भाजपा ओबीसी मोर्चा ने असहायों की जांच कर दिया चश्मा | #TEJASTODAY
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम में करंजाकला ब्लाक पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के आंखों की जांच कराकर निःशुल्क चश्मे का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव मंत्री आवास एवं शहरी नियोजन रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद के ओबीसी मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकेशर पाल, वंश बहादुर पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश पाण्डेय, अच्छे लाल मौर्या, सभासद सविता मौर्या, मन्त्री प्रतिनिधि अजय सिंह, शरद सिंह, जितेन्द्र प्रमुख, विकास खण्ड अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी करन्जाकला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं कार्यक्रम स्थल प्रमुख प्रधान संघ के अध्यक्ष सुनील यादव रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय महामंत्री इं. कृष्ण कुमार जायसवाल एवं सहयोगी प्रेमचन्द्र यादव रहे। कार्यक्रम की सफलता ही पार्टी की सफलता का मूल मंत्र है, को ध्यान में रखते हुये सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मोदी जी जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामना दी गयी।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
धन्यवाद
Gepostet von Tejastoday.com am Samstag, 29. August 2020