Advertisement

किसानों के हित में खड़ी है भाजपा सरकारः बीपी सरोज | #TEJASTODAY

किसानों के हित में खड़ी है भाजपा सरकारः बीपी सरोज | #TEJASTODAY

किसानों के हित में खड़ी है भाजपा सरकारः बीपी सरोज | #TEJASTODAY जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल मछलीशहर, जौनपुर। देश के अन्नदाता किसान आज तरक्की की राह पर है। उसे अपनी उपज का उचित मूल्य बिना किसी बिचौलिए के तुरंत मिल रहा है। भाजपा सरकार द्वारा लाया गया किसान बिल आने वाले दिनों में किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने क्षेत्र के गोहका गांव में भाजपा नेता इन्द्रेश तिवारी के आवास पर आयोजित आत्मनिर्भर किसान गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान दिन-रात मेहनत कर अपनी उपज अब तक औने-पौने दाम पर बेचने पर मजबूर था परंतु इस किसान बिल से निश्चित तौर पर किसानों को उसकी उपज का उचित लाभ मिलेगा। भाजपा सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। जल्द ही भारत सरकार किसानों को पेंशन की भी व्यवस्था करने जा रही है। सांसद ने भाजपा सरकार द्वारा लाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में किसानो को जानकारी दी। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मदेव तिवारी, शिक्षक नेता फौजदार अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष बेलवा अम्बरीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक नारायण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बरसठी रमेश दुबे सहित अन्य ने संबोधित कर किसानों के प्रति सरकार की नीतियों को बताया। इस अवसर पर प्रबंधक मुकेश तिवारी, श्यामधर मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य लालचन्द्र दुबे, प्रधानाचार्य नवनील तिवारी, जेपी मिश्र, हृदय नारायण दुबे, प्रवीण चौहान, प्रधान संदीप सिंह, इंसान अली, भागवत प्रसाद तिवारी, नितेश बिंद, सुरेन्द्र सिंह, बाबूराज गौतम, उमाशंकर यादव सहित क्षेत्र के तमाम किसान व संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ल एव संचालन इन्द्रेश तिवारी ने किया। अंत में आयोजक भाजपा नेता इन्द्रेश तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
मछलीशहर, जौनपुर। देश के अन्नदाता किसान आज तरक्की की राह पर है। उसे अपनी उपज का उचित मूल्य बिना किसी बिचौलिए के तुरंत मिल रहा है। भाजपा सरकार द्वारा लाया गया किसान बिल आने वाले दिनों में किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने क्षेत्र के गोहका गांव में भाजपा नेता इन्द्रेश तिवारी के आवास पर आयोजित आत्मनिर्भर किसान गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान दिन-रात मेहनत कर अपनी उपज अब तक औने-पौने दाम पर बेचने पर मजबूर था परंतु इस किसान बिल से निश्चित तौर पर किसानों को उसकी उपज का उचित लाभ मिलेगा। भाजपा सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। जल्द ही भारत सरकार किसानों को पेंशन की भी व्यवस्था करने जा रही है। सांसद ने भाजपा सरकार द्वारा लाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में किसानो को जानकारी दी।

कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मदेव तिवारी, शिक्षक नेता फौजदार अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष बेलवा अम्बरीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक नारायण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बरसठी रमेश दुबे सहित अन्य ने संबोधित कर किसानों के प्रति सरकार की नीतियों को बताया। इस अवसर पर प्रबंधक मुकेश तिवारी, श्यामधर मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य लालचन्द्र दुबे, प्रधानाचार्य नवनील तिवारी, जेपी मिश्र, हृदय नारायण दुबे, प्रवीण चौहान, प्रधान संदीप सिंह, इंसान अली, भागवत प्रसाद तिवारी, नितेश बिंद, सुरेन्द्र सिंह, बाबूराज गौतम, उमाशंकर यादव सहित क्षेत्र के तमाम किसान व संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ल एव संचालन इन्द्रेश तिवारी ने किया। अंत में आयोजक भाजपा नेता इन्द्रेश तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent