ईंट भट्टा मालिक पर मजदूरों की मजदूरी न देने का आरोप
आरोप: भट्टा मालिक ने मारपीट करते हुये हिसाब के कागजात भी फाड़ डाले
आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी कई मजदूरों ने ईट भट्ठा मालिक पर शासन द्वारा निर्धारित किए गए ईंट पराई रेट न देने मारपीट करने और हिसाब के कागजात फाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी मजदूर रामपाल, राममेहर, बालेंद्र, तरसपाल और पप्पू ने बुधवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सभी मजदूर क्षेत्र के गांव डांगरोल निवासी पंकज मलिक पुत्र महिपाल मलिक के लक्ष्मी बिक्र फील्ड और केडी बिक्र फील्ड पर ईंट पथाई का कार्य करते हैं। पीड़ित मजदूरों का आरोप है कि शासन ने ईंट पथाई का रेट 640 रुपए प्रति हजार निर्धारित कर रखा है।
आरोप है कि ईट भट्टा मालिक मजदूरों को शासन के द्वारा निर्धारित किए गए रेट नहीं दे रहा है। पीड़ित मजदूरों का आरोप है कि ईट भट्टा मालिक ने मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए हिसाब के कागजात फाड डालें और मजदूरी मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट भट्टे से भगा दिया। पीड़ित मजदूरों ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि पीड़ित मजदूरों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












