सपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन
मुकेश तिवारी
झांसी। समाजवादी पार्टी को लगा झटका। सपा एमएलसी रमा आरपी निरंजन के बाद मऊरानीपुर से पूर्व विधायक डा. रश्मि आर्य ने भगवा चुनर ओढ़ ली। रश्मि के भाजपा में जाने से सपा को नुकसान होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव में दलबदल को लेकर सपा और भाजपा में लगातार शह और मात का खेल चल रहा है।
हाल ही में सपा ने दो मंत्रियों व कुछ विधायकों को शामिल कर भाजपा को झटका दिया था। सपा मुखिया अखिलेश इससे बेहद खुश नजर आए थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने रश्मि आर्य ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर चौंका दिया। हालांकि पिछले कुछ समय से रश्मि की भाजपा से बढ़तीं नजदीकियां चर्चाओं में थीं लेकिन रश्मि व उनके परिजन इससे इन्कार कर रहे थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।