धर्मनगरी चित्रकूट में अवैध अतिक्रमणों पर लगातार चलाया जा रहा बुल्डोजर
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोज़र चल गया। ग्राम बराक्ष के सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर के उपयोग किया जा रहा था। पूर्व में कई बार हटाने को कहा गया था लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। इसके चलते उक्त जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण अवरोधित हुआ था जिसके लिए पूर्व में ग्राम प्रधान द्वारा प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। इसी क्रम में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे हो ध्वस्त कर दिया गया। अवैध कब्जे धारियों को कड़ी चेतावनी दी गयी कि भविष्य में अवैध कब्जा न करें। इस बाबत पूछने पर नव प्रोन्नत डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि अवैध कब्जे को चिह्नित कर लिया गया है। लगातार चला रहे अभियान में अवैध कब्जे को हटवाने की कार्यवाही की जाती रहेगी। आवश्यकता होने पर विधिक कार्यवाही भी की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















