HomeFirozabadकार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की हुई मौत, दूसरा...

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की हुई मौत, दूसरा घायल

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की हुई मौत, दूसरा घायल

उस्मान अली
टुंडला, फिरोजाबाद। माता वैष्णो देवी धाम उसायनी के निकट सड़क किनारे खड़े दो लोगों में एक कार ने टककर मार दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक के बेटे ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विजय सिंह पुत्र उलफत सिंह निवासी सिलावली थाना फतेहाबाद आगरा भैंस खरीदने के लिये उसायनी अपने पड़ोसी चमन लाल पुत्र माखन सिंह के साथ बाइक से मंगलवार को आये। उन्होंने अपनी बाइक को सडक किनारे खड़ी कर दी। लगभग सुबह साढे 8 बजे फिरोजाबाद की ओर से आ रही एक असंतुलित कार ने दोनों में टक्कर मार दी जिसमें 65 वर्षीय विजय सिंह की मौत हो गयी वहीं पड़ोसी किशन लाल घायल हो गया जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये फिरोजाबाद भेजा गया हैै। घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटा हरिनिवास ने थाने में दर्ज करायी है। कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read