Thursday, May 14, 2026
HomeJaunpurभाजपा ने जनता का भरोसा तोड़ने का काम कियाः आजम खान

भाजपा ने जनता का भरोसा तोड़ने का काम कियाः आजम खान

-

समाजवादी पार्टी का आह्वान अपील किया गया जारी जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के कोइरीडिहा में पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी का आह्वान अपील जारी किया। इस दौरान मुख्य अतिथि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान एडवोकेट ने कहा कि किसान लुट रहा है, मजदूर भूखों मर रहा है, बेरोजगारी सुरसा की तरह आकार बढ़ाती जा रही है। नौकरी के नाम पर युवकों को धोखा दिया जा रहा है, छात्र वर्ग कुंठित है। भाजपा ने जनता का भरोसा तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद जनहित का कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। जनता अपने साथ हुए विश्वासघात को भूल नहीं सकती है। इसलिए हमारा मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कुशासन का पर्याय बन गई भाजपा सरकार को वर्ष 2022 के चुनावों में सत्ता से बेदखल करना है। अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव ने कहा कि आज हमें यह देखना होगा कि नौजवानों और किसानों के साथ अन्याय न हों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों का हनन न हो। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, महासचिव रियाज आलम, नरसिंह यादव, सिराज प्रधान, सुभाष यादव, रमेश बिंद, धर्मेंद्र सोनकर, गोरे यादव, कन्हैया लाल यादव आदि मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी का आह्वान अपील किया गया जारी

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के कोइरीडिहा में पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी का आह्वान अपील जारी किया। इस दौरान मुख्य अतिथि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान एडवोकेट ने कहा कि किसान लुट रहा है, मजदूर भूखों मर रहा है, बेरोजगारी सुरसा की तरह आकार बढ़ाती जा रही है। नौकरी के नाम पर युवकों को धोखा दिया जा रहा है, छात्र वर्ग कुंठित है।
भाजपा ने जनता का भरोसा तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद जनहित का कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। जनता अपने साथ हुए विश्वासघात को भूल नहीं सकती है। इसलिए हमारा मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कुशासन का पर्याय बन गई भाजपा सरकार को वर्ष 2022 के चुनावों में सत्ता से बेदखल करना है। अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव ने कहा कि आज हमें यह देखना होगा कि नौजवानों और किसानों के साथ अन्याय न हों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों का हनन न हो। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, महासचिव रियाज आलम, नरसिंह यादव, सिराज प्रधान, सुभाष यादव, रमेश बिंद, धर्मेंद्र सोनकर, गोरे यादव, कन्हैया लाल यादव आदि मौजूद रहे।

सिरकोनी, जौनपुर। क्षेत्र के बन्दीपुर स्थित शराब की दुकान को हटाने की माँग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध गया और धरने पर बैठ गए। उक्त गांव पर स्थित शराब की दुकान को ग्रामीण यह कह कर हटाना चाहते है कि इसके चलते आस पास में गन्दगी फैल रही है। साथ ही कुछ अराजक तत्व भी आ कर यहां बवाल करते है। धरने पर विशाल सिंह, कल्लू, मोनू सिंह, बंटी सिंह, विपिन यादव, सनी गुप्ता, संदीप अग्रहरि, चन्दन राजभर, नीरज गुप्ता, विकास शर्मा सहित अन्य रहे। शाहगंज, जौनपुर। नगर के दो चर्चित युवाओं को एक समाज विशेष के प्रतिष्ठित संगठन जायसवाल क्लब की युवा इकाई में जिले की कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया। इस क्रम में रविंद्र जायसवाल को जायसवाल युवा क्लब का जिला महासचिव और पवन जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस पर युवा समाजसेवी ईशान "राम" ने उन लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे यह अपेक्षा की रखी है की वह अपने समाज को संगठित करें और सर्व समाज के हित की बात करे तथा उसके लिए कार्य भी करें। पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ की मनाई गई पुण्यतिथि जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। जफराबाद के पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव हरिद्वारी में मनाई गई। इस मौके पर उनके पुत्र ने असहाय, गरीबों में खाद्य सामग्री व राशन वितरित किया। उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के सरल व्यवहार को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान वंदना त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी अपने क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह मानते थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थित रहते थे। उनके पुत्र आलोक त्रिपाठी ने कहा कि वह आज हमारे बीच भले ही न हो लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा हम सबके ऊपर बना रहेगा। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, राम शिरोमणि त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, प्रकाश चंद त्रिपाठी, विजय यादव, गिरीश चन्द त्रिपाठी, संजय पटेल, प्रभाकर दूबे, वेदांत त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, आयुष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: सरकारी-निजी सहभागिता से जौनपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नयी गति

सरकारी-निजी सहभागिता से जौनपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नयी गति घर-घर सैम्पल कलेक्शन, नियमित नोटिफिकेशन एवं मरीज सहयोग से बढ़ी उपचार सफलता...

Jaunpur News: शकुंतला सेण्ट्रल एकेडमी का शत—प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

शकुंतला सेण्ट्रल एकेडमी का शत—प्रतिशत रहा परीक्षा परिणामतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी (अम्बेडकर तिराहा) सिविल लाइन्स में सी.बी.एस.ई. कक्षा 12वीं का परिणाम...

Jaunpur News: खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर 20 लाख के जेवर व नकदी समेट ले गये

खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर 20 लाख के जेवर व नकदी समेट ले गये सरायख्वाजा के पोटरिया गांव में हुई वारदात, खेत में...

Jaunpur News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल, दो की हालत गम्भीर

बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल, दो की हालत गम्भीर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पतहना मोड़ के पास हुआ हादसातेजस टूडे सं. विरेन्द्र...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular