कुएं में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर गांव के किनारे पुरानी बाजार के पास स्थित एक कुएं के अंदर 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार हसनपुर गांव के निकट कुए से 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद होने की सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के साथ शव को बाहर निकाला गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी महराजगंज अरुण कुमार, बछरावां थानाध्यक्ष नारायण कुशवाहा सहित पुलिस बल की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकाला गया है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने महिला की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस टीम गठित कर महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।