बिनु सत्संग विवेक न होई राम कथा बिनु सुलभ न कोईः डा. अखिलेश चंद्र पाठक | #TEJASTODAY

सर्वाधिक पढ़ा जाने वाले जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

बिनु सत्संग विवेक न होई राम कथा बिनु सुलभ न कोईः डा. अखिलेश चंद्र पाठक | #TEJASTODAY

सर्वाधिक पढ़ा जाने वाले जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल बिनु सत्संग विवेक न होई राम कथा बिनु सुलभ न कोईः डा. अखिलेश चंद्र पाठक | #TEJASTODAY जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में श्री राम कथा प्रवचन के दूसरे दिन कथावाचक डा. अखिलेश पाठक ने कहा कि ‘बिनु सत्संग विवेक न होई राम कथा बिनु सुलभ न कोई’। आज के कलिकाल में लोगों को सत्संग की आवश्यकता है। बिना सत्संग प्रवचन से ज्ञान बुद्धि का विवेक नहीं होगा। संतों के दर्शन बिना परमात्मा की कृपा से संभव नहीं हैं। संत गुरु की कृपा से ही परब्रह्म मिलते हैं। सदगुरु संत के दर्शन मात्र से पाप का नाश होता है। वाराणसी से पधारे कथा वाचक डा. मदन मोहन मिश्र ने प्रतिदिन दिनचर्या की पूजा पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परमात्मा का पूजन प्रसन्न मन व भाव से करना चाहिये। प्रातःकाल सूर्योदय से पहले उठना व अपने हस्तरेखा में विराजमान शक्तियों महालक्ष्मी, मां सरस्वती व नारायण का दर्शन करना चाहिये। सुबह-सुबह नित्य क्रिया स्नान आदि करने के बाद घर के मन्दिर में विराजमान ठाकुर जी को प्रसन्न मन से प्रतिदिन स्नान कराकर दिव्यतम वस्त्र, दिव्य भोग प्रसाद का अर्पण करना चाहिये। भोग प्रसाद में तुलसी दल जरूर रखें। आरती के समय परिवार के सभी लोग एक साथ आरती करें। घर में भोजन प्रसाद बनने के बाद ठाकुर जी को भोग लगायें। गाय को प्रसाद देने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिये। ऐसे परिवार में परमात्मा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सुख शांति धन वैभव यश की प्राप्ति होगी। इस अवसर पर रामआसरे साहू, त्रिलोकी नाथ श्रीमाली, हनुमान त्रिपाठी, सुरेंद्र त्रिपाठी, मदन गुप्ता, प्रविंद्र तिवारी, शिव आसरे गिरी, सुरेंद्र गिरी आदि उपस्थित रहे।

जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में श्री राम कथा प्रवचन के दूसरे दिन कथावाचक डा. अखिलेश पाठक ने कहा कि ‘बिनु सत्संग विवेक न होई राम कथा बिनु सुलभ न कोई’। आज के कलिकाल में लोगों को सत्संग की आवश्यकता है। बिना सत्संग प्रवचन से ज्ञान बुद्धि का विवेक नहीं होगा। संतों के दर्शन बिना परमात्मा की कृपा से संभव नहीं हैं। संत गुरु की कृपा से ही परब्रह्म मिलते हैं। सदगुरु संत के दर्शन मात्र से पाप का नाश होता है। वाराणसी से पधारे कथा वाचक डा. मदन मोहन मिश्र ने प्रतिदिन दिनचर्या की पूजा पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परमात्मा का पूजन प्रसन्न मन व भाव से करना चाहिये।

प्रातःकाल सूर्योदय से पहले उठना व अपने हस्तरेखा में विराजमान शक्तियों महालक्ष्मी, मां सरस्वती व नारायण का दर्शन करना चाहिये। सुबह-सुबह नित्य क्रिया स्नान आदि करने के बाद घर के मन्दिर में विराजमान ठाकुर जी को प्रसन्न मन से प्रतिदिन स्नान कराकर दिव्यतम वस्त्र, दिव्य भोग प्रसाद का अर्पण करना चाहिये। भोग प्रसाद में तुलसी दल जरूर रखें। आरती के समय परिवार के सभी लोग एक साथ आरती करें। घर में भोजन प्रसाद बनने के बाद ठाकुर जी को भोग लगायें। गाय को प्रसाद देने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिये। ऐसे परिवार में परमात्मा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सुख शांति धन वैभव यश की प्राप्ति होगी। इस अवसर पर रामआसरे साहू, त्रिलोकी नाथ श्रीमाली, हनुमान त्रिपाठी, सुरेंद्र त्रिपाठी, मदन गुप्ता, प्रविंद्र तिवारी, शिव आसरे गिरी, सुरेंद्र गिरी आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news

ब्रेकिंग बरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

Tejas

Warm greetings and wishes of Sharadiya Navratri from Mangalam Jewelers to all of you: Near Collective Tiraha, Kachhari Road (Opposite Modern Sweets), Jaunpur | Contact: 9984909002 | #TEJASTODAY

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/tejastodaynews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent