आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की लड़कियों की शादी का अभियान जारीः खालिद इस्लाम
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। मुस्लिम वेल्फेयर सोसायटी के तत्वावधान में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की लड़कियों की शादी पिछले कई वर्षों से करायी जा रही है जिसमें दुलहन को सारा सामान देकर रूखसत किया जाता। सोशल वेल्फेयर एवं कल्चरल एक्टीवीज कमेटी की देख-रेख में रविवार को 30वीं शादी करायी जायेगी जिसमें शहर के सम्मानित बुद्धिजीवी एवं धर्मगुरुओं के अतिरिक्त बहुत बड़ी तादाद में लोग शिरकत कर दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
सोशल वेल्फेयर एवं कल्चरल एक्टीवीज कमेटी के चेयरमैन खालिद इस्लाम एवं सचिव मुर्तजा अली ने बताया कि मुस्लिम वेल्फेयर सोसायटी द्वारा मस्जिद में निकाह को आम करने के उद्देश्य से समय-समय पर जामा मस्जिद मुन्शी पुलिया इंदिरा नगर लखनऊ में ऐसा आयोजन किया जाता है जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की लड़कियों की शादी का पूरा खर्घ्च स्वंय उठाती है। मुस्लिम वेल्फेयर सोसायटी द्वारा हर माह 50 माजूरों, विधवाओं एवं वृद्धों को पेंशन देकर मदद के साथ चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में लोगों की सहायता करती है। कमेटी के मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद जावेद, डा. अख्तर, जाहिद राजा, मोहम्मद इमरान, अनवर सिद्दीकी, बशीर खान, मोहम्मद सुफियान आदि लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















