कैरिज वैगन व वाणिज्य कर्मचारियों को मिला नया नेतृत्व, एनसीआरईएस शाखा-3 का हुआ गठन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल में कर्मचारियों के हितों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ (एनसीआरईएस) की शाखा संख्या-3 (कैरिज वैगन एवं वाणिज्य) का गठन कर दिया गया है। मुख्यालय प्रयागराज के निर्देश पर गठित इस नई कार्यकारिणी से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नवगठित शाखा में निखिल कुमार पाण्डेय को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि शाहनवाज़ अहमद, दीपक रायकवार एवं अंजली प्रजापति को सहायक सचिव मनोनीत किया गया है। इसके अलावा अवधेश दुबे, बृजेश तिवारी एवं नितेश कुशवाहा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जगदीश सैन्य को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मंडल प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार संगठन के कार्यों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं कर्मचारी हितैषी बनाने के उद्देश्य से यह गठन किया गया है। रेलवे कर्मचारियों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाएगी और उनकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







