किशोर श्रम उन्मूलन के लिये चला अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। जनपद स्तर पर चलाए जा रहे किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) उन्मूलन रोकथाम अभियान के अन्तर्गत थाना ए0एच0टी0 खीरी से प्रभारी उपनिरीक्षक राम अवतार, हे0का0 शैलेन्द्र कुमार, म0आ0 सन्ध्या श्रीवास्तव श्रम प्रवर्तन अधिकारी खीरी ब्रजेश चन्द्र अरविन्द, प्रा0अधि0 प्रियंका वर्मा की संयुक्त टीम द्वारा खीरी रोड, गोला रोड, छाउच चौराहा, एलआरपी चौराहा, ओयल रोड व राजापुर थाना कोतवाली सदर क्षेत्र मे कई जगहों पर बाल श्रम/भिक्षावृत्ति उन्नमूलन ऱोकथाम अभियान चलाया।
3 बाल श्रमिक बाल श्रम करते हुये मिले दुकान मालिकों के विरुद्द श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा बच्चों व किशोर को बाल श्रम से बचाने एवं पुर्नवास हेतु अभियान के दौरान आम जनमानस को जागरुक करने हेतु प्रचार प्रसार किया गया। आटो गैरिज, होटल, ढाबा, दुकान मालिकों आदि के स्वामियों को हिदायत किया गया कि किसी भी दशा मे 18 वर्ष से कम के बालकों को काम पर न रखा जाय। नाबालिग बच्चों से काम करवाना दण्डनीय अपराध है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






