बेचन बने सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के सदस्य | #TEJASTODAY
963135
चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। भाजपा नेता बेचन सिंह को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना का सदस्य नामित किया गया है। नामित किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रसन्नता जाहिर करते हुए श्री सिंह को बधाई दी। क्षेत्र के अर्सिया गांव निवासी बेचन सिंह को योजना का सदस्य नामित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष सुइथाकला सुरेश पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
श्री पांडेय ने बताया कि बेचन सिंह हमेशा क्षेत्रीय समस्याओं और कार्यकर्ताओं के हितों के लिए संघर्षरत रहते हैं। इस अवसर पर रामस्वारथ बिंद, रामखेलावन वर्मा, संतोष सिंह, संजय सिंह, राजेश उपाध्याय, सुनील अग्रहरी, भोले सिंह, हृदेश शुक्ला, विनय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।