व्यापारी नेता का निधन | #TEJASTODAY

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर (सं.) 13 सितम्बर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के भूतपूर्व तहसील अध्यक्ष पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी सुनील कुमार बरनवाल का शनिवार शाम 7ः30 बजे निधन हो गया। महीनों से बीमार चल रहे सुनील बरनवाल ने लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।
वे काफी समय तक व्यापारी नेता रहे। जो तीन महीने से बीमार चल रहे थे। इस बीच दो दिन पहले हालत बिगड़ने पर उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उनका निधन हो गया। घटना की खबर लगते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
धन्यवाद
Gepostet von Tejastoday.com am Samstag, 29. August 2020








