हुए भूकम्प के झटके

    आगरा में भी महसूस हुए भूकम्प के झटके

    लोग बोले-अचानक पंखा हिलने लगा, झटके महसूस होते ही खुले मैदान में भागे
    मोहित शर्मा
    आगरा। जिले में मंगलवार रात करीब 10.20 बजे कई स्थानों पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। अचानक कमरे का पंखा हिलने लगा। लोग इससे सहम गए। घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान में पहुंच गए। काफी देर तक बाहर ही रहे। गनीमत रही कि कहीं भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस हुए। आगरा की बाईंपुर रोड स्थित गणपति स्मार्ट सिटी में लोगों ने झटके महसूस किए। जैसे ही लोगों को भूकंप आने की जानकारी हुई।

    लोग बच्चों को गोद में लेकर बिल्डिंग से नीचे उतर आए। मोहन कुमार ने बताया कि उनके कमरे का पंखा अचानक से हिलने लगा। उन्होंने देखा तो उन्हें भूकंप के झटके भी महसूस किए। इसके बाद उनकी पत्नी ने भी महसूस किया। इसी बीच उन्होंने बालकनी में देखा तो कुछ लोग बच्चों के साथ मैदान में भाग रहे थे। वो भी बच्चे को लेकर नीचे मैदान में पहुंच गए। संजय प्लेस, दयालबाग, कमला नगर, जयपुर हाउस, आवास विकास कालोनी सेक्टर एक से 16, ताजगंज, शास्त्रीपुरम सहित अन्य क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। गणपति क्लासिक अपार्टमेंट में लोग रोड पर आ गए। तीस से 35 मिनट तक खड़े रहे।

    निवासी संतोष ने बताया कि भूकम्प का झटका महसूस होने पर बच्चे को गोद में लिया और पत्नी के साथ ग्राउंड पर आ गए। ग्राउंड में देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कुछ लोग रोड पर भी खड़े हुए थे। निवासी एसपी गुप्ता ने बताया कि जिस वक्त भूकंप का झटका लगा। वह सोने की तैयारी में थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • नवसंवत्सर पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

    नवसंवत्सर पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार नव संवत्सर के अवसर पर एक विशाल पथ संचलन निकाला। सनातन संस्कृति में चौत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नव वर्ष शुरुआत होती है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होते हैं। इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक श्री केशव राव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म दिवस भी मनाया जाता है।और अनेक महापुरुषों के जन्मदिवस मनाए जाते हैं। आरएसएस नगर, खंड फतेहाबाद के द्वारा वर्ष प्रतिपदा पर नगर के मुख्य मार्ग से एक पथ संचलन निकाला गया जिसमें नगर खंड के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में पैदल मार्च निकाला जिस पर समाज के लोगों ने खूब पुष्प वर्षा की संचलन में संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा मध्य में एक घोषवादन भी हो रहा था जिसमें स्वयंसेवक जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे।

    वहीं एक वाहन पर रथ के रूप में भारत माता का चित्र लगाकर पूरे संचलन में चला। इसमें इस संचलन में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक कार्यकर्ता शालीनता का परिचय देते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर संचालन करते हुए निकले वही कार्यक्रम की शुरुआत में संघ के संस्थापक केशव राव बलिराम हेडगेवार जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया गया जो कि वर्ष में आज ही के दिन किया जाता है। कार्यक्रम में आनंद कुमार विभाग प्रचारक आगरा विभाग का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे पुराना कैलेंडर सनातन संस्कृति में हिंदू कैलेंडर है।अन्य धर्मों के इतिहास तीन हजार वर्ष में सिमट जाते है।

    जब सनातन कैलेंडर का इतिहास करोड़ों वर्ष पुराना है। आज सनातन संस्कृति में विक्रमी संवत मनाया जाता है। कार्यक्रम में उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि संघ आगामी वर्षों में अपने शताब्दी वर्ष मनाएगा संघ का लक्ष्य हर गांव हर नगर,गांव घर घर पहुंचने का है।संघ अपनी 5 गतिविधियों के माध्यम से समाज परिवर्तन का कार्य कर रहा है।

    जैसे परिवार प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, ग्राम्य विकास आदि। स्वयंसेवकों को नागरिक शिष्टाचार का भी पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद कुमार, सुरेश सिंह, महिपाल, देवेंद्र त्यागी संजीव शर्मा, अजय वर्मा, कुलदीप कुमार जिला प्रचारक, देवेंद्र सिकरवार राजेश जादौन, देवेन्द्र सिंह, मोहित शर्मा, राजकुमार, आनंद शर्मा, नेपाल सिंह, राहुल, डोंगर सिंह, मनीष झा, संकेत, अवधेश प्रधान आदि थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • कलयुगी बाप ने बेटी की नाबालिग सहेली के साथ किया दुष्कर्म, पढ़िए पूरी खबर…

    कलयुगी बाप ने बेटी की नाबालिग सहेली के साथ किया दुष्कर्म, पढ़िए पूरी खबर…

    कलयुगी बाप ने बेटी की नाबालिग सहेली के साथ किया दुष्कर्म, पढ़िए पूरी खबर…

    आगरा। जिले में सहेली के बाप का काला कारनामा सामने आया है। बेटी की नाबालिग सहेली को जाल में फंसाया. उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। ब्लैकमेल किया और इस हद तक किया कि नाबालिग पीड़िता ने आत्महत्या कर ली नाबालिग पीड़िता ने आत्महत्या अपने घर पर की. मौत की जानकारी होने पर परिवार और मिलने-जुलने वालों में कोहराम मच गया। सभी आत्महत्या की वजह तलाशने लगे. आनन-फानन में आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि नाबालिग की मौत के पीछे उसकी सहेली के पिता राघवेंद्र चौहान का हाथ है।

    मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि राघवेंद्र ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया, जिससे दुखी होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने और छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने पहले से दर्ज मामले में आईपीसीकी धारा 376 और पॉक्सो कानून के प्रावधानों को जोड़ दिया है परिजनों का आरोप है कि राघवेंद्र चौहान उनकी नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था. उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा था राघवेंद्र चौहान सत्ता की हनक दिखा रहा था. बता रहा था कि उसके सत्ताधारी नेताओं से संबंध हैं और कोई उसका कुछ कर नहीं पाएगा। लेकिन जब पुलिस अपनी कार्रवाई पर आई तो सत्ता की हनक दिखाने वाले राजेंद्र चौहान की सारी हेकड़ी निकल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है।

    सोशल मीडिया पर आरोपी राघवेंद्र चौहान के भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं वायरल फोटो पर समाजवादी पार्टी के नेता सवाल उठा रहे हैं. कह रहे हैं कि सहेली की बेटी का शोषण करने वाला भाजपा नेता है। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ट्विटर अकाउंट से पूरे मामले को लेकर ट्वीट भी किया गया है जिसमें विधायक समेत कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए गए हैं. एक ट्वीट में लिखा गया है कि यह नेता भाजपा का नेता है, इसलिए बुलडोजर और एनकाउंटर से बचा हुआ है। यह व्यक्ति भाजपा नेताओं का दुलारा है. वहीं, समाजवादी पार्टी के ट्वीट पर भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह ने जवाब दिया है। BJP विधायक का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों को सबक सिखा रहे हैं. जीरो टोलरेंस पर काम कर रहे हैं। यही वजह है कि आरोपी को केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मुकदमे में आईपीसी की धारा 376 और पॉस्को एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बेटी की मौत के बाद परिजन आरोपी राघवेंद्र चौहान को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं परिजनों का कहना है कि राघवेंद्र चौहान लगातार उनकी बेटी को फोन करता था और परेशान करता था. एसीपी एत्मादपुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • आगरावासियों के लिये अच्छी खबर: अगले साल 6 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी मेट्रो

    आगरावासियों के लिये अच्छी खबर: अगले साल 6 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी मेट्रो

    आगरावासियों के लिये अच्छी खबर: अगले साल 6 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी मेट्रो

    मोहित शर्मा
    आगरा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कानपुर के बाद अब ताजनगरी आगरा में जल्द मेट्रो ट्रैक पर दौड़ती दिखाई देगी। आगरा मेट्रो में सफर करने का सपना जल्द साकार होने वाला है। हालांकि आगरा मेट्रो के संचालन साल 2024 के अंत में किए जाने का प्लान था, लेकिन अब उसे छह माह ही पहले दौड़ाने की तैयारी है। शुरुआत में आगरा में छह स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू होगा। इसके लिए जल्द ही तीन मेट्रो ट्रेनें आने वाली हैं। शुरुआत में सभी उपकरणों और सुरक्षा सुविधाओं के लिए आगरा में डिपो के अंदर एक किलोमीटर लंबे टेस्ट ट्रैक पर ट्रेनों का परीक्षण होगा। इसके बाद ट्रैक पर परीक्षण किया जाएगा। मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन के उप-महाप्रबंधक/ जनसम्पर्क पंचानन मिश्रा के अनुसार, मेट्रो ट्रेन का संचालन अगस्त 2024 में शुरू होना था, लेकिन काम तेजी से होने की वजह से इसका संचालन छह माह पहले कराने की तैयारी है। अगले साल जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले सप्ताह में छह स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी।

    उन्होंने बताया कि मेट्रो का संचालन आगरा में ताज पूर्व से बसई, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा किला क्षेत्र और जामा मस्जिद तक होगा। इन स्टेशनों पर तेजी से काम चल रहा है। ताजमहल और आगरा किला इलाके में स्टेशन भूमिगत बन रहे हैं। आगरा में हाल में एक मेट्रो ट्रेन आ गई है। जबकि दूसरी मेट्रो मार्च के अंतिम सप्ताह तक आने की संभावना है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि आगरा मेट्रो का सरकार की मेक इन इंडिया पहल और ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के तहत गुजरात के सावली (वड़ोदरा) में निर्माण किया गया है।

    शुरुआत में आगरा मेट्रो के लिए कुल 28 और प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए छह मेट्रो ट्रेनें होंगी। आगरा मेट्रो परियोजना के लिए मेट्रो ट्रेन रंग बिरंगी है। यह ट्रेन अति आधुनिक तकनीक और निर्बाध डिजाइन से भी लैस है। आगरा की मेट्रो में एक बार में 974 लोग यात्रा कर सकेंगे। ट्रेनों की रफ्तार 80-90 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। आपको बता दें कि आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए 29.5 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बिछाया जा रहा है। इस ट्रैक पर 28 मेट्रो ट्रेनें चलेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • न्याय के लिये रात भर थाने में धरने पर बैठी रही पीड़ित महिला

    न्याय के लिये रात भर थाने में धरने पर बैठी रही पीड़ित महिला

    न्याय के लिये रात भर थाने में धरने पर बैठी रही पीड़ित महिला

    पीड़िता ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। आरोपियों को पुलिस के द्वारा जेल ना भेजने के विरोध में पीड़ित महिला आधी रात तक थाने में धरने पर बैठी रही। महिला ने पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया। क्षुब्ध महिला ने शनिवार सुबह थाने में आग लगाने की कोशिश की पुलिस ने लिखित आश्वासन देकर महिला को घर भेजा। सविता पुत्री बाबूराम निवासी पिनाहट के द्वारा थाना फतेहाबाद में अपने पति सहित छह लोगों के खिलाफ लूटपाट करने सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस के द्वारा पति सहित एक अन्य को जेल भेज दिया है जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं। पीड़ित का कहना है कि वह आए दिन उसे धमकी देते हैं जिससे उसे जान माल का खतरा है।

    पुलिस जानबूझकर उन्हें नहीं पकड़ रही है इसी को लेकर सविता के द्वारा शुक्रवार शाम थाना फतेहाबाद में धरने पर बैठ गई। जिसको लेकर महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा हटाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं हटी सविता ने वीडियो में अपने साथ पुलिस के द्वारा रात 1:00 बजे के करीब मारपीट करने का वीडियो जारी किया है। वहीं इससे सविता शनिवार सुबह 10:00 बजे थाने पर पहुंच गई उसके हाथ में माचिस थी तथा उसने कहा यदि मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं थाने में अपने आप को आग लगा दूंगी जहां बाहर आरोपी उसकी जान के पीछे पड़े हैं।

    पुलिस मदद नहीं कर रही है इस से अच्छा है कि मैं थाने में अपने आप को आग लगा दूं। यह जानकारी होने पर महिला दरोगा सहित सिपाही उसको पकड़ने में लग गए काफी प्रयास के बाद माचिस छीनने का प्रयास किया लेकिन उसने माचिस नहीं छोड़ी इसी बीच पुलिस के द्वारा कुछ बल प्रयोग भी किया गया तभी अंत में प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद के द्वारा उसे लिखित आश्वासन दिया गया। आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में धारा 82 की कार्रवाई की जा रही है। तथा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तब जाकर सविता ने धरना समाप्त किया पीड़िता के साथ मारपीट को लेकर प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद त्रिलोकी सिंह से बात करने पर बताया कि महिला के द्वारा अपने आप में आग लगाने की कोशिश की थी उसी को छुड़ाने का प्रयास किया है महिला के साथ किसी ने मारपीट नहीं की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • दुनिया में भारत को ही माँ बोला जाता है, अन्य किसी देश को नहीं: साध्वी

    दुनिया में भारत को ही माँ बोला जाता है, अन्य किसी देश को नहीं: साध्वी

    दुनिया में भारत को ही माँ बोला जाता है, अन्य किसी देश को नहीं: साध्वी

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। मातृशक्ति समन्वय सम्मेलन फतेहाबाद के राजकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में साध्वी कल्पना अरुंधति राष्ट्रीय संयोजिका सद्भावना मंच ने अपने विचारों से मातृशक्ति का मार्गदर्शन किया। साध्वी कल्पना ने बोलते हुए कहा कि पूरे विश्व में भारत को ही मां का दर्जा प्राप्त हुआ है।

    अन्य किसी देश को नहीं मातृशक्ति ही संपूर्ण जगत की सूत्रधार है। आगे बोलते हुए साध्वी ने लव जिहाद जैसे षड्यंत्र के ऊपर मातृशक्ति का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि महाकवि तुलसीदास भी मातृशक्ति रत्नावली के कारण ही विश्वविख्यात हुए। साध्वी ने आगे भारतीय पहनावे पर भी अपने विचार रखे। बॉलीवुड जैसी महिलाओं के पहनावे के कारण शर्म आती है।

    मातृशक्ति को अपने पारंपरिक परिधान में रहना चाहिए। सम्मेलन में राधा शर्मा, बबीता चौहान, डॉ. संगीता शर्मा, रानी परिहार, पविता शर्मा, रीमा शर्मा, डिम्पल गुप्ता, जिला प्रचारक कुलदीप कुमार, सुरेश सिंह जिला संघचालक, अरविन्द शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में चला सफाई अभियान

    राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में चला सफाई अभियान

    राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में चला सफाई अभियान

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन महाविद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवक और सेविकाओं ने विभिन्न कार्य किए।

    स्वच्छता अभियान के पश्चात् बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत फतेहाबाद के कम्प्यूटर विशेषज्ञ पवन उपाध्याय द्वारा शिविरार्थियों को कम्प्यूटर संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिविरार्थियों को अभिप्रेरित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.मनीषा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की मूल भावना सेवा-भावना को आत्मसात करने को कहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि मनुष्य स्वयं नश्वर है किंतु उसके कर्म उसे शाश्वत बनाते हैं।

    इस अवसर पर तेजेन्द्र यादव, आशा सिंह, डॉ. सत्यप्रिया बंसल, डॉ. अरुणा त्रिपाठी, डॉ. आभालता चौधरी, डॉ.केके भारद्वाज, डॉ. राजकुमार सिंह, आलोक कटारा, डॉ. सुरेश कुमार सिंह, डॉ. दिनेश कुमार राजपूत, डॉ. शिल्पी शाक्य, वेद प्रकाश, श्री बृजेन्द्र कुमार, डॉ. वंदना शर्मा, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • फतेहाबाद थाने में धरने पर बैठी महिला

    फतेहाबाद थाने में धरने पर बैठी महिला

    फतेहाबाद थाने में धरने पर बैठी महिला

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी आरोपियों को पुलिस नहीं गिरफ्तार कर रही है। पीड़िता को दबंग जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके विरोध मे मंगलवार को पीड़िता थाने में धरने पर बैठ गई। मामला थाना फतेहाबाद का है जहां विगत 16 अगस्त को एक महिला कस्बा पिनाहट निवासी बघेल कॉलोनी नंदगवां रोड पिनाहट के द्वारा अपने जेठ व पति सहित चार अन्य पर दुराचार, छेड़छाड़ पैसे छीनने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस के द्वारा पति सहित एक अन्य को जेल भेजा गया है।

    वहीं चार लोग वांछित हैं जो आए दिन पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हैं। जिसकी रिकॉर्डिंग पीड़िता के द्वारा पुलिस को भी कई बार उपलब्ध कराई गई है लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने को लेकर पीड़िता मंगलवार शाम थाना फतेहाबाद प्रांगण में धरने पर बैठ गई। कहा कि आरोपियों के द्वारा आये दिन जान से मारने की धमकी दी जा रही है इससे बढ़िया कि मैं थाना फतेहाबाद में अपने प्राण त्याग दूं जहां पुलिस छह महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।

    प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद त्रिलोकी सिंह से बात करने पर बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है तथा पीड़िता थाना पिनाहट क्षेत्र की है यदि कोई धमकी देता है तो संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराएं। थाना पिनाहट को सुरक्षा के लिए भी लिखा जा चुका है। यदि कहीं जाती है तो सुरक्षा लेकर जाए। थाना फतेहाबाद से घटना का कोई संबंध नहीं है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पांच लाख की रिश्वत लेते रेलवे के दो अफसर गिरफ्तार

    पांच लाख की रिश्वत लेते रेलवे के दो अफसर गिरफ्तार

    पांच लाख की रिश्वत लेते रेलवे के दो अफसर गिरफ्तार

    मोहित शर्मा
    आगरा। ठेकेदार से पांच लाख की रिश्वत लेते दिल्ली की सीबीआई टीम ने आगरा रेल मंडल में कार्यरत दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। एक को आगरा और दूसरे अधिकारी को मथुरा से गिरफ्तार किया है। सीबीआई दोनों को लेकर मंगलवार को ही दिल्ली रवाना हो गई। बुधवार को दोनों को गाजियाबाद स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    सीबीआई के आने से पूरे दिन मंडल रेल कार्यालय में अफरा-तफरी रही। सीबीआई की दिल्ली टीम को जयपुर की मैसर्स शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड के एमडी शिव दयाल शर्मा ने आगरा रेल मंडल के सिग्नल और टेलीकॉम विभाग (एसएंडटी) में डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर मुकेश कुमार पर रेलवे के ठेके के भुगतान के बदले रिश्वत मांगने की जानकारी दी थी। मुकेश कुमार अपने अधीनस्थ सीनियर सेक्शन इंजीनियर विजय सिंह के मार्फत रिश्वत लेते थे। सीबीआई ने शिकायत पर मामला दर्ज किया और सोमवार शाम को मथुरा में नए बस स्टैंड के पास विजय सिंह को रंगेहाथ पकड़ने को जाल बिछाया।

    कंपनी का सुपरवाइजर मथुरा निवासी ब्रह्मानंद को पांच लाख देकर मौके पर भेजा। वहां विजय सिंह पहले से मौजूद था। जैसे ही विजय सिंह ने हाथ में नोटों को पैकेट पकड़ा, टीम ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में विजय सिंह ने मुकेश कुमार का नाम लिया। मंगलवार दोपहर सीबीआई टीम ने मुकेश कुमार के दफ्तर पर छापा मारा। टीम ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित उनके घर भी तलाशी लेने पहुंची। सीबीआई ने मुकेश कुमार को ऑफिस से हिरासत में लिया। सीबीआई द्वारा रिश्वत मामले में गिरफ्तार अधिकारी कंस्ट्रक्शन विंग के हैं। यह आगरा रेल मंडल के अधिकारी नहीं हैं। कंस्ट्रक्शन विंग सीधे एनसीआर हेडक्वार्टर के अंडर में होती है। सीबीआई टीम के आने की जानकारी भी मुझे देर शाम को हुई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • यूपी बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल: सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

    यूपी बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल: सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

    यूपी बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल: सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

    मोहित शर्मा
    आगरा। ताजनगरी आगरा में नकल माफिया बेखौफ हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जमकर नकल हो रही है। सीसीटीवी कैमरे में नकल की तस्वीरें कैद हुई हैं। कक्ष निरीक्षक बच्चों को नकल कराते दिख रहे हैं। गणित के पेपर में दो केंद्र पर सामूहिक नकल होती मिली है। मंगलवार को सुबह की पाली में गणित का पेपर था। जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम प्रभारी के अनुसार, निगरानी के दौरान ईश्वरी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहनकलां में एक कमरे में संदिग्ध स्थिति दिखी।

    यहां पर कक्ष निरीक्षक कमरे में घूम-घूमकर नकल कराते दिखा। इतना ही नहीं छात्र भी एक-दूसरे से सट कर बैठे थे। कक्ष निरीक्षक कई छात्र की कॉपी में लिखता हुआ भी दिखा। वहीं, श्रीमती राम दुलारी इंटर कॉलेज मूंगरा अछनेरा में भी गड़बड़ी देखने को मिली। यहां पर एक कक्ष में छात्र झुंड बनाकर आपस में नकल कर रहे थे। कक्ष निरीक्षक अपनी सीट पर बैठा रहता है।

    वो किसी को रोकने की जहमत तक नहीं उठाता। दोनों की केंद्रों पर फोन कर केंद्र व्यवस्थापक को फोन कर गड़बड़ी के बारे में बताया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा का कहना है कि कुछ केंद्र पर गड़बड़ी की जानकारी मिली है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम में चल रहा सेटिंग का खेल सूत्रों की मानें तो नकल पर लगाम कसने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में भी सेटिंग का खेल चल रहा है। यहां पर कुछ नकल माफिया द्वारा सेटिंग की गई है, जिससे कि महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान उनके केंद्र के सीसीटीवी कैमरे न खोले जाएं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • निरोगी काया पाने को आरोग्य मेले में उमड़ी भीड़

    निरोगी काया पाने को आरोग्य मेले में उमड़ी भीड़

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले पैतीखेडा, निबोहरा कुतकपुर गुर्जर मे 167 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैतीखेडा पर 61 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निबोहरा पर 38, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुतुकपर गुर्जर पर 68 मरीजों ने विभिन्न रोगों का इलाज कराया गया।

    मेले में परिवार नियोजन के अस्थाई साधन का नि:शुल्क वितरण, बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण दवा और सभी पैथोलॉजी की निशुल्क जांच, नसबंदी के लिए पंजीकरण, आंखों की नि:शुल्क जांच, गर्भावस्था, प्रसव कालीन, जन्म पंजीकरण आदि सेवाएं प्रदान की गई। बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने के लिए परामर्श सुविधा, मलेरिया डेंगू फाइलेरिया की स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर डा. बीके सैनी अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद, डॉ. प्रमोद कुशवाहा, डा. पवन, डा. आशा सिंह, डा. योगेश कुमार, डा. अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • निबोहरा क्षेत्र से विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी

    निबोहरा क्षेत्र से विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी

    निबोहरा क्षेत्र से विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी

    मोहित शर्मा
    निबोहरा, आगरा। थाना निबोहरा क्षेत्र मे विगत शनिवार की रात्री अज्ञात चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर के अंदर तांबे की प्लेट और तेल चुराकर ले गए। जानकारी के अनुसार विगत रात्रि तीन उपकेंद्रों धिमिश्री, महाराजपुर और निबोहरा के लिए जाने वाली 33 केवी धिमिश्री लाइन को ब्रेक डाउन कर अज्ञात चोरों ने निबोहरा के पुलिया के पास रखें 250केवीए के ट्रांसफार्मर को प्लिन्थ से नीचे उतारकर उसके अंदर तेल और तांबे की प्लेट चुराकर ले गये।इस संबंध में अवर अभियंता आकाश द्वारा थाना निबोहरा मे अज्ञात चोरों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • जेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को मिला सम्मान

    जेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को मिला सम्मान

    जेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को मिला सम्मान

    डीजी जेल ने दिया मेडल व प्रशास्ति पत्र
    मोहित शर्मा
    आगरा। जेल में कैदियों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो सामाजिक संस्थाओं को गणतंत्र दिवस पर डीजी जेल ने मेडल और प्रशास्ति पत्र दिया है। दोनों संस्थाओं के बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किए जाने पर प्रभारी डीआईजी जेल राधाकृष्ण मिश्र ने संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

    आगरा की जिला जेल और सेंट्रल जेल में बंद कैदियों के उत्थान और मानसिक विकास व कौशल के लिए कई संस्थाएं काम करती हैं। प्रभारी डीआईजी ने बताया कि हर साल गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है।

    इसके लिए आगरा की जेल में काम करने वाली दो संस्था हम और कल्याणम फाउंडेशन का नाम भेजा गया था। दोनों संस्थाओं के बेहतर काम को देखते हुए लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर संस्थाओं को डीजी जेल ने मेडल और प्रशास्ति पत्र से नवाजा। हम संस्था के अध्यक्ष विक्रम शुक्ला व कल्याणम फाउंडेशन की प्रतिमा भार्गव को रविवार को सेंट्रल जेल में सम्मानित किया गया। डीआईजी ने बताया कि दोनों संस्था लंबे समय से कैदियों के लिए काम कर रही हैं।

    दूसरी संस्थायें भी आगे आएं
    प्रभारी डीआईजी ने कहा कि संस्थाओं के बेहतर कार्य से अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। जेल में बंद कैदियों के लिए अगर कोई संस्था काम करती है तो उससे कैदियों के विकास व कौशल को निखारने में मदद मिलेगी। ऐसी संस्थाएं जेल प्रशासन के साथ मिलकर सुधार काम में सहयोग कर सकती हैं। इस अवसर पर डिप्टी जेलर आलोक सिंह भी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी, चार युवतियों समेत 10 अरेस्ट

    स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी, चार युवतियों समेत 10 अरेस्ट

    स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी, चार युवतियों समेत 10 अरेस्ट

    मोहित शर्मा
    आगरा। जिले के ताजगंज के विभव नगर में अरोमा स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था। व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो भेजकर ग्राहक बुलाए जाते थे। पुलिस को स्पा सेंटर में देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी में चार युवतियों सहित 10 को पकड़ लिया गया। इनमें सेंटर संचालक दो भाई भी शामिल हैं। मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    एसओजी और थाना पुलिस के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा गया। स्पा सेंटर में बने केबिन में चार युवतियां और तीन ग्राहक पकड़े गए। वहीं दो स्पा सेंटर संचालक और एक कर्मचारी को भी पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि विभव नगर स्थित अरोमा स्पा सेंटर में देह व्यापार कराया जा रहा है। मसाज के नाम पर गलत काम कराया जाता है। इस जानकारी पर टीम बनाई गई।

    गोपनीय तरीके से हुई जांच में देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि हो गई। इस पर शनिवार शाम को एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित और थाना ताजगंज पुलिस के साथ छापा मारा गया। स्पा सेंटर में बने केबिन में चार युवतियां और तीन ग्राहक पकड़े गए। वहीं दो स्पा सेंटर संचालक और एक कर्मचारी को भी पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। उन्हें थाना ताजगंज लाकर पूछताछ की गई।

    विवाहित हैं युवतियां, पति से रह रही हैं अलग
    पुलिस ने जिन युवतियों को पकड़ा है, उनमें तीन आगरा की रहने वाली हैं, जबकि एक युवती फिरोजाबाद में रहती है। चारों विवाहित हैं। पति से अलग रहती हैं। सिद्धार्थ नगर, गोबर चौकी निवासी रिंकू और सनी भाई हैं। दोनों ही स्पा सेंटर चलाते हैं। पकड़े गए ग्राहकों में कपिल यादव (इटावा), पलाश खंडेलवाल (आवास विकास कालोनी), ईशू (मैनपुरी) हैं। एक अन्य आरोपी स्पा का कर्मचारी निखिल (ताजगंज) है।

    मसाज का बहाना, केबिन में गलत काम
    पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। सेंटर में केबिन बने हुए थे। दिखाने के लिए मसाज की बात कही जाती थी। मगर, केबिन में गलत काम कराया जाता था। पुलिस को तलाशी के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि वह ग्राहकों को बुलाने के लिए व्हाट्सएप पर फोटो भेजते थे। लोगों को पसंद आने पर बुलाया जाता था इसके बाद रेट तय होने पर केबिन में भेज दिया जाता था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • अग्निवीर भर्ती परीक्षा में ठग गिरफ्तार

    अग्निवीर भर्ती परीक्षा में ठग गिरफ्तार

    50 हजार में भर्ती कराने का ले रहा था ठेका
    मोहित शर्मा
    आगरा। जिले में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के दौरान ठग पकड़ा गया है। आरोपी सेना की वर्दी में घूम रहा था। वह अभ्यर्थियों को 50-50 हजार रुपए में भर्ती कराने का झांसा दे रहा था। इसी समय पुलिस ने उसे दबोच लिया। आगरा के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को अग्निवीर की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। यहां 12 जिलों के अभ्यर्थियों का सेंटर बनाया गया था। 3500 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले ही यहां पहुंच गए। इन्हें रात 12 बजे से ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जाना लगा।

    रविवार को परीक्षा के दौरान एक ठग सेना की वर्दी पहनकर परिसर में घूम रहा था। वह अभ्यर्थियों 50 हजार रुपए में भर्ती कराने का झांसा दे रहा था। इसी समय सदर थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मयंक विमल निवासी थाना बाह, गांव क्वारी, जिला आगरा बताया।

    इसके कब्जे से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि इसने कुछ लड़कों से भर्ती कराने का ठेका भी ले लिया था। इससे पूछताछ करके जानकारी की जा रही है कि इसने कितने लड़कों से पैसे लिए थे। इसके साथ कौन कौन शामिल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • 551 कलशों की शोभायात्रा से वातावरण भक्तिमय

    551 कलशों की शोभायात्रा से वातावरण भक्तिमय

    551 कलशों की शोभायात्रा से वातावरण भक्तिमय

    मोहित शर्मा
    धिमिश्री/फतेहाबाद, आगरा। धिमिश्री में रविवार से श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। कलश यात्रा में 551 कलशो के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा का खाटू श्याम वाटिका पर भव्य स्वागत किया गया।

    कलश यात्रा फतेहाबाद रोड स्थित पैंतीखेड़ा मोड़ से शुरू की गयी। श्रीरामस्वरूपा चार्य महाराज जी ने कहा कि कथा का आयोजन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए किया जा रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • प्रदेश में सबसे ठंडा रहा आगरा, दो दिन भीषण सर्दी के आसार

    प्रदेश में सबसे ठंडा रहा आगरा, दो दिन भीषण सर्दी के आसार

    प्रदेश में सबसे ठंडा रहा आगरा, दो दिन भीषण सर्दी के आसार

    18 से 21 जनवरी के बीच आगरा समेत वेस्ट यूपी में बदली, बारिश के आसार
    मोहित शर्मा
    आगरा। ताजनगरी आगरा समेत समूचे ब्रज में भीषण सर्दी की वापसी हो गई है। शीतलहर और गलन भी उच्चस्तर पर है। रविवार को आगरा यूपी में सबसे ठंडा रहा। यहां निचला तापमान 3.8 डिग्री तो दिन का तापमान भी 17.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि रविवार को दिन में अच्छी धूप निकली, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवा चलने से ठिठुरन में इजाफा हो गया।

    इधर, मौसम विभाग ने सोमवार से ब्रज समेत पश्चिमी यूपी में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने की वजह से 18 जनवरी के बाद आगरा समेत वेस्ट यूपी में मौसम फिर पलटने के आसार बन रहे हैं। 18 से 21 जनवरी के बीच उत्तराखंड में बर्फबारी के अनुमान के बीच वेस्ट यूपी में बदली बारिश हो सकती है। अगले तीन दिन राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत घना तो कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। कुछ इलाकों में दिन में धूप नहीं निकलेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • फिरौती वसूलने वाला दरोगा निलम्बित

    फिरौती वसूलने वाला दरोगा निलम्बित

    मोहित शर्मा
    आगरा। वारण्टी बताकर घर से उठाकर अवैध वसूली के आरोप में फंसे चौकी इंचार्ज पदम प्राइड देववृत्त पांडेय को डीसीपी सिटी विकास कुमार ने निलम्बित कर दिया है। दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। दरोगा के पास इस सवाल का जवाब नहीं है कि उसने निर्दोष को वारण्टी बताकर छह घंटे अवैध हिरासत में क्यों रखा। सौंठ की मंडी निवासी जमील ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी।

    इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार साही से घटनाक्रम की जानकारी ली गई। उनकी रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी सिटी विकास कुमार ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की है। जमील को वारण्टी बताकर चार जनवरी को उठाया गया था। जबकि वारण्ट किसी दूसरे जमील का था। निर्दोश जमील ने अपना आधार कार्ड और पैनकार्ड दिखाया। बताया कि उसके पिता का नाम दूसरा है। आरोप है कि दरोगा ने एक नहीं सुनी। चौकी पर पिटाई तक लगाई। जेल भेजने की धमकी दी। पुलिस के कथित दलाल हाजी ने जमील को छुड़वाया। बीस हजार रुपये में सौदा हुआ था। दस हजार रुपये मौके पर ले लिए गए थे। दस हजार रुपये रह गए थे।

    हाजी तगादा कर रहा था। डीसीपी सिटी ने कथित दलाल के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़ित जमील से हाजी के खिलाफ तहरीर मांगी गई है। ताकि उसके खिलाफ मुकदमा लिखा जा सके। अधिकारियों को यह जानकारी भी हुई कि हाजी की हरकतों के चक्कर में पूर्व में भी एक दरोगा निलंबित हुआ था। वह पुलिस वालों से पहले दोस्ती करता है। उनके साथ उठता-बैठता है। बाद में उन्हें कमाई का रास्ता दिखाता है। उसमें अपना हिस्सा भी लेता है। हाजी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे है। हाजी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसके कारण पूर्व में हरीपर्वत थाने के एक दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई थी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • साल्वर गैंग देता था बायोमेट्रिक को चकमा

    साल्वर गैंग देता था बायोमेट्रिक को चकमा

    साल्वर गैंग देता था बायोमेट्रिक को चकमा

    पोटाश-ग्लू स्टिक व फेवीकोल से बनाया ‘अंगूठा’, 6 गिरफ्तार
    मोहित शर्मा
    आगरा। आगरा में गुरुवार की रात को सैंया पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थी के स्थान पर साल्वर बैठाने वाले गिरोह के सरगना सहित छह को गिरफ्तार किया है। इन्होंने बायोमीट्रिक को चकमा देने का तरीका खोज निकाला था। अभ्यर्थी के अंगूठे की निशानी तैयार कर साल्वर के अंगूठे पर लगा देते थे, ताकि वह बायोमीट्रिक जांच में पकड़ में न आए। गिरोह के सरगना समेत सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

    पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार ने बताया कि 11 जनवरी को एसएससी जीडी की परीक्षा हुई थी, जिसमें पुष्पेंद्र निवासी गांव भडीरा थान गौंडा (अलीगढ़) ने भी आवेदन किया था। परीक्षा में उसकी जगह साल्वर भगत सिंह निवासी इगलास (अलीगढ़) बैठा था। साल्वर ने पुष्पेंद्र से परीक्षा में पास कराने को एक लाख रुपये में सौदा किया था। वह 80 हजार रुपये पेशगी ले चुका था। बाकी 20 हजार रुपये परीक्षा में पास होने के बाद देने थे। पुष्पेंद्र का प्रवेश पत्र और प्रमाण पत्र गिरोह के पास जमा थे। सैंया पुलिस को गिरोह की जानकारी मिली।

    पुलिस ने ग्वालियर हाईवे स्थित कुनाल पब्लिक स्कूल के पास से सरगना दीपू उर्फ द्रिवेंद्र के अलावा अभ्यर्थी पुष्पेंद्र, साल्वर भगत, कुलदीप, धर्मेंद्र, पवन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से एक लैपटाप, प्रवेश पत्र, अंकतालिका, दो फिंगरप्रिंट, एक कार और 21,750 रुपये बरामद किए हैं। बायोमैट्रिक को चकमा देने के लिए दीपू ने बताया कि वह ग्लू स्टिक से अंगूठे का फिंगर प्रिंट बनाता था। सरगना ने थाने में पुलिस के सामने फिंगर प्रिंट बनाने का डेमो दिया। उसने दस मिनट में फिंगर प्रिंट बना दिया।

    उसने पुलिस से पोटाश, ग्लू स्टिक, फेवीकोल, ज्योमेट्री बाक्स आदि सामान मंगवाया। ग्लू स्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े करके उन्हें ज्योमिट्री बाक्स में डाला। जिसके बाद उसे लाइटर से गरम किया। ग्लू पिघलने के बाद उसमें फेवीकोल और पोटाश को मिलाया। रंग डाला, जिससे कि फिंगर प्रिंट का रंग त्वचा की तरह होकर असली लगे। इसे बनाने के बाद इत्र मिलाया, जिससे कि फेवीकोल की गंध न आए। इस पिघले हुए मिश्रण में अभ्यर्थी के अंगूठे का निशान लिया। उसे कुछ मिनट सूखने दिया। सूखने के बाद अभ्यर्थी के अंगूठे से ब्लेड की मदद से निकाला। जिससे अंगूठे की परत तैयार हो गई।

    इस फिंगर प्रिंट को साल्वर अपने अंगूठे पर चिपका लेता था। जिसके चलते वह बायोमैट्रिक में कभी पकड़ा नहीं जाता था। सरगना दीपू ने बताया कि वह नकली फिंगर प्रिंट तैयार करने के बाद प्रवेश पत्र पर लगी असली फोटो रगड़ देते थे। जिससे कि वह धुंधली हो जाती थी। बायोमैट्रिक में हाजिरी में साल्वर पकड़ में नहीं आता था। परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारी भी बायोमैट्रिक के चलते शक नहीं करते थे। पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल भी अपने कब्जे में लिए हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के नंबर हैं। अनुमान है कि गिरोह ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पूर्व आयोजित परीक्षाओं में भी साल्वर बैठाए हैं। पुलिस मोबाइल की वाट्सएप चैट समेत अन्य डाटा को रिकवर कर उसकी जांच करेगी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरोह का सरगना दीपू उर्फ द्रिवेंद्र निवासी गांव अरनिया थाना गौंडा, अलीगढ़ है। वह पूर्व में कोचिंग संचालक था।

    दीपू ने बताया कि वह ऐसे अभ्यर्थियों को तलाशता था, जिन्हें सरकारी नौकरी चाहिए। उनसे परीक्षा में पास कराने का सौदा करता। उनके लिए कोचिंग केंद्रों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले मेधावी छात्रों को चुनता। उन्हें रुपये का लालच देकर साल्वर बनने के लिए तैयार कर लेता था। वर्तमान में उसके साथ भगत सिंह और कुलदीप निवासी गांव बलीपुर थाना खैर, अलीगढ़ साल्वर का काम कर रहे थे। दीपू ने बताया कि वह पवन कुमार निवासी नया नगला थाना हाथरस गेट और धर्मेंद्र उर्फ डीके निवासी गांव फतेहपुर थाना इगलास, अलीगढ़ की मदद से असली अभ्यर्थी के अंगूठे की निशानी तैयार कराता था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • आटो ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

    आटो ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

    खून से सनी लाश छोड़कर भाग गए हमलावर, रात में सवारी बनकर बैठे थे
    मोहित शर्मा
    आगरा। ताजनगरी के शाहगंज में वायु विहार इलाके में मंगलवार की आधी रात को सवारी बनकर बैठे लोगों ने ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका लहूलुहान शव ऑटो में ही छोड़कर भाग गए। हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जताई गई है।

    जगदीशपुरा के बिचपुरी निवासी 50 वर्षीय हरिओम उर्फ कलुआ ऑटो चालक थे। वह किराये पर भी ऑटो चलवाते थे। स्वजन ने बताया कि मंगलवार की रात 8:30 बजे हरिओम बिचपुरी रेलवे स्टेशन से बोदला के लिए एक सवारी लेकर गए थे। रात को सवा नौ बजे पत्नी और बच्चों से बात हुई थी। हरिओम ने कहा कि वह रास्ते में हैं। देर रात में वायु विहार रेलवे फाटक के पास उनका शव चालक सीट पर मिला। सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या की गई थी।

    जेब मे 14 हज़ार रुपये रखे मिले। राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इधर, देर रात तक घर नहीं आये तो स्वजन ने दोबारा फोन किया। कॉल पुलिस ने रिसीव की। स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन मौके पर पहुंच गए। ऑटो चालक के साथ लूटपाट न होने से हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • कलेक्ट्रेट में बेमियादी धरने पर किसान, किया प्रदर्शन

    कलेक्ट्रेट में बेमियादी धरने पर किसान, किया प्रदर्शन

    कलेक्ट्रेट में बेमियादी धरने पर किसान, किया प्रदर्शन

    मोहित शर्मा
    आगरा। इनर रिंग रोड, लैंड पार्सल अधिग्रहण की गई किसानों की जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। किसानों की खतौनी से नाम भी काट दिए हैं। इसको लेकर किसान पिछले 13 साल से मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। किसानों ने अब कलक्ट्रेट में जमीन वापसी तो घर वापसी आंदोलन छेड़ दिया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान कलक्ट्रेट पहुंच गए।

    यहां अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। रात करीब साढ़े सात बजे किसान नेता श्याम सिंह चाहर की तबीयत खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, अन्य किसान खुले आसमान में धरने पर बैठे रहे। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि साल 2009 में इनर रिंग रोड, लैंड पार्सल के लिए जमीन अधिग्रहण किया गया था।

    आगरा विकास प्राधिकरण ने मुआवजा राशि नहीं दी है। देर रात तक एडीएम सिटी अंजनी कुमार, एडीएम प्रशासन अजय कुमार किसानों से वार्ता करते रहे। लेकिन, उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि जब तक जमीन वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं। धरने पर रामपाल चाहर, अंशुमन ठाकुर, दाताराम तोमर, सत्यवान चाहर, लाखन सिंह, नाथूराम, विनोद कुमार, महेश कुमार, उपेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग बैठे रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • 13 जनवरी को आगरा पहुंचेंगे केशव प्रसाद मौर्य

    13 जनवरी को आगरा पहुंचेंगे केशव प्रसाद मौर्य

    पंचायत घर का करेंगे उद्घाटन, लगाएंगे ग्राम चौपाल
    मोहित शर्मा
    आगरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 13 जनवरी को आगरा पहुंचेंगे। यहां वह ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल लगाएंगे। ग्रामीणों से बात करके उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। कार्यक्रम को ठाक प्रकार से आयोजित करने के लिए प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 13 जनवरी को आगरा व फिरोजाबाद जिलों के दौरे पर रहेंगे। यहां वह ग्राम पंचायतों का निराक्षण करने के साथ ग्राम चौपाल लगाएंगे। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपमुख्यमंत्री यहां ग्राम पंचायत बमरौली कटारा का निरीक्षण करेंगे। साथ ही पंचायत घर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यहां ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाएंगे।

    उपमुख्यमंत्री आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेंगे। यहां से निकलकर वह दोपहर 12.10 बजे में ग्राम पंचायत बमरौली कटारा पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर दो बजे फिरोजाबाद के लिए निकल जाएंगे। इसके बाद 2.45 बजे वह फिरोजाबाद पहुंचेंगे।

    यहां वह टुंडला विकासखंड के कोटकी ग्राम पंचायात में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां भी वह ग्राम चौपाल लगाकर आमजन से बातचीत करेंगे। कार्यक्रम के बाद 04.45 पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पकड़े गये सरकारी चावल के मामले में रिपोर्ट दर्ज

    पकड़े गये सरकारी चावल के मामले में रिपोर्ट दर्ज

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। थाना क्षेत्र में दो जनवरी को पकड़े गए 434 कुंतल सरकारी चालक के मामले में मंगलवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर जिलाधिकारी सिविल सप्लाई ने छापा मारकर सरकारी चावल से भरा ट्रक पकड़ा था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रोहित निवासी बिजौली बाह बताया था।

    कहा कि यह चावल जैतपुर कला से हरियाणा बिक्री के लिए जा रहा है। इसी दौरान एक व्यक्ति आया उसने अपना नाम विवेक जैन उर्फ टुल्ला निवासी जैतपुर कला बताया। कहा कि यह चावल मेरा है और यह बिक्री कर के लाया गया है। इसके कागज मेरे पास हैं। विवेक कागज नहीं दिखा पाया तो पूर्ति निरीक्षक फतेहाबाद ने उसके खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है। सैंपल लेकर चावल को जांच के लिए भेजा गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • रन फार जी-20 में दौड़ेंगे 10 हजार लोगv

    रन फार जी-20 में दौड़ेंगे 10 हजार लोग

    मोहित शर्मा
    आगरा। जी-20 देशों के मेहमानों के आगमन को देखते हुए रन फार 20 और मैराथन में 10 हजार लोगों के दौड़ने का लक्ष्य रखा गया है। फूल सैय्यद चौराहे का सौंदर्यीकरण कर जी-20 का लोगो लगाए जाने का निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

    एयरपोर्ट से ताजमहल तक खाली पड़े स्थानों पर उद्यान प्रदर्शनी के निर्देश देते हुए सभी कार्य समय से पूरा करने को कहा। मंडलायुक्त ने बताया कि आम लोगों की सहभागिता करने के लिए 19 जनवरी को मैराथन दौड़ और 21 जनवरी को रन फार जी-20 का आयोजन किया जाएगा।

    ये एकलव्य स्टेडियम से शुरू होगी ताजमहल, आगरा किला होते हुए स्टेडियम पर समाप्त होगी। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिन्दर सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी ए.मनिकंडन, नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक एए अंसारी, उपनिदेशक उद्यान कौशल किशोर सहित अन्य अधिकारी रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • तांतपुर की पहाड़ियों पर मिला डेढ़ साल के तेंदुए का शव

    तांतपुर की पहाड़ियों पर मिला डेढ़ साल के तेंदुए का शव

    तांतपुर की पहाड़ियों पर मिला डेढ़ साल के तेंदुए का शव

    मोहित शर्मा
    जगनेर, आगरा। थाना बसई-जगनेर के गांव गूगाबद में बुधवार को डेढ़ साल के तेंदुए का शव मिला। सूचना पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रथम दृष्टया कटीले तारों में गर्दन फंसने से मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि, तेंदुए के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है।

    वन्य कर्मियों ने शव कीठम सेंचुरी भेज दिया है। यहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना करीब तीन बजे की है। गांव से एक किलोमीटर दूर पठारी इलाके में बंध के पास एक तेंदुए का शव किसी ग्रामीण ने देखा। ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शाम करीब चार बजे पुलिस और वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई। शव मादा तेंदुआ का है, जिसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष है।

    वन रेंजर नीरज यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण कटीले तार में गर्दन फंसना प्रतीत होता है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। राजस्थान की सीमा से आते हैं तेंदुआ वन कर्मियों ने बताया कि राजस्थान की सीमा से सटे इस गांव के आसपास पूर्व में भी तेंदुए देखे गए हैं। यहां अरावली की पहाड़ियों के सहारे राजस्थान की सीमा से तेंदुआ आ जाते हैं। टीम आसपास इलाकों में तेंदुओं के पंजे देख रही हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • 1.36 करोड़ रुपये लेकर भागे कर्मचारी के आधा दर्जन रिश्तेदार पकड़ाये

    1.36 करोड़ रुपये लेकर भागे कर्मचारी के आधा दर्जन रिश्तेदार पकड़ाये

    भूसे व डिब्बों में छिपाये गये थे रूपये
    मोहित शर्मा
    आगरा। कैश कलेक्शन कंपनी ब्रिक्स इंडिया का कर्मचारी विवेक 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार होने की साजिश में अकेला शामिल नहीं था। वह 85 लाख रुपये अपने ममेरे भाई अमित को दे गया था। ममेरे भाई ने यह रकम छह रिश्तेदारों के यहां छिपा दी थी। पुलिस ने ममेरे भाई और मामा समेत छह रिश्तेदारों को बिजलीघर से गिरफ्तार कर लिया। उनसे 85 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। बाकी 52 लाख रुपये लेकर फरार विवेक की तलाश में दबिश जारी है।

    पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि आरोपितों ने 85 लाख की रकम को भूसे के ढेर और डिब्बों में छिपाकर रखी थी। सबसे ज्यादा रकम अमित की फुफेरी बहन सविता के यहां से 30 लाख रुपये पुलिस ने बरामद की। पुलिस ने विवेक के साथ साजिश में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए 100 सीसीटीवी कैमरे देखे थे।

    बोरे में रुपये भरकर फरार हुआ था कर्मचारी
    सदर के सुल्तानपुर निवासी विवेक कुमार कैश कलेक्शन कंपनी इंडिया ब्रिक्स में कर्मचारी था। वह 27 दिसंबर की दाेपहर में 1.36 करोड़ रुपये बोरे में भरकर बाइक से फरार हो गया था। रकम रकाबगंज की बैंक आफ बड़ौदा शाखा में जमा होनी थी। विवेक की बाइक लावारिस हालत में फोर्ट रेलवे स्टेशन के पास मिली थी। पुलिस को बिजलीघर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर विवेक के साथ उसका ममेरा भाई अमित दिखा था। ममेरा भाई अपने दोस्तों राजकपूर और महेश के साथ उससे मिला था।

    बरामद हुये 85 लाख रुपये
    पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार ने बताया कि विवेक फरार होने से पहले अमित के पास 85 लाख रुपये रखवा गया था। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की मदद से घटना का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस विवेक के ममेरे भाई अमित, माममा लाखन समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे 85 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

    ये किये गये गिरफ्तार
    ममेरा भाई अमित कुमार और मामा लाखन निवासी सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी ताजगंज, राजकपूर, सविता (अमित की फुफेरी बहन) पत्नी दिनेश निवासी नगला जस्सा सदर, महेश कुमार निवासी नगला परसौती सदर और भूरी सिंह निवासी कौलक्खा ताजगंज।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • 1.36 करोड़ रुपये लेकर कर्मचारी फरार

    1.36 करोड़ रुपये लेकर कर्मचारी फरार

    1.36 करोड़ रुपये लेकर कर्मचारी फरार

    मोहित शर्मा
    आगरा। कैश कलेक्शन करने वाली कंपनी ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी मंगलवार शाम को 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया। वह कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ बाक्स में कैश लेकर बैंक तक पहुंचा था। वहां बाक्स छोड़कर बैग में कैश भरकर बाइक से भाग गया। कंपनी के शाखा प्रबंधक की ओर से कर्मचारी के खिलाफ देर रात रकाबगंज थाने में अमानत में खयानत की धारा में अभियोग पंजीकृत करा दिया गया।

    सीसीटीवी फुटेज में कर्मचारी बाइक से जाता हुआ दिख रहा है। बता दें कि ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का आफिस रकाबगंज क्षेत्र में है। कंपनी के शाखा प्रबंधक शशीपाल यादव के अनुसार कंपनी टोरेंट, वोडाफोन समेत कई अन्य कंपनियों का कैश कलेक्शन करके बैंक में जमा करने का काम करती है। सदर के सुल्तानपुरा निवासी विवेक कुमार कंपनी की ओर से कैश लेकर बैंक में जमा करने जाते थे। मंगलवार को विवेक कुमार एक बाक्स में 1.36 करोड़ रुपये रखकर गाड़ी से सांई की तकिया स्थित बैंक आफ बड़ौदा की करेंसी चेस्ट में जमा करने गए थे। उनके साथ चालक राजवीर सिंह, कर्मचारी पुष्पेंद्र, बाबी यादव और सुरक्षाकर्मी केशव व रामनिवास थे।

    मोबाइल किया बन्द
    कम्पनी के अन्य कर्मचारी विवेक को बाक्स के साथ बैंक में छोड़कर चले गए। कैश जमा करने के बाद वह कंपनी में इसकी जानकारी देता था। मगर, मंगलवार को उसने कोई जानकारी नहीं दी। शाम 5.30 बजे शशीपाल यादव ने बैंक में काल करके जानकारी की तो पता चला कि विवेक ने कैश जमा ही नहीं किया। उन्होंने विवेक को काल की तो मोबाइल स्विच आफ मिला।इसके बाद रकाबगंज थाने में अभियोग पंजीकृत कराया।

    बैंक के सीसीटीवी किये चेक
    डीसीपी नगर विकास कुमार ने बताया कि तहरीर के अनुसार, अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो उनमें कर्मचारी बाक्स को बैंक में छोड़कर बैग में कैश रखकर बाहर निकलता दिख रहा है। बैंक के बाहर खड़ी बाइक से वह किसी के साथ चला गया। कर्मचारी की तलाश की जा रही है। आरोपित कैश लेकर अपने घर भी नहीं पहुंचा है।

    चार वर्ष से कम्पनी में काम कर रहा था विवेक
    डीसीपी नगर विकास कुमार ने रकाबगंज थाने पहुंचकर देर रात कंपनी के कर्मचारियों और शाखा प्रबंधक से बात की। विवेक कंपनी में वर्ष 2018 से काम कर रहा था। कंपनी के अधिकारियों को भी उस पर भरोसा था। इसलिए उसको महत्वपूर्ण कार्य पर लगाया गया था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • आगरा में दो दिन बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल

    आगरा में दो दिन बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल

    मोहित शर्मा
    आगरा। जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने दो दिन का अवकाश घोषित किया है। नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल के यथावत खुल रहेंगे। आगरा में सोमवार को कड़ाके की सर्दी पड़ी। कोहरा छाया रहा। तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में शिक्षक संघ और अभिभावक ठंड के चलते छुट्‌टी की मांग कर रहे थे। डीएम ने ठंड को देखते हुए 27 व 28 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। वहीं, कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक क्लास संचालित होंगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पति नहीं आया पसंद तो प्रेमी से करा दी हत्या

    पति नहीं आया पसंद तो प्रेमी से करा दी हत्या

    पति नहीं आया पसंद तो प्रेमी से करा दी हत्या

    शादी से पहले से चल रहा था प्रेम प्रसंग
    मोहित शर्मा
    खेरागढ़, आगरा। ताजनगरी आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार रात्रि गोली मारकर हुई युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ षड्यंत्र रचकर उससे और प्रेमी के भांजे से करा दी। पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक युवक की पत्नी, प्रेमी और उसके भांजे को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। मृतक की पत्नी भूदेवी के थाना फतेहपुर सीकरी के कस्बा नगर निवासी पप्पू उर्फ प्रियकेश पुत्र लाखन सिंह से करीब चार वर्षों से प्रेम संबंध थे, जो शादी के बाद भी जारी रहे।

    प्रेम संबंध होने के कारण वह पति झम्मन को पसंद नहीं करती थी। भूदेवी और पप्पू के प्रेम संबंधों की भनक पति झम्मन और उसके ससुराल पक्ष के लोगों को भी हो गई थी जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन झगड़ा भी होता था। झगड़े के कारण भूदेवी ने अपने पति को रास्ते से हटाना चाहती थी। इसलिए भूदेवी ने अपने प्रेमी पप्पू उर्फ प्रियांशु और उसके भांजे छोटू उर्फ कमल सिंह के साथ एक षड्यंत्र रचकर झम्मन को फोन करके मौसी के लड़के से मिलने के बहाने बुरहरा के जंगल में भेज दिया। वहां पर पहले से मौजूद प्रेमी पप्पू उर्फ प्रियांशु और इसके भांजे छोटू उर्फ कमल सिंह से गोली मरवाकर हत्या करा दी। हत्यारों ने झम्मन को गोली मारने से पहले दारू पिलाई जिससे उसे नशा हो जाए।

    नशा होने के बाद उन्होंने झम्मन की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि हत्यारों के पास पांच कारतूस थे जिनमें से उन्होंने एक कारतूस से पिस्टल की जांच की कि ये चलेगी भी या नहीं। उसके बाद दूसरे गोली से उसे एक बार में ही ढेर कर दिया। बाकी के तीन कारतूस हत्यारों से बरामद कर लिए हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • छेड़छाड़ पीड़िता को थाने से भगाने वाला दरोगा सस्पेण्ड

    छेड़छाड़ पीड़िता को थाने से भगाने वाला दरोगा सस्पेण्ड

    छेड़छाड़ पीड़िता को थाने से भगाने वाला दरोगा सस्पेण्ड

    मोहित शर्मा
    खंदौली, आगरा। थाना क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ पीड़िता को थाने से भगाने के आरोप में एसीपी केशव कुमार चौधरी ने उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को निलंबित कर दिया। छेड़छाड़ से आहत महिला ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    विवाहिता को थाने से भगाने और फिर उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने से गांव में काफी आक्रोश था। ग्रामीणों ने दरोगा के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की थी। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने पुलिस कमिश्नर डा. प्रीतिविंदर सिंह से इस संबंध में वार्ता की थी। तब पुलिस कमिश्नर ने उन्हें उपनिरीक्षक को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया था। अब एसीपी ने कार्रवाई की है। इस घटना को लेकर विवाहिता के परिजनों व अन्य ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

    विवाहिता के पति ने कहा कि घटना को पांच दिन बीत चुके हैं,लेकिन पुलिस अभी तक फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह भी आत्महत्या कर लेगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एवं सांसद प्रो.एसपी सिंह बघेल ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दरोगा प्रदीप सिंह को आड़े हाथों लिया। कहा कि आरोपियों के घरों को कुर्क किया जाना चाहिए। मंत्री ने विवाहिता के बच्चे की परवरिश को विवेकाधीन कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • चीन से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, दो दिन पहले आया आगरा

    चीन से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, दो दिन पहले आया आगरा

    चीन से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, दो दिन पहले आया आगरा

    मोहित शर्मा
    आगरा। ताजनगरी आगरा में कोरोना का पहला केस मिला है। चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक दो दिन पहले चीन से आया था। एक निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई थी। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई है। शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्ष का युवक चीन गया था, वह 23 दिसंबर को आगरा लौटा। यहां उन्होंने निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई।

    23 दिसम्बर को आगरा आया युवक
    शाहगंज क्षेत्र के रहने वाला 40 वर्ष का युवक चीन गया था। वह वहां से 23 दिसम्बर को वापस आगरा आया। यहां उसने निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई। रविवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर निजी लैब द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।

    सम्पर्क में आये लोगों की भी कराई जायेगी जांच
    रैपिड रेस्पोंस टीम को युवक के घर भेजा गया है। युवक के सम्पर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आरआरटी टीम कोरोना संक्रमित मरीज के घर पहुंच गई है।

    सात दिन तक रखी जायेगी नजर
    विदेश यात्रा से लौटने वाले यात्रियों की सूची लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात दिन तक नजर रखी जाएगी। इसके लिए एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को सक्रिय कर दिया गया है। जिले व ब्लॉक स्तर पर पहले से गठित निगरानी समितियों को फिर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सर्विलांस कर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को दवा का किट पहुंचाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना जांच के लिए प्रयोगशालाओं को 24 घंटे के अंदर सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले कीसभी निजी व सरकारी प्रयोगशालाओं में कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू की लैब में भेजे जाएंगे। रैपिड रेस्पांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। चिकित्सा अधिकारियों, पैरामेडिकल कार्मिकों को कोरोना के प्रबंधन से संबंधित फिर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। अस्पतालों को वेंटीलेटर, कंसंट्रेटर व आक्सीजन प्लांट को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं। जनसामान्य को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • एक ही ट्रैक पर पहुंच गई दो ट्रेनें, यात्रियों में मचा हड़कम्प

    एक ही ट्रैक पर पहुंच गई दो ट्रेनें, यात्रियों में मचा हड़कम्प

    एक ही ट्रैक पर पहुंच गई दो ट्रेनें, यात्रियों में मचा हड़कम्प

    मोहित शर्मा
    आगरा। एक ही रेल ट्रैक पर सचखंड और कोटा-पटना एक्सप्रेस के आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में इसका वीडियो वायरल हो गया तो रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लगे कॉशन से ट्रेनें एक ही ट्रैक पर दिख रही थीं। एक ट्रेन के पीछे इंजन लगा होने से ट्रेनों के आमने-सामने आने का भ्रम हो गया। नांदेड़ से चलकर अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस शुक्रवार को रुनकता स्टेशन से आगे निकली तो कीठम स्टेशन से पहले उसी ट्रैक पर दूसरी ट्रेन दिखाई दी। ऐसा लगा कि वो ट्रेन उल्टी दिशा से आ रही है।

    कॉशन लगा होने के चलते सचखंड के चालक ने निर्धारित दूरी पर ट्रेन रोक दी। काफी देर जब ट्रेन नहीं चली तो यात्री ट्रेन से उतरे। इस दौरान एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। रेलवे तक बात पहुंची तो हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में रेलवे की जनसम्पर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कीठम स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग काम के चलते कॉशन दिया गया है।

    शुक्रवार को ट्रैक पर काम के चलते कोटा पटना एक्स. को रोक दिया गया था। उसके पीछे भी एक इंजन लगा था। इसी दौरान डाउन रूट की सचखंड भी उसी ट्रैक पर आ गई। रेलवे नियमों के अनुसार उसे निर्धारित दूरी पर रोक दिया गया। कोटा-पटना एक्सप्रेस के पीछे लगे इंजन को देख संचखंड एक्स के यात्री भ्रमित हो गए। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के चलते एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों का आना असंभव है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • सेवानिवृत्त अधिकारी को क्यूआर कोड से स्कैन करना पड़ा महंगा

    सेवानिवृत्त अधिकारी को क्यूआर कोड से स्कैन करना पड़ा महंगा

    ठगी का शिकार, खाते से 99 हजार रुपये पार
    मोहित शर्मा
    आगरा। जिले में साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को शिकार बना लिया। मकान किराये पर लेने का लालच दिया। इसके बाद खाते में किराया भेजने का झांसा दिया। मोबाइल पर क्यू आर कोड भेजकर स्कैन कराकर खाते से 99 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की तहरीर पर तीन महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।

    सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी को शातिरों ने मकान किराये पर लेने का लालच दिया था। इसके बाद एडवांस किराया भेजने के नाम पर क्यूआर कोड भेज दिया। डिफेंस कालोनी, सदर निवासी रामवकील सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि आठ सितंबर की शाम को एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि सूबेदार आनंद कुमार बोल रहा हूं। मेरी आगरा मिलट्री हॉस्पिटल में तैनाती हुई है। किसी से तुम्हारा नंबर लिया है। आपके घर में किराये पर कमरा चाहिए। घर के फोटो भेज दो। देखने के बाद मकान को फाइनल कर देंगे।

    रामवकील ने फोटो भेज दिए। इन्हें देखने के बाद उक्त व्यक्ति ने कहा कि एडवांस भेज देते हैं। इसके लिए पेटीएम नंबर बता दो। रामवकील ने पत्नी के पेटीएम का नंबर बताने पर उसने एक रुपया भेजा। चेक करने के लिए एक रुपया वापस अपने नंबर पर मांगा। उन्होंने एक रुपये वापस ट्रांसफर कर दिया। बाद में पेटीएम में ऑनलाइन कुछ समस्या बताते हुए क्यू आर कोड भेजा। रामवकील ने क्यूआर कोड स्कैन किया। इससे 42 हजार रुपये कट गए। आरोपी ने दोबारा स्कैन कराया। इस बार भी 42 हजार रुपये खाते से कट गए। तीसरी बार भी बहाना बनाया कि कुछ समस्या है। इस बार भी क्यूआर कोड स्कैन करा लिया। इस बार 15 हजार रुपये कट गए। चौथी बार स्कैन करने के लिए कहा तो बैंक से मैसेज आ गए। खाते से रकम कटने पर रामवकील के होश उड़ गए।

    उन्होंने फोन पर बात कर रहे आरोपी से रकमवापस मांगी। उसने कहा गलती से रकम कट गई है। एक और क्यूआर कोड भेजा। मगर, रामवकील ने स्कैन नहीं किया। इसकी शिकायत पर साइबर क्राइम पोर्टल के नंबर पर की। थाना सदर पुलिस का कहना है कि साइबर सेल ने जांच की थी। अब मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। रामवकील ने बताया कि आरोपी का कॉल दूसरे दिन भी आया। वह रकम वापस करने की कह रहा था। वह तब तक पुलिस से शिकायत कर चुके थे। इस पर उसे अपना एक नंबर बताया। उससे कहा कि रकम भेज दें। मगर, आरोपी को शक हो गया। उसने फोन काट दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • …फिर कोरोना का खतरा, बढ़ी सतर्कता

    …फिर कोरोना का खतरा, बढ़ी सतर्कता

    …फिर कोरोना का खतरा, बढ़ी सतर्कता

    एयरपोर्ट पर कोविड जांच के साथ बना मेडिकल रूम
    मोहित शर्मा
    आगरा। ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा के साथ खेरिया हवाई अड्डे के सिविल टर्मिनल पर देश, विदेश के यात्रियों के आवागमन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच शुरू की है, वहीं एयरपोर्ट में लाउंज से सटे एक कमरे को आकस्मिक चिकित्सा के लिए तैयार किया गया है। यहां किसी कोरोना संक्रमित के आने पर उसे अलग किया जा सके। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं। इसे देखते हुए एयरपोर्ट पर कोविड जांच शुरू हो गई हैं।

    साथ ही संक्रमित के लिए मेडिकल रूम में बनाया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के डॉ. विमल पाठक और उनका स्टाफ कोरोना की पहली लहर से अब तक लगातार आरटीपीसीआर टेस्ट और रैंडम सैंपल ले रहे हैं। एयरपोर्ट पर निकास द्वार के ठीक सामने बने ताजमहल के मॉडल के पास कोरोना जांच के लिए बूथ बनाया गया है, जहां एयरपोर्ट से निकलने वाले यात्रियों की रैंडम जांच कर सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की कोविड को लेकर अगर कोई नई गाइडलाइन आती है तो एयरपोर्ट पर उसी के अनुरूप सैंपलिंग और टेस्टिंग की जाएगी।

    आगरा एयरपोर्ट पर सीधी विदेशी उड़ान तो नहीं है, लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट से जुड़ी घरेलू उड़ानें आती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में इन दिनों विदेशी पर्यटक आ रहे हैं। यहां से संक्रमण रोकने के लिए यह बूथ बनाया गया है, जहां से संक्रमित की निगरानी की जा रही है। आगरा के एक अस्पताल के साथ एमओयू भी किया गया है। सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सदस्य राजीव सक्सेना और अनिल शर्मा ने एयरपोर्ट निदेशक के साथ कोरोना जांच का बूथ और व्यवस्थाओं को देखा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • दुकान से घर आ रहे युवक की गोली मारकर हत्या

    दुकान से घर आ रहे युवक की गोली मारकर हत्या

    दुकान से घर आ रहे युवक की गोली मारकर हत्या

    छह महीने पहले हुई थी शादी
    मोहित शर्मा
    खेरागढ़, आगरा। आगरा में खेरागढ़ के बुराहरा में शुक्रवार की शाम दुकान से घर आ रहे हलवाई की अज्ञात हमलावराें ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। शव को बुराहरा जंगल की गूल में फेंक दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। घटनास्थल से पुलिस को कारतूस का खोखा, सिगरेट और उसका टोटा मिला है। घटना शुक्रवार की रात आठ बजे की है। गांव बुराहरा निवासी अजय खेत पर रखवाली करने गया था।

    उसने खेत के बराबर गूल में युवक का शव पड़ा देखा। गांव पहुंचकर इसकी जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार मरने वाले की पहचान 25 वर्षीय झम्मन पुत्र काले के रूप में हुई। वह नगला उदैया खेरागढ़ का रहने वाला था। झम्मन के स्वजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि झम्मन खेरागढ़-कागारौल मार्ग पर स्थित मिष्ठान की दुकान पर हलवाई का काम करता था। शाम को छह बजे दुकान से घर की कहकर निकला था। घटनास्थल पर कारतूस का खोखा और एक सिरगेट व एक टोटा मिला है। जिससे अनुमान है कि हत्यारे उसके परिचित थे।

    पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि हलवाई झम्मन को हत्यारा दुकान से निकलने के बाद अपने साथ बुलाकर ले गया था। हत्यारा अकेला नहीं था। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। वह झम्मन को बुराहरा के जंगल की ओर बहाने से अपने साथ ले गए थे। स्वजन ने पुलिस को बताया झम्मन की छह महीने पहले शादी हुई थी। पति की हत्या की जानकारी पत्नी को मिली तो वह बेहोश हो गई। स्वजनों ने उसे किसी तरह सम्भाला। युवक की हत्या में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जिनसे हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हत्याकांड का शीघ्र ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • विश्वविद्यालय के कर्मचारी से अभद्रता करना पड़ा महंगा

    विश्वविद्यालय के कर्मचारी से अभद्रता करना पड़ा महंगा

    विश्वविद्यालय के कर्मचारी से अभद्रता करना पड़ा महंगा

    मोहित शर्मा
    आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को छात्र और आउटसोर्सिंग कर्मचारी के बीच हाथापाई हो गई। आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों ने कुलसचिव से छात्र की शिकायत की और उस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों की शिकायत और वीडियो साक्ष्य के आधार पर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्र को निलंबित कर दिया है और उसके विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है।

    सर्वसम्मति से छात्र को निलंबित करने और उसके विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है। निलंबन के संबंध में पत्र शुक्रवार को संबंधित विभागाध्यक्ष को दे दिया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई कि ऑनलाइन विभाग में कर्मचारी रईस से इतिहास विभाग के एमए प्रथम सेमेस्टर के छात्र राहुल प्रताप सिंह ने अभद्रता की। वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई। इसके बाद मामले को प्रॉक्टोरियल बोर्ड में रखा गया।

    सर्वसम्मति से छात्र को निलंबित करने और उसके विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है। निलंबन के संबंध में पत्र शुक्रवार को संबंधित विभागाध्यक्ष को दे दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर की ओर से पत्र लिखकर पुलिस अधिकारियों से कुछ छात्र संगठनों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। आरोप लगाया गया है कि छात्र नेता विश्वविद्यालय में पहुंचकर शैक्षणिक माहौल खराब कर रहे हैं और प्रशासनिक कार्यों में बाधा पहुंचा रहे हैं। समझाने के बाद भी उनका हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है। पुलिस से उचित कदम उठाए जाने की मांग की गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • जिले में डाक्टरों ने झोलाछापों को बेची डिग्री

    जिले में डाक्टरों ने झोलाछापों को बेची डिग्री

    28 चिकित्सकों के नाम पर चल रहे 90 हास्पिटल व पैथोलाजी लैब
    मोहित शर्मा
    आगरा। मरीजों की सेवा और जान बचाने के लिए चरक शपथ लेने वाले डाक्टर कमाई के लिए झोलाछापों को अपनी डिग्री बेच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 28 डाक्टर चिन्हित किए हैं। इनके नाम से 90 हास्पिटल, पैथोलाजी लैब और क्लीनिक संचालित हैं। इन 28 डाक्टरों के साथ ही हास्पिटल संचालकों को नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में 1600 हास्पिटल, पैथोलाजी लैब और क्लीनिक पंजीकृत हैं। इनके नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर ब्योरा दर्ज किया गया। हास्पिटल, पैथोलाजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लीनिक संचालित करने के लिए एक पूर्णकालिक डाक्टर अनिवार्य है।

    डाक्टर की डिग्री पोर्टल पर अपलोड की जाती है। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पोर्टल पर दर्ज किए गए ब्योरा में 28 डाक्टर चिन्हित किए गए हैं। इन डाक्टरों के 90 हास्पिटल, पैथोलाजी लैब, क्लीनिक में पूर्णकालिक चिकित्सक के रूप में नाम दर्ज हैं। इसमें से मूल रूप से अलीगढ़ निवासी डा. मनीष कुमार वार्ष्णेय के नाम से चार पैथोलाजी और एक हास्पिटल दर्ज है। जबकि डा. रविंद्र कुमार के नाम से चार हास्पिटल संचालित हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि डाक्टर द्वारा झोलाछाप को डिग्री बेची जा रही हैं। 50 हजार से एक लाख रुपये महीने झोलाछाप को डाक्टर डिग्री दे रहे हैं। ये पूर्णकालिक चिकित्सक के बाद भी इन हास्पिटल और पैथोलाजी लैब में नहीं जा रहे हैं।

    झोलाछाप ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं, आपरेशन भी झोलाछापों द्वारा किया जा रहा है। जवाब में कहा, गलत नाम कर दिया दर्ज डा. मनीष कुमार वार्ष्णेय ने नोटिस के जवाब में कहा है कि उनका नाम गलत दर्ज कर दिया है। वे दो जगह ही सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डाक्टर का गलत नाम दर्ज करने पर हास्पिटल संचालकों को भी नोटिस दिया है। अलीगढ़ सहित आस पास के जिलों के डाक्टर भी हास्पिटल के पंजीकरण में अलीगढ़ सहित आस पास के जिलों के डाक्टरों के नाम भी दर्ज हैं। इसमें इन्होंने अपना स्थानीय पता आगरा का दर्ज किया है। सरकारी अस्पताल के सेवानिवृत्ति डाक्टर भी हैं। बिना डाक्टर और मानकों के चल रहे 16 हास्पिटल स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि 16 हास्पिटल बिना डाक्टर और मानक पूरे किए बिना संचालित हो रहे हैं। इन हास्पिटलों का पंजीकरण निरस्त करने के लिए नोटिस दिया गया है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    अलीगढ़ के डाक्टर के नाम से चार पैथोलाजी लैब और एक हास्पिटल डा. मनीष कुमार वार्ष्णेय, चंदानिया हाउस समद रोड निकट भगवती पैलेस अलीगढ़, स्थानीय पता इंदिरा ज्योति नगर शाहदरा एत्मादपुर सना डायग्नोस्टिक सेंटर सीता राम मार्केट, रामबाग संचालक मोहम्मद इरशाद आगरा हेल्थ केयर पैथोलाजी, सिकंदरा रोड निकट लाल मस्जिद संचालक नरेश सक्सेना ग्लोबल हास्पिटल, बजरंग पेट्रोल पंप, फिरोजाबाद रोड, शाहदरा चुंगी संचालक उमा शंकर समय पैथोलाजी लैब, गिरिराज पेट्रोल पंप, रामबाग, संचालक डा. पारुल भाटिया सिंह एसजी पैथोलाजी कलेक्शन सेंटर, फतेहाबाद रोड, संचालक योगेश कुमार क्लीनिक के साथ डाक्टर हास्पिटल संचालित कर सकते हैं लेकिन समय का ब्योरा देना होगा। हर स्तर पर जांच कराई जा रही है, एक डाक्टर एक ही हास्पिटल में सेवाएं दे सकता है। कुछ ने नोटिस का जवाब दे दिया है, जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • ताजमहल पर 1.47 लाख का गृहकर बकाया

