Wednesday, April 22, 2026
HomeJaunpurसद्भावना पुल से शास्त्री पुल तक होगा सौंदर्यीकरण: राज्यमंत्री

सद्भावना पुल से शास्त्री पुल तक होगा सौंदर्यीकरण: राज्यमंत्री

-

सद्भावना पुल से शास्त्री पुल तक होगा सौंदर्यीकरण: राज्यमंत्री

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के सदभावना सेतु से शास्त्री सेतु तक पर्यटन की दृष्टि से घाटों के निर्माण व सुंदरीकरण के कार्य के लिए खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव पिछले काफी दिनों से प्रयासरत थे। इस घाट के निर्माण लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कई बार केद्रीय मंत्री व डिजी नमामि गंगे से मिलकर घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए आग्रह किया था।
उसी के क्रम में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों की टीम, निधि डंडोना (रीवर फ्रंट डेवलपमेन्ट एक्सपर्ट) एवं पंकज रावत (सपोर्ट इंजिनियर) जनपद में आकर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार के साथ सद्भावना सेतु से शास्त्री सेतु तक स्थलीय निरीक्षण किया। राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने सबंधित अधिकारियों से घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि अतिशीघ्र ही घाटों के सौंदर्यीकरण के कार्य की स्वीकृति मिल जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार, यूपीपीसीएल के अभियंता अजय जी, श्याम मोहन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, सुनील यादव, बसन्त प्रजापति, पियूष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

Jaunpur News: गैस एजेंसी संचालकों एवं आयल कम्पनियों के अधिकारियों संग डीएम ने की बैठक

गैस एजेंसी संचालकों एवं आयल कम्पनियों के अधिकारियों संग डीएम ने की बैठकतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद के...

Jaunpur News: थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचन्द्र जी बनाये गये बदलापुर कोतवाल

थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचन्द्र जी बनाये गये बदलापुर कोतवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाने पर कार्यरत थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय का रविवार को स्थानांतरण बदलापुर...

Jaunpur News: पराली जलाने से खेत में उठी लपटों ने मचायी तबाही

पराली जलाने से खेत में उठी लपटों ने मचायी तबाही दो गुटों में मारपीट व तोड़फोड़ से गांव में तनाव छप्परयुक्त डीजल सेट व...

Jaunpur News: युवक की पिटाई के मामले में 3 के विरुद्ध एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज

युवक की पिटाई के मामले में 3 के विरुद्ध एससी/एसटी का मुकदमा दर्जतेजस टूडे सं. डा. प्रदीप दूबे सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां क्षेत्र के अरसिया बाजार में...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular