बीएसए ने 150 दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिये किया रवाना
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा अभियान के तहत एक्सपोज़र विज़िट के लिए दिव्यांग बच्चों को दार्शनिक स्थल मनगढ़ प्रतापगढ़ के लिए रवाना किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने झंडी दिखाकर दार्शनिक स्थल मनगढ़ प्रतापगढ़ के लिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत 150 दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया। एक्सपोज़र विज़िट में समस्त ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों को ले जाया गया। बीएसए ने बताया कि विजिट का उद्देश्य बच्चों को एक्सपोजर प्रदान करना है।इस विजिट से बच्चों में नव ऊर्जा और नए ज्ञान का संचार होगा। इस अवसर पर बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल, शशिधर उपाध्याय सहित समस्त स्पेशल एजुकेटर मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