    ताजमहल पर 1.47 लाख का गृहकर बकाया

    ताजमहल पर 1.47 लाख का गृहकर बकाया

    नगर निगम ने एएसआई को जारी किया नोटिस
    मोहित शर्मा
    आगरा। विश्व धरोहर स्थल ताजमहल को आगरा नगर निगम से बकाया गृहकर जमा करवाने का नोटिस मिला है। इस नोटिस मिलने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी हतप्रभ हैं और इस प्रकरण की जांच की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि इसी तरह का नोटिस यमुना पार स्थित संरक्षित स्मारक एत्माद्दौला को गृहकर जमा कराने के लिए भेजा गया है। ये नोटिस एत्माद्दौला मकबरे के नाम से है। अब एएसआइ अधिकारियों को स्मारकों पर गृहकर लगाए जाने की बात समझ में नहीं आ रही है। ब्रिटिश काल में भी स्मारकों से गृहकर नहीं लिए जाने की बात वह कर रहे हैं।

    स्मारक तो भारत सरकार की सम्पत्ति
    मीडिया से बात करते हुए अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल व एत्माद्दौला का गृहकर जमा कराने को नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं, इन्हें दिखवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगरा में विभाग की एकमात्र संपत्ति माल रोड स्थित कार्यालय है, स्मारक तो भारत सरकार की संपत्ति हैं। विभाग तो केवल उनकी देखरेख करता है।

    नोटिस में गड़बड़ी की आशंका
    दरअसल, सांई कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सेटेलाइट मैपिंग से सर्वे कर नोटिस जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें गड़बड़ी भी हुई है। अब गलत नोटिस को संशोधित करके इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

    नोटिस में ब्याज का भी जिक्र
    नगर निगम द्वारा जारी नोटिस में ताजमहल पर 31 मार्च, 2022 तक का गृहकर 88784 रुपये और इस पर 47943 रुपये की ब्याज राशि दर्शाई गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 का गृहकर 11098 रुपये का दर्शाया गया है। नोटिस में एक-एक रुपये का शुल्क भी दर्शाते हुए कुल गृहकर 147826 रुपये जमा कराने को कहा गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • बोनट से निकला धुआं और आग की लपटों में घिर गई कार

    बोनट से निकला धुआं और आग की लपटों में घिर गई कार

    बोनट से निकला धुआं और आग की लपटों में घिर गई कार

    मोहित शर्मा
    आगरा। आगरा में सिकंदरा हाईवे अरतौनी पर शनिवार की रात कार के बोनट से धुंआ निकलने के बाद वह लपटों में घिर गई। धू-धू कर जलने लगी। कार चालक समय रफीक समय रहते बाहर निकल आया था। दमकल ने कार में लगी आग को बुझाया। इस दौरान आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन रुका रहा। कार चालक रफीक ने बताया कि वह गांव दोनैठिया राया मथुरा के रहने वाले हैं।कार उनके चाचा इस्माइल की है।वह दिल्ली के मालवीय नगर स्थित सावित्री नगर में रहते हैं।

    चाचा गांव हुए आए थे। वह शनिवार को उनकी कार लेकर अपनी ससुराल टेढ़ी बगिया आगरा आया था। ससुराल वालों से मिलकर घर आ रहा था।कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। उन्होंने कारण जानने के लिए कार को रोका। वह कार का बोनट खोलकर देखते, इससे पहले उसमें आग लग गई। सिकंदरा फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी अरुण भाटी भी कार के पीछे आ रहे थे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन किया। कार में आग के चलते उसके टायर धमाके के साथ फट रहे थे। डीजल टैंक फटने की आशंका पर पुलिस ने करीब आधा घंटे तक हाईवे पर वाहनों को रोक दिया। फायर ब्रिगेड द्वारा कार में लगी आग को बुझाने के बाद क्रेन की मदद से हटाया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • ढाबे बने मयखाने, आबकारी विभाग का छापा

    ढाबे बने मयखाने, आबकारी विभाग का छापा

    ढाबे बने मयखाने, आबकारी विभाग का छापा

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। फतेहाबाद में ढाबों पर धडल्ले से परोसी जा रही है शराब आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही में मचा हडकम्प संचालक फरार। कस्बा फतेहाबाद में संचालित ढावो पर धडल्ले से लोग शराब का सेवन करते हुए पाये जाते है ना ही पुलिस विभाग और ना ही आबकारी विभाग इन पर रोक लगा पा रहा है।

    वही शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी के निदेशन पर आवकारी निरीक्षक डी एन सिह के नैतृत्व मे टीम के द्वारा कस्बा फतेहाबाद में संचालित ढाबो पर छापा मारा कार्यवाही की गई जहाँ टीम सबसे गुप्ता ढावा पर पहुची जहाँ कुछ नही मिला उसके बाद पीताम्बरा ढावा पर पहुची तो वहां भी कुछ नही मिला तभी सूचना मिली कि चौहान ढावा पर अबैध रूप से लोगो को बैठाकर शराब पिलाई जाती है तभी अबकारी टीम चौहान ढावे पर पहुची तो भगदड मच गई और ढावे पर एक दर्जन से अधिक लोग शराब का सेवन कर रहे थे ढावे पर दो कटटो में अग्रेजी शराब की बोतले भरी पडी थी। यह देखकर संचालक भूपेन्द्र चौहान फरार हो गया।

    आवकारी निरीक्षक डी एन सिह ने बताया कि उच्चाधिकारियो के आदेश पर ढावा संचालक को नोटिस दिया जायेगा तथा जिलाधिकारी आगरा को रिर्पोट भेजकर ढावा संचालन बन्द कराया जायेगा।वही टीम के द्वारा फतेहाबाद के गाव बरना में अबैध शराब बनाये जाने की सूचना पर सोभराज राकेश ओमप्रकाश के घर पर पहुचे वही सोभराज के घर की तलाशी ली गई लेकिन कुछ मिला नही। आवकारी निरीक्षक ने बताया कि नई साल को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो एक जनवरी तक चलेगा। टीम में मेघसिह टीपू सुल्तान नन्दिता गुप्ता स्वेता सोनकर आदि प्रमुख थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पुलिसकर्मी के घर चोरी, सिपाही सोता रहा

    पुलिसकर्मी के घर चोरी, सिपाही सोता रहा

    पुलिसकर्मी के घर चोरी, सिपाही सोता रहा

    मोहित शर्मा
    आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र के शमशाबाद रोड स्थित ग्राम दिगनेर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सिपाही के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़े और सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी साफ कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई, जब सिपाही और उसका परिवार नींद से जागा। अलमारी खुली देख सिपाही के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

    कन्नौज में तैनात है सिपाही
    दिगनेर के रहने वाले थान सिंह के घर में ये वारदात हुई। थान सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरीश यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में कन्नौज जिले में तैनात है। वह ड्यूटी से 15 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ है। बीती रात पत्नी और वे बाहर के कमरे में सो रहे थे। अंदर के कमरे में बेटा हरीश सिंह और बेटे की पत्नी सो रही थी। चोर घर के पीछे बनी दीवार के रास्ते छत पर चढ़े और छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। चोरों ने बाहर से दोनों कमरों को लॉक कर दिया और उसके बाद घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे थान सिंह जागे, तो देखा कि उनका कमरा बाहर से बंद था। थान सिंह का बेटा भी सुबह जाग गया। पीड़ित के बेटे द्वारा आसपास के लोगों को फोन कर बाहर से कमरे का दरवाजा खुलवाया।

    जांच में जुटी पुलिस
    घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी ताजगंज बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित थान सिंह ने बताया चोर गोदरेज अलमारी का लॉकर उखाड़ कर अपने साथ ले गए। गोदरेज अलमारी के लॉकर में रखे दस हजार रूपए कैश, छह सोने की अंगूठी, एक मटर माला, एक सीता रामी, गले का कॉलर और जंजीर, छह सोने की चूड़ियां और दो जोड़ी चादी की पायल, दो चांदी की कंधौनी अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी ताजगंज बहादुर सिंह ने बताया घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पेड़ पर लटका मिला पांचवीं के छात्र का शव

    पेड़ पर लटका मिला पांचवीं के छात्र का शव

    पेड़ पर लटका मिला पांचवीं के छात्र का शव

    स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका
    मोहित शर्मा
    आगरा। आगरा में थाना कागारौल क्षेत्र के बिसहरा गांव में पांचवी कक्षा का छात्र पेड़ से फंदे पर लटका मिला। छात्र के पैर जमीन पर टिके हुए थे। स्वजन ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

    बिसहरा गांव निवासी 13 वर्षीय मयंक पुत्र गोविंद पांचवीं कक्षा का छात्र था। गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। वह मंगलवार की शाम को लगभग साढ़े पांच बजे घर से अपने स्थान को टहलाने के लिए लेकर गया था। कई घंटे बाद नहीं लौटा तो स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उन्हें गांव के बाहर अपने खेत के पास छात्र का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बेटे का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण मौके पर जुट गए।

    स्वजन ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि छात्र घर से गले में सफेद रंग की साफी डालकर आया था। जबकि उसके गले में किसी अन्य कपड़े का फंदा कसा हुआ था। गले जो साफी डाल रखी थी, वह घटनास्थल के पास ही कुछ दूर पड़ी हुई थी। स्वजन ने आरोप लगाया कि मयंक की हत्या करने के बाद उसके शव को वहां फंदे से लटकाया गया है। उसके दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

    मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

    मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

    चांदी लूट समेत तीन मामलों में था वांछित
    मोहित शर्मा
    आगरा। सिकंदरा के सुनारी चौराहे पर हुई मुठभेड़। सिकंदरा में वर्ष 2019 से चांदी लूट समेत तीन मामलों में वांछित था। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से हुआ घायल। इलाज के लिए कराया भर्ती। आगरा के सिकंदरा में तीन वर्ष पहले हुई चांदी लूट के मामले में वांछित बदमाश की बुधवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल बदमाश को एसएन में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई हाे चुकी थी। इसके बावजूद वह पुलिस के हाथ नहीं आया था। वह तीन अभियोगों में वांछित था।

    पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम जयपाल उर्फ जेपी है। वह बेरी चाहर कागारौल का रहने वाला है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सिकंदरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में चांदी लूट हुई थी। पुलिस ने अन्य लूट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनसे पूछताछ में जयपाल उर्फ जेपी के भी लूट में शामिल होने का पता चला था। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • दिन रात खेतों में डेरा, मौका मिलते ही फसल चट कर जाते मवेशी

    दिन रात खेतों में डेरा, मौका मिलते ही फसल चट कर जाते मवेशी

    दिन रात खेतों में डेरा, मौका मिलते ही फसल चट कर जाते मवेशी

    मोहित शर्मा
    फतेहाबाद, आगरा। अब तक तो लोग चोर डाकुओं से घरों की रखवाली करते मिल जाते थे, लेकिन इन दिनों हालात ये हैं कि लोगों को छुट्टा पशुओं से अपने खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। गाय, बैल, भैंस, नीलगायों से नुकसान झेल चुके किसानों की नींद उड़ गई है। किसानों का कहना है कि केवल गौशाला खोल देना इस समस्या का हल नहीं है। बल्कि प्रशासन को अभियान चलाकर सड़कों पर छुट्टा घूम रहे पशुओं को गौशाला भेजना होगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे में सरकार बनते ही छुट्टा गायों को गौ आश्रय स्थल बनाकर भेजने की बात कही थी, इसके लिए अच्छा खासा बजट भी पास हुआ था, लेकिन हाल यह है कि आज गायों का झुंड किसानों के खेतों घुस जाये तो साफ करके ही निकलते हैं, ये गौवंश रात में ही नहीं दिन में भी खेत को चर जाते हैं, किसानों ने मांग की है कि गौशालाएं तो खोल दी गई हैं पर उनमें कोई व्यवस्था नहीं है, किसानों की इस समस्या पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए किसान धर्मेन्द्र शर्मा, अरुण शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, मुकेश कुशवाह, मानसिंह कुशवाह ने मांग की है कि गायों को पकड़वाकर गौशालाओं में भेजे जाएं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • आरपीएफ के दरोगा व सिपाही फिरौती वसूलने रंगे हाथ गिरफ्तार

