चन्द्रावल नदी में मिली लाश, हुई पहचान
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मौदहा, हमीरपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में सोमवार शाम चंद्रावल नदी में मिले 40 वर्षीय व्यक्ति के शव की पहचान हो गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मौदहा क्षेत्र के अलीपुरा के पास चंद्रावल नदी की है। सोमवार शाम रपटे के पास कुछ लोगों ने नदी में एक शव उतराते हुए देखा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।काफी प्रयासों के बाद मृतक की पहचान चकदहा गांव निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र वर्मा के रूप में हुई। गांव के प्रधान अवधेश यादव ने मृतक की पहचान बतूनी वर्मा के पुत्र वीरेंद्र के रूप में किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







