तिलक में गये युवक की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। जनपद के करनैलगंज थाना कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है जहां तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर उठा ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम नदई पुरवा बमडेरा निवासी रोहित कुमार पुत्र सरजू प्रसाद 26 अप्रैल को अपने रिश्तेदारी में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने ग्राम गुरु पुरवा परसागोड़री गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर को गुरु पुरवा पतिसा मार्ग के पास सड़क किनारे खेत में खड़ा कर दिया था। रात करीब 10 बजे जब वह वापस अपनी गाड़ी लेने पहुंचे तो मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चुरा ले गया। काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने अगले दिन 27 अप्रैल को करनैलगंज कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और आस—पास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता देखी जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