    आरपीएफ के दरोगा व सिपाही फिरौती वसूलने रंगे हाथ गिरफ्तार

    आरपीएफ के दरोगा व सिपाही फिरौती वसूलने रंगे हाथ गिरफ्तार

    व्यापारी को किया था अगवा, सस्पेण्ड
    मोहित शर्मा
    आगरा। मलपुरा के अभय पुरा गांव से देर रात घर में घुसकर जीजा-साले का किया था अपहरण। व्हाट्सएप काल करके चार लाख रुपये की मांगी थी फिरौती। तीन गिरफ्तार दो फरार। घटना में शामिल तीनों आरोपित और निगरानी में लापरवाही पर इंस्पेक्टर भी निलम्बित।

    ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा रखने वाले रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के दारोगा और सिपाही अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले गैंग की तरह काम कर रहे थे। मलपुरा क्षेत्र के अभयपुरा गांव से सोमवार देर रात उन्होंने घर में घुसकर जीजा-साले का अपहरण कर लिया। इसके बाद व्हाट्सएप काल करके चार लाख रुपये की फिरौती मांगी। मामला पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने पुलिस टीम लगा दीं। दो घंटे में पुलिस ने रंगे हाथ दारोगा और दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर और तीनों आरोपितों को निलंबित कर दिया गया है।

    मूलरूप से जलेसर निवासी कासिम तीन वर्ष से परिवार के साथ मलपुरा क्षेत्र के अभयपुरा में रहता है। वह फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। दो दिन पहले उसके घर अलीगढ़ के चंदौस में रामपुर शाहपुर निवासी जीजा इकरार भी आया था।सोमवार रात को दोनों घर में थे। कासिम के भाई साजिम ने बताया कि रात एक बजे सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी से पांच लोग पहुंचे। इनमें चार लोग वर्दी पहने थे। चारों मारपीट कर कासिम और इकरार को उठाकर ले गए। मंगलवार को उन्होंने साजिम को कासिम के मोबाइल से व्हाट्सएप काल की और छोड़ने के एवज में चार लाख रुपये मांगे। किसी तरह 12 हजार रुपये का इंतजाम करके साजिम उनके द्वारा बताए गए स्थान कैंट पुल के नीचे पहुंचे। वहां पुलिस की वर्दी पहने युवक मिले।

    साजिम ने 12 हजा रुपये देकर हाज जोड़कर छोड़ने को कहा, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। साजिम ने वहां से वापस आकर रुपये का इंतजाम करने की कोशिश की, लेकिन इंतजाम नहीं हो सका। आरोपितों ने दोबारा उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप काल की और कहा कि दो लाख रुपये नहीं मिले तो वे उसके भाई और जीजा को मार देंगे। भाई और जीजा को छुड़ाने का कोई रास्ता न देखकर मंगलवार दोपहर दो बजे साजिम मलपुरा थाने पहुंचा और एसओ मलपुरा को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह को जानकारी हुई। उन्होंने डीसीपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आपरेशन शुरू कर दिया। साजिम ने आरोपितों से कह दिया कि उसने इंतजाम कर लिया है। इसके बाद वर्दीधारियों ने उसे रुपये लेने के लिए शमसाबाद रोड पर अमर होटल के पास बुलाया। वहां पुलिस ने पहले से ही घेराबंदी कर ली थी।

    पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि शमसाबाद रोड पर मंगलवार शाम को आरोपित फिरौती के रुपये लेने पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही रुपये से भरा बैग साजिम के हाथ से लिया, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में राजस्थान के हरमड़ा थाना क्षेत्र के गांव चकजीत पुर निवासी आरपीएफ के दारोगा सुरेश, पिढ़ौरा के राटौटी गांव निवासी पारुल यादव और सिकंदरा के जऊपुरा निवासी नीरज सिंह शामिल हैं। तीनों आरोपित आगरा कैंट आरपीएफ थाने में तैनात हैं। काल करने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल, अपहरण में प्रयुक्त गाड़ी और फिरौती में लिए गए 12 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। वरिष्ठ मंडलीय सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ अनुभव जैन ने बताया कि इंस्पेक्टर कैंट सुरेंद्र चौधरी और घटना में शामिल दारोगा व दो सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। इनके विरुद्ध विभागीय जांच सहायक सुरक्षा आयुक्त डीके चौहान को दी गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • कारपेंटर ने लगाई थी स्कूल संचालक के घर में सेंध

    कारपेंटर ने लगाई थी स्कूल संचालक के घर में सेंध

    कारपेंटर ने लगाई थी स्कूल संचालक के घर में सेंध

    एसपी सिटी ने घटना का 24 घण्टे में किया खुलासा
    मोहित शर्मा
    आगरा। सौ फुटा मार्ग दयालबाग स्थित एमीनेन्ट इमरल्ड रेजीडेन्सी में स्कूल संचालक मनवीर सिंह के घर कारपेंटर ने सेंध लगाई थी। न्यू आगरा पुलिस ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा किया। आरोपित के कब्जे से 3.01 लाख रुपये और लाखों के जेवरात बरामद हुए हैं।

    पुलिस का दावा है कि शत प्रतिशत बरामदगी है। चोरी की सूचना के समय भ्रम के चलते गृहस्वामी ने रकम अधिक बता दी थी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को मनवीर सिंह ने चोरी सूचना दी थी। उनका फ्लैट सातवीं मंजिल पर है। सिक्योरिटी गार्ड रहता है। मेन गेट का ताला तोड़ा गया था। अंदर सिर्फ उसी अलमारी को तोड़ा गया जिसमें कैश और जेवरात रखे थे। पता चला कि 15 दिन पहले घर में कारपेंटर ने काम किया था। सीसीटीवी में हुलिया उससे मिल रहा था। आरोपी महेंद्र श्रीवास्तव निवासी बालूगंज है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • डीआईजी (जेल) आगरा को शानदार सेवाकाल, बन्दी व कारागार सुधार के लिये समिति ने सेवा रत्न से किया सम्मानित

    डीआईजी (जेल) आगरा को शानदार सेवाकाल, बन्दी व कारागार सुधार के लिये समिति ने सेवा रत्न से किया सम्मानित

    डीआईजी (जेल) आगरा को शानदार सेवाकाल, बन्दी व कारागार सुधार के लिये समिति ने सेवा रत्न से किया सम्मानित

    आगरा। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति द्वारा आयोजित केन्द्रीय कमिटी की बैठक व शपथ ग्रहण समारोह आगरा, सिकंदरा स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन से करने के बाद मुख्य अतिथि वीके सिंह डीआईजी का चैयरमेन डा. उमेश शर्मा सहित सभी केन्द्रीय कार्यकारिणी एवं सभी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने गुलदस्ते व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इस मौके पर श्री सिंह ने बताया कि सभी कैदी अपराधी नहीं होते। दुर्भाग्यवश उनसे गलती हो जाती है। जेल में रहने पर इनका काफी नुकसान होता है।

    इनकी मदद करना भी एक पुनीत कार्य होता है। अतः जेल मे सुविधा उपलब्ध करायें। चेयरमैन डा. उमेश शर्मा ने जेलों में सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जीके पाठक प्रान्तीय सचिव ने समिति की कार्य-कलापों की सुन्दर प्रस्तुति दी। सभी पदाधिकारियों से सावधानीपूर्वक निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने का आह्वान किया। समिति की केन्द्रीय कार्यकारिणी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जोन, मंडल, जिला, महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे एवं समिति के बारे में जो कुछ कथित लोगों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही है, उनका चेयरमैन डा. उमेश शर्मा द्वारा स्पस्ट किया गया।

    अध्यक्षता समिति चेयरमैन डा. उमेश शर्मा ने किया। प्रांतीय सचिव जीके पाठक ने समिति की भूमिका और समिति द्वारा किये गए कार्यों का विवरण सभी को बताया। कार्यक्रम संयोजन वाइस चेयरमैन वीरेन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पीयूष तोमर जोन अध्यक्ष, अमित जैन अखिलेश कुमार, अनीता पाठक, प्रो. एन.पी. सिंह, सौरभ गुप्ता, डा. ए.के. सिंह, साजिद खान, सभी जोन, मंडल, जिला, महानगर सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कमिश्नर ओ.पी. रतूडी सचिव महानगर ईकाई मेरठ ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

    RK Hospital And Blood Component Center

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

  • चिकित्साधिकारी ने पहली पत्नी के होते दूसरी शादी की, मुकदमा दर्ज

    चिकित्साधिकारी ने पहली पत्नी के होते दूसरी शादी की, मुकदमा दर्ज

    चिकित्साधिकारी ने पहली पत्नी के होते दूसरी शादी की, मुकदमा दर्ज

    आगरा। थाना एत्माद्दौला में फिरोजाबाद के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। बताया जाता है कि अधिकारी ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर लीद्य विरोध करने पर पहली पत्नी की पिटाई की जाती थीद्य और जान से मारने का प्रयास किया गया।

    पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ नगर निवासी नीलम देवी ने एसएसपी से शिकायत प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी शादी 19 साल पहले डा. हृदय राम शर्मा से हुई थी। उनके 11 साल के दो जुड़वा बेटे हैं, शादी के बाद से ही पति और ससुराली पीड़न करने लगे। वह दहेज से संतुष्ट नहीं थे और 200000, बाइक लाने के लिए दबाव बनाते थे। 22 जनवरी 2018 को पति की स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लग गईद्य वर्तमान में शिकोहाबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात हैं द्यनीलम ने कहा कि पति के कुछ समय तक शिव शक्ति विहार कालोनी में मकान बनवा कर रखाद्य बाद में षड्यंत्र के तहत मायके भेज दिया। इस दौरान गुपचुप तरीके से जगदीशपुर निवासी एक महिला से दूसरी शादी कर ली। उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने का प्रयास किया। अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। पीड़िता की तहरीर पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पत्नी ने पति को दूसरी शादी करने आरोप लगाया है। उसमें जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

  • 16 साल की लड़की ने बताई हैवानियत की कहानी

    16 साल की लड़की ने बताई हैवानियत की कहानी

    16 साल की लड़की ने बताई हैवानियत की कहानी

    आगरा। वह सिर्फ 16 साल की है। पहले वह चुप्पी साधे रही। पुलिस के मेडिकल कराने पर भी होंठ न खोले। आशा ज्योति केंद्र ने सात दिन के भीतर ही दोबारा मेडिकल कराया तो पता चला कि उसके साथ हैवानियत हुई है। वह फूट-फूटकर रोयी तो उसके दिल का गुबार फट पड़ा। जो मिला उसने किशोरी को नहीं बख्शा। अब मामला महिला बाल विकास विभाग के पास पहुंच गया है तो हड़कंप मचा हुआ है। किसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। किस थाने में मुकदमा लिखाया जाए इस पर मंथन चल रहा है।
    खंदारी क्षेत्र निवासी किशोरी सात दिनों से आशा ज्योति केंद्र में है। उसकी काउंसलिंग चल रही है। पहले वह खामोश थी। चुप्पी तोड़ी तोड़ने से पहले फूट-फूटकर रोई। पीड़िता ने जो झेला उसे सुनकर काउंसलर भी हैरान रह गए। पीड़िता ने बताया कि उसे किसी ने नहीं छोड़ा। बस्ती की एक महिला ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। कभी ऑटो वाले तो कभी होटल वालों ने उसकी बोली लगाई। लंबे समय से वह ऐसे माहौल में जी रही थी। उसका दम घुट रहा था। वह गर्भवती है। किशोरी की रिपोर्ट महिला बाल विकास को भेजी गई है।

    पुलिस को लावारिस मिली थी किशोरी
    एक सप्ताह पूर्व गुरुद्वारा गुरु के ताल फ्लाईओवर के नीचे किशोरी को किसी ने बुरी नीयत से दबोचा था। यह देख वहां से गुजर रहे एक सरदार जी ने 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस पहुंची। किशोरी को सिकंदरा थाने ले गई। सिकंदरा थाने से चाइल्ड लाइन को सौंपा गया। चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। लड़की का मेडिकल सीएमओ कार्यालय में कराया गया। जहां यह लिखकर दिया गया कि इसके साथ कुछ नहीं हुआ। लड़की अपनी अंदरूनी जांच नहीं कराना चाहती है। बाल कल्याण समिति के आदेश पर उसे आशा ज्योति केंद्र लाया गया। यहां से दोबारा मेडिकल कराया गया। दूसरी बार लेडी लॉयल में हुए मेडिकल ने सभी के होश उड़ा दिए। किशोरी गर्भवती है। किशोरी के गर्भवती होने से खलबली मची हुई है। अब उसके माता- पिता को वादी बनाकर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
    नाबालिग को आशा ज्योति केंद्र भेजा था। पहले मेडिकल में लड़की ने मना किया था कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ। उसने अंदरूनी जांच को मना किया था। जानकरी में आया है कि वो गर्भवती है। पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। -मोनिका सिंह, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं