एडीएम तक पहुंचा आडिट के नाम पर खानापूर्ति का मामला

  • एडीएम तक पहुंचा आडिट के नाम पर खानापूर्ति का मामला

  • जिस होटल में ठहरी थी टीम, वहां से दूसरे ही दिन चेक आउट कर गयी

  • वसूली के उद्देश्य से आडिट कराने का आरोप, विशेष जांच की उठायी मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग में आडिट के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाते हुए तृतीय श्रेणी कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन/मुख्य राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। ज्ञापन की प्रति अन्य उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। तृतीय श्रेणी कर्मचारी उमेश कुशवाहा, संजीव सिंह, रमेश बाबू, आलोक कुमार यादव, अमित यादव की ओर दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुख्य सम्प्रेक्षा अधिकारी द्वारा आडिट के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कराकर वसूली कराई जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 सम्प्रेक्षण कार्य हेतु मुख्य सप्रेक्षा अधिकारी के अधीन अतिरिक्त चार्ज पर कार्यरत वरिष्ठ सम्प्रेक्षक कपिलदेव ने अपने स्वयं हेड राइटिंग में 18 मई को पत्र लिखकर यह सूचित किया कि 19 मई को आयेंगे। इस क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी ने 19 व 20 मई को सभी सीएचसी/पीएचसी को आडिट हेतु बुलाया गया है। इनके द्वारा कागजों की खानापूर्ति करके सतही आडिट करके 21 मई को दोपहर 12 बजे से पहले होटल से चेकआउट करके चले गये जबकि आडिट कार्यक्रम 18 मई से 23 मई तक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय एवं 100 बेडयुक्त चिकित्सालय अतरौलिया तथा 100 बेडयुक्त चिकित्सालय तरवां भी शामिल किया गया। दो दिन में 22 ब्लाकों जिसके 40 से 50 सीएचसी/पीएचसी एवं दो संयुक्त चिकित्सालयों की आडिट किया जाना सम्भव ही नहीं है। इससे साबित होता है कि इनके द्वारा सिर्फ वसूली के उद्देश्य से ही आडिट किया गया है। इसकी विशेष जांच कराया जाना आवश्यक है जिससे कि छोड़ दी गयी अनियतताएं एवं वित्तीय गड़बडियां प्रकाश में लाई जा सकें। कार्यालय द्वारा सिर्फ सीएचसी/पीएचसी को बुलाकर खानापूर्ति की गयी किन्तु सीएमएसडी द्वारा क्रय की गयी करोड़ों की सम्पत्तियों का आडिट कराये जाने हेतु कोई निर्देश निर्गत नहीं किये गये। अनुरोध किया गया कि संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय अतरौलिया तथा 100 शैय्या युक्त चिकित्सालय तरवां की भी विशेष जांच किसी स्वतंत्र इकाई से कराया जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA