Thursday, May 21, 2026
HomeTrendingसड़क हादसे में जख्मी साइकिल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में जख्मी साइकिल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत

-

  • सड़क हादसे में जख्मी साइकिल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली के अटवा गांव समीप बीती रात साइकिल सवार पटरी दुकानदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दुकानदार को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र अटवा गांव के रहने वाले वाले जाने आलम (40) पुत्र मुन्ना गांव से करीब दो किलोमीटर दूर चकलवंशी चौराहे पर सड़क किनारे फट्टा लगाकर घरेलू सामान बेच कर घर का खर्च चलाता था। रोज की भांति वह सोमवार को भी देर रात दुकान समेट कर साइकिल से घर वापस लौट रहा था। अभी वह गांव के सामने पहुंचा ही था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार कर भाग खड़ा हुआ। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसके परिजनों को जानकारी देकर घायल जाने आलम को सफीपुर सीएचसी ले गए जहां उसकी नाजुक हालत देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर के दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, पत्नी शाकिरा और चार बच्चे अलफैज, नाजनीन, फजल, अलफिजा का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्मार्टम भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दर

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा में पंचम दिवस पर कथा व्यास...

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविपतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट जिले के कार्यकर्ताओं ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देश

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देशतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष...

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथ

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular