भाजपा ने सहकारिता चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस का किया सफ़ाया: राजीव गुप्ता

भाजपा ने सहकारिता चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस का किया सफ़ाया: राजीव गुप्ता

132 पैक्स समितियों पर 1188 संचालक निर्विरोध बने भाजपा कार्यकर्ता
अंकित सक्सेना
बदायूं। जनपद में 132 पैक्स समितियों पर 1188 संचालक का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि सहकारिता चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जनपद की 132 पैक्स समितियों पर 1188 निर्विरोध संचालक भाजपा के कार्यकर्ता काबिज़ हुए हैं।

जनता ने भारतीय जनता पार्टी में अपना विश्वास जताया है। भाजपा ने जनपद बदायूँ में सपा, बसपा और कांग्रेस का सहकारिता क्षेत्र में सफाया किया है। साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, सभी समितियों पर भाजपा के कार्यकर्ता की निर्विरोध संचालक बने हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों को बधाई दी है। सहकारिता चुनाव में भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, रविन्द्र पाल सिंह और किशन चन्द्र शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent