भाजपाइयों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि | #TEJASTODAY
जौनपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में गांधी चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनकी जयन्ती पर उनको याद किया गया।
इस अवसर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और मल्हनी चुनाव प्रभारी अनिल राजभर ने कहा कि भारत के महान नेता और हम सबके राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गाँधी एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ और औपनिवेशिक विरोधी राष्ट्रवादी थे, गांधी ब्रिटिश शासन के खिलाफ अत्यधिक सफल अहिंसक नेता थे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, जिला मंत्री राजू दादा, आमोद सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, मण्डल अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष उत्तरी विकास शर्मा, अनिल गुप्ता, राजेश गुप्ता, रागिनी सिंह, मनीष सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उसी क्रम में बैजारामपुर मण्डल में शैलेस सिंह रिंकू के अध्यक्षता और सिकरारा मण्डल के अजय मिश्रा के अध्यक्षता में गांधी जी की जयंती मनाई गई जिसमें दोनों मण्डल के देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।