भाजपा का प्रबुद्ध महिला सम्मेलन सम्पन्न

भाजपा का प्रबुद्ध महिला सम्मेलन सम्पन्न

प्रयागराज में आयोजित कमल शक्ति संवाद में बोलीं राज्यसभा सासंद सरोज पाण्डेय

एमके मिश्रा
प्रयागराज। जनपद में एमएनएनआईटी के मल्टीपरपज हाल में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां विभिन्न क्षेत्र से जुड़ी 1000 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया व महिलाओं की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई। यहां अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय रहीं।

अध्यक्षता प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता शाक्या व संचालन कार्यक्रम की आयोजक प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल ने किया। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि भाजपा से पहले की सरकारें महिलाओं व बेटियों के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी करती रहीं और हम (भाजपा सरकार) नारी सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में नारी सशक्तिकरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले शौचालय न होने की वजह से बहू बेटियां बाहर जाने के लिए शाम होने का इंतजार करती थीं लेकिन आज हर घर में शौचालय बन चुका है। अब महिलाओं को इस समस्या से निजात मिली चुकी है। उन्होंने कहा कि यूपी में जो अपराध के दम पर राजनीति करते थे, वह आज घुटने टेक रहे हैं। योगी सरकार ने अपराध को खत्म कर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने समझाया महिला शब्द का मायने
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्या ने महिलाओं को महिला शब्द के अर्थ समझाए। उन्होंने महिला का अर्थ म से महिला, हि से हिम्मत और ल से लज्जा बताया। उन्होंने कहा कि आज यूपी में बेटियां सुरक्षित हैं। जब किसी महिला का नाम लिया जाता है तो नाम के आगे श्रीमती लगाया जाता है यानी लक्ष्मी शक्ति, इसलिए महिलाओं को अपने अंदर की झिझक को निकालना होगा और अपने कार्य को बिना किसी भय के निरंतर करते रहें। प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि आप लोग यदि हमारी सरकार को पुनरू मौका देती हैं तो उत्तर प्रदेश को पूरे मॉडल के रूप में बनाकर दिखाएंगे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तत्पर है इसीलिए महिलाओं से जुड़ी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को उस योजनाओं के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent