हाथों में झाड़ू एवं दिल में स्वच्छता का संकल्प

  • हाथों में झाड़ू एवं दिल में स्वच्छता का संकल्प

  • अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान

  • सरयू तट पर महापौर ने नगर आयुक्त संग की सफाई

  • विधायक समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधियों व लोगों ने लिया हिस्सा

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। स्वच्छ और सुंदर अयोध्या के संकल्प को साकार करने के लिए रविवार को नगर निगम ने “एक रविवार, हर परिवार करे गंदगी पर वार” अभियान चलाया तो शहर में अभूतपूर्व जनसहभागिता देखने को मिली। हाथों में झाड़ू और स्वच्छता का संदेश लिए हजारों नागरिक, पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, विद्यार्थी और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य सड़कों पर उतर आए। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार संग लता चौक से सरयू तट तक झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत किया।
रविवार को प्रातःकाल 7 बजे से शहर के विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों एवं बाजारों में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों ने अपने घरों, मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अभियान के दौरान अयोध्यावासियों ने ने कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ भी ली। महापौर ने कहा कि जब पूरा समाज मिलकर स्वच्छता के लिए आगे आता है तब शहर की तस्वीर बदल जाती हैं। निगम क्षेत्र के लगभग पांच सौ स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया गया जिसमें 50 हजार नगर वासियों ने हिस्सा लिया।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि नगर के सभी 60 वार्डों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि जनसहभागिता और उत्साह से परिपूर्ण इस महाअभियान ने अयोध्या में स्वच्छता के प्रति नई चेतना का संचार किया। अभियान में राम का घर के प्रबंधक आलोक सिंह, उम्मीद संस्था की रीना सिंह, रुचिरा सिंह, शैल कुमारी, जोगिंदर कौर, आशीष कौर आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव की अगवाई में जिला अस्पताल परिसर में सफाई करके अभियान को सफल बनाया। अभियान में शामिल विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने में चिकित्सकों की भूमिका काफी अहम है। सफाई अभियान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश सिंह, डॉ. नानक शरन, डॉ. रामकिशोर, डॉ. राजेंद्र बनौधा के अलावा नर्सिंग संवर्ग की पूनम गुप्त, संध्या रजक, नंदिता शुक्ल, फार्मासिस्ट यूनियन के हनुमंत दुबे, संजय गुप्त आदि शामिल थे। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। कायस्थ विकास संस्थान के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव ने सोलापुरी मोहल्ले की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA