घर लौटे भट्टा मजदूर का खेत की नाली में मिला शव, परिवार में कोहराम
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
हरचंदपुर, रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर एक खेत की नाली में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रात में ही घर लौटा था मृतक
मिली जानकारी के अनुसार हरचंदपुर गांव का निवासी सोनू पुत्र स्व. महादेव बाहर किसी ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता था। वह बीती रात ही अपने घर वापस आया था। सुबह अचानक सोनू घर से लापता हो गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच ग्रामीणों की नजर खेत में बनी एक नाली पर पड़ी जहां सोनू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था।
शराब के नशे में हादसे की आशंका
सूत्रों के मुताबिक मृतक सोनू शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि वह शराब के अत्यधिक नशे में खेत की तरफ गया था जहां अनियंत्रित होकर नाली में गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।
क्या कहती है पुलिस?
हरचंदपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







