Advertisement

मल्हनी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने किया नामांकन | #TEJASTODAY

मल्हनी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने किया नामांकन | #TEJASTODAY

मल्हनी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने किया नामांकन | #TEJASTODAY     जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज सिंह ने कलेक्ट्रेट में नामांकन किया, नामांकन के पूर्व सिद्धार्थ उपवन में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में एक विशाल जनसभा हुई जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव रहे उन्होंने कहा कि आज से हमारे कार्यकर्ता चुनाव में लग जाये और मल्हनी प्रत्याशी मनोज सिंह को विजयी बनाये, मल्हनी विधानसभा के चुनाव में प्रदेश से लगाये गए प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि वोट कटवा से सावधान हो जाइये और अपने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालकर भाई मनोज सिंह को विजयी बनाये, अगर मल्हनी में विकास चाहिए तो भाजपा प्रत्याशी को वोट दें जितना पिछले 50 साल में विकास नहीं हुआ उतना एक साल में विकास होगा उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के अलावा कोई वहां विकास नहीं कर पाएगा अगर भाजपा के विधायक यहां से जीतेगा तो योगी सरकार वहां विकास की गंगा बहा देंगे, प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि सपा के प्रत्याशी के पिता ही पिछले 10 साल से विधायक और मंत्री रहे और जौनपुर के सांसद भी रहे लेकिन मल्हनी का विकास हमको आज तक दिखा नही, चुनाव प्रभारी और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पिछड़ों, दलितों, गरीबों, शोषणों का अगर कहीं सम्मान है तो वो भाजपा में है। उन्होंने पिछड़े समाज से आह्वान किया कि आप लोग आंख मूंदकर भाजपा के पक्ष में वोट करें वोट कटवा को वोट कत्तई ना दे वह सिर्फ वोट कटवा सिद्ध होंगे और कुछ नहीं। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर सांसद वी पी सरोज, पूर्व सांसद के पी सिंह, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायकगण हरेंद्र प्रसाद सिंह, रमेश चंद्र मिश्र, दिनेश चौधरी, अपना दल के विधायक लीना तिवारी, पूर्व विधायक शीमा द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह, शशि मौर्या, सतीश सिंह, पाणिनी सिंह, अशोक श्रीवास्तव, ईश्वर देव सिंह सुशील उपाध्याय, राणा सिंह ओम प्रकाश त्रिपाठी, कृपाशंकर सिंह, जिला महामंत्री पियूष गुप्ता, अशोक मौर्या, रामसूरत बिन्द, सुधाकर उपाध्याय, सुरेंद्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, ओम प्रकाश निषाद, धनञ्जय सिंह, भूपेन्द्र पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह, राजू दादा, संदीप सरोज, श्रीप्रकाश सिंह मुन्ना, ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, विनय सिंह, विनीत शुक्ला, सत्यम सिंह, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें, उक्त खबर आमोद सिंह द्वारा प्राप्त हुई।

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज सिंह ने कलेक्ट्रेट में नामांकन किया, नामांकन के पूर्व सिद्धार्थ उपवन में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में एक विशाल जनसभा हुई जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव रहे उन्होंने कहा कि आज से हमारे कार्यकर्ता चुनाव में लग जाये और मल्हनी प्रत्याशी मनोज सिंह को विजयी बनाये, मल्हनी विधानसभा के चुनाव में प्रदेश से लगाये गए प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि वोट कटवा से सावधान हो जाइये और अपने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालकर भाई मनोज सिंह को विजयी बनाये, अगर मल्हनी में विकास चाहिए तो भाजपा प्रत्याशी को वोट दें जितना पिछले 50 साल में विकास नहीं हुआ उतना एक साल में विकास होगा उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के अलावा कोई वहां विकास नहीं कर पाएगा अगर भाजपा के विधायक यहां से जीतेगा तो योगी सरकार वहां विकास की गंगा बहा देंगे, प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि सपा के प्रत्याशी के पिता ही पिछले 10 साल से विधायक और मंत्री रहे और जौनपुर के सांसद भी रहे लेकिन मल्हनी का विकास हमको आज तक दिखा नही, चुनाव प्रभारी और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पिछड़ों, दलितों, गरीबों, शोषणों का अगर कहीं सम्मान है तो वो भाजपा में है।

उन्होंने पिछड़े समाज से आह्वान किया कि आप लोग आंख मूंदकर भाजपा के पक्ष में वोट करें वोट कटवा को वोट कत्तई ना दे वह सिर्फ वोट कटवा सिद्ध होंगे और कुछ नहीं। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।

उक्त अवसर पर सांसद वी पी सरोज, पूर्व सांसद के पी सिंह, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायकगण हरेंद्र प्रसाद सिंह, रमेश चंद्र मिश्र, दिनेश चौधरी, अपना दल के विधायक लीना तिवारी, पूर्व विधायक शीमा द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह, शशि मौर्या, सतीश सिंह, पाणिनी सिंह, अशोक श्रीवास्तव, ईश्वर देव सिंह सुशील उपाध्याय, राणा सिंह ओम प्रकाश त्रिपाठी, कृपाशंकर सिंह, जिला महामंत्री पियूष गुप्ता, अशोक मौर्या, रामसूरत बिन्द, सुधाकर उपाध्याय, सुरेंद्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, ओम प्रकाश निषाद, धनञ्जय सिंह, भूपेन्द्र पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह, राजू दादा, संदीप सरोज, श्रीप्रकाश सिंह मुन्ना, ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, विनय सिंह, विनीत शुक्ला, सत्यम सिंह, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें, उक्त खबर आमोद सिंह द्वारा प्राप्त हुई।

ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news

ब्रेकिंग बरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/tejastodaynews

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent