Sunday, June 7, 2026
HomeTrendingतेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालक घायल, हालत नाजुक

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालक घायल, हालत नाजुक

-

  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालक घायल, हालत नाजुक

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह एक बार फिर लापरवाही और तेज गति ने एक मासूम को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज नगर के मोहल्ला बजरंग नगर मेहंदीहाता स्थित सारी पुरवा निवासी 14 वर्षीय दीपांशू रविवार सुबह करीब 10:30 बजे नवीन सब्जी मंडी से अपने घर लौट रहा था। मंडी समिति के बगल खुशियाली केंद्र के सामने पहुंचते ही भट्ठे की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपांशू पुत्र पिंटू के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बालक के परिजन विष्णु प्रसाद मौर्य ने कोतवाली कर्नलगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं जिससे आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की पोल खोल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular