बसपा ने जारी किया इतने उम्मीदवारों की सूची, देखिए लिस्ट

बसपा ने जारी किया इतने उम्मीदवारों की सूची, देखिए लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 53 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 53 में से 14 उम्मीदवार मुस्लिम हैं। 9 चेहरे ब्राह्मण हैं। एससी केटेगिरी के 9, 4 क्षत्रिय और 12 चेहरे पिछड़े वर्ग से हैं। इनमें जाट, गुर्जर और यादव शामिल हैं। मायावती ने कहा हम किसी पार्टी से गठबंधन नहीं कर हरे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हमें इस बार पूर्ण बहुमत मिलेगा।

राजधानी लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पहले चरण की 58 सीटों में 53 के उम्मीदवारों की सूची मीडिया को सौंपी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि 2022 में बसपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा शेष सीटों के प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। मायावती ने कहा कि बसपा गरीब, पिछड़ों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम हर वर्ग की भलाई के लिए काम करेंगे। अपने जन्मदिन पर मायावती ने कहा कि अगर 2007 की तरह इस बार भी हमारी सरकार बनती है तो यही मेरे जन्मदिन का सबसे अनमोल तोहफा होगा।

मायावती आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस कर कार्यकर्ताओं से सरकार बनाने का आह्वान किया। मायावती ने कहा कि कई लोग यहां पर दल बदलने की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन इस बार ये सब काम नहीं आने वाला है। सरकार ने जनता से साथ धोखा किया। BJP ने जो वादे किए थे। उनमें से कई वादे आज तक अधूरे है। मायावती ने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं का आभार करता हूं। मायावती से स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वो क्या मुझे मुख्यमंत्री बनाएगा। भाजपा वाले उसे 5 साल ढोते रहे। उसकी लैंग्वेज देखिए कैसी है। बाबा साहेब आंबेडकर जातिवादी व्यवस्था के खिलाफ थे।

कोरोना के कारण जिनके यहां मृत्यु हुई है ऐसे कमजोर तब के लोगों को मदद की जा रही है। विधानसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लगने से मदद नहीं हो पा रही है। हमारी पार्टी हमेशा से मदद करने वाली पार्टी है। यही कारण है कि 4 बार बीएसपी ने सरकार चलाई है और सरकार में रहते हुए मेरे जन्मदिन के अवसर पर हर बार नई जनहित की योजनाएं चलाई।

जब तक कांशीराम स्वस्थ रहे वो खुद ही सब जिम्मेदारी संभालते थे और मैं चुनाव लड़ती थी। पार्टी मूवमेंट को देखते हुए पार्टी के उम्मीदवारों को ही चुनाव जिताने का मैंने संकल्प लिया है। मैं प्रत्यक्ष रूप से चुनाव नहीं लड़ूंगी, लेकिन जीत दर्ज कर अप्रत्यक्ष रूप से मदद करूंगी। हमे सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्ष कई हथकंडे अपना रहे हैं। मायावती ने अपनी पुस्तक का विमोचन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent