समाज सुधारक सन्त राम सुभीख प्रजापति की मनायी गयी जयन्ती

समाज सुधारक सन्त राम सुभीख प्रजापति की मनायी गयी जयन्ती

तेजस टूडे ब्यूरो
संजय शुक्ला
जौनपुर। नगर के अहियापुर में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुम्बई के वरिष्ठ समाजसेवी रामसूरत प्रजापति को मुख्य अतिथि, सिविल कोर्ट जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रजापति आदित्य प्रकाश एडवोकेट, प्रजापति महासभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र प्रजापति एडवोकेट, अध्यापक महेंद्र प्रजापति, भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लौटन प्रजापति को विशिष्ट अतिथि बनाया गया।
मुख्य अतिथि राम सूरत प्रजापति ने सन्त राम सुभीख प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एकता पर बल दिया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि आदित्य प्रकाश एडवोकेट ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि कि राम सुभीख जी का सपना तभी पूरा होगा जब हमारा समाज शिक्षित होगा। डॉ. योगेंद्र प्रजापति ने एकता पर बल देते हुए कहा कि जब तक हम लोग एक होकर कोई काम नहीं करेंगे तब तक हम लोगों को कोई सफलता नहीं मिलेगी।
इसी क्रम में संस्था के विधिक सलाहकार एवं कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के निवर्तमान कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति ने कहा कि राम सुभीख जी अपने जीवन काल में मुंबई में रहते थे और प्रजापति की आवाज हुआ करते थे। कुम्हार जाति के उन लोगों का घोर विरोध किया करते थे जो अपने नाम के आगे अन्य जाति का शीर्षक प्रयोग करते थे। चक्रदूत प्रजापति समाज के नगर अध्यक्ष डॉ. आरके चित्रवंशी ने राम सुभीख जी के जीवन पर गीत गाकर लोगों को भाव—विभोर कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता एवं संस्था के संरक्षक गुलाब चंद्र प्रजापति और संचालन संस्था के उपाध्यक्ष भागीदारी पार्टी (पी) के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ने किया। कार्यक्रम आयोजक संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर संरक्षक अध्यापक सरजू राम प्रजापति, संरक्षक मुन्ना लाल प्रजापति, उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति, महासचिव अजय प्रजापति एडवोकेट, मीडिया प्रभारी आनंद प्रजापति, भागीदारी पार्टी (पी) के कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, अनिल प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, संजय प्रजापति, संतोष प्रजापति, दीपक प्रजापति, आदर्श प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

a

Read More

Recent