बिहारी जी मन्दिर में भागवत कथा की धूम
14 दिवसीय ज्ञान गंगा में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। शहर के मुख्य चौक, गोला मंडी रोड स्थित प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर प्रांगण में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है। गत 17 मई से शुरू हुई भव्य ‘भागवत कथा ज्ञान गंगा’ का प्रवाह 30 मई तक अनवरत जारी रहा। संत प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का समापन 31 मई को पूर्णाहुति और एक विशाल भंडारे के साथ होगा। इस 14 दिवसीय भागवत कथा की सबसे खास बात यह है कि कथा वाचक गणेश महाराज के द्वारा इसमें प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े भिन्न-भिन्न जीवंत और बेहद मार्मिक प्रसंगों को उत्सव के रूप में श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा था जिसमें माखन चोरी और नटखट बाल लीलाओं के दृश्यों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। सुदामा चरित्र के प्रसंग को सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग पर पंडाल में जमकर फूलों की होली खेली गई।
इन दिव्य प्रसंगों के माध्यम से व्यास पीठ से मानव संस्कृति, संस्कारों और सच्ची भक्ति के महत्व को बेहद सरल और प्रभावी ढंग से समझाया जा रहा था। आयोजन समिति से सुमित अग्रवाल ने बताया कि इस समय पुरुषोत्तम मास चल रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस पवित्र महीने में भागवत कथा के मात्र श्रवण से ही व्यक्ति कलियुग के समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। धर्मप्रेमियों से अपील किया गया कि वे प्रतिदिन शाम को अधिक से अधिक संख्या में बिहारी जी मंदिर प्रांगण पहुंचकर कथा रूपी अमृत का पान करें और पुण्य के भागीदार बनें। कथा को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा था। अब भण्डारे में भारी संख्या में उपस्थित होकर लोग प्रसाद ग्रहण करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







