Monday, June 8, 2026
HomeTrendingनाराज कार्यकर्ताओं को मनाने पहुंचे भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- स्वाभिमान सर्वाेपरि

नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने पहुंचे भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- स्वाभिमान सर्वाेपरि

-

  • नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने पहुंचे भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- स्वाभिमान सर्वाेपरि

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कुनबे को मजबूत करने और आंतरिक मतभेदों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के निर्देशानुसार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल किया। संगठन के कुछ मुद्दों से आहत होकर घर बैठे मथुरा जनपद के तमाम दिग्गज व पुराने पदाधिकारियों को मनाने खुद प्रदेश अध्यक्ष बरौली स्थित प्रदेश प्रवक्ता के कैंप कार्यालय पहुंचे।
कैंप कार्यालय पर आयोजित विशेष बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने संगठन से दूर चल रहे सभी मायूस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने सभी की बातों को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। प्रदेश अध्यक्ष के समझाने और सकारात्मक रुख के बाद घर बैठे सभी समर्पित पदाधिकारियों ने अपनी हताशा को भुलाकर पुनः भाकियू टिकैत में वापसी की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा भारतीय किसान यूनियन टिकैत की असली ताकत हमारे जमीनी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं। किसी भी परिस्थिति में किसी भी कार्यकर्ता के मान-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। सभी के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखना हमारी पहली प्राथमिकता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा किया कि जनपद के सभी पदाधिकारियों के साथ बहुत जल्द एक वृहद समीक्षा बैठक की जाएगी, ताकि आगामी रणनीतियों पर चर्चा कर संगठन को और अधिक गतिशील व आक्रामक बनाया जा सके। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में बिना जिलाध्यक्ष की अनुमति के कोई भी कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। यदि कोई ऐसा करता है तो ऐसे पदाधिकारियों को अनुशासनहीन माना जाएगा और उन पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस दौरान कैंप कार्यालय पर उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुये राष्ट्रीय नेतृत्व के हाथ मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular