Thursday, May 21, 2026
HomeTrendingबेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की शिक्षा की बुनियादः नन्दी

बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की शिक्षा की बुनियादः नन्दी

-

  • बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की शिक्षा की बुनियादः नन्दी

  • शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े मानदेय कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान एवं बढे हुए मानदेय का वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्टेªट सभागार में मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी) की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित शिक्षामित्रों को सम्बोधित करते हुए मंत्री औद्योगिक विकास नन्द गोपाल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय रू0 10000 से बढोत्तरी कर रू0 18000 की गयी है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित करने का निर्णय भी लिया गया है। इस मानेदय की बढोत्तरी से रू0 230.11 करोड़ की धनराशि जनपदों को जारी की गयी है जो माह अप्रैल से प्रभावी होगी और प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 1 लाख 43 हजार शिक्षामित्रों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की शिक्षा की बुनियाद होती है। इस बुनियाद को मजबूत करने में शिक्षामित्र अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि आपके हाथों में देश के भावी भविष्य को सवारने की जिम्मेदारी है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता युक्त हो जिसमें स्मार्ट क्लास सहित कम्प्यूटर की भी व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन एवं टैबलेट वितरण से शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल लर्निंग को बढावा दिया गया है। आज आॅपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर, टायलीकरण, बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य आवश्यक सुविधायें प्रदान की गयी हैं। अब प्राथमिक विद्यालय कानवेंट स्कूल से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा को इकोफ्रेन्डली सिस्टम भी बनाया जा रहा है। जनपद बाॅदा में 1355 प्राथमिक विद्यालयों में 1743 शिक्षामित्र कार्यरत हैं जिनको बढे मानदेय रू0 18000ध्- देने के लिए 09 करोड़ 21 लाख 42 हजार की धनराशि दी गयी है।
उन्होंने शिक्षामित्रों को सम्मानित करते हुए अंगवस्त्र एवं रू0 18000 धनराशि का डेमोचेक क्रमशः शिक्षामित्रों दिनकर अवस्थी, फूल सिंह, अमित कुमार, राजेन्द्र शिवहरे, राजेश करवरिया, शहनाज कुरैसी, सुरेश द्विवेदी, हुकुम सिंह, अनीता रावत, सत्यभामा, शशी गुप्ता, मंजू गुप्ता आदि को भेंट किया। कार्यक्रम में आयुक्त चित्रकूट धाम मण्डल बाॅदा अजीत कुमार ने शिक्षामित्रों को सरकार द्वारा बढे मानदेय प्रदान करने पर शुभकामना देते हुए कहा कि सकारात्मक सोंच के साथ शिक्षामित्र बच्चों को बेहतर एवं अच्छी शिक्षा प्रदान करें। प्रैक्टिकल एप्रोच शिक्षा देते समय शिक्षक का होना चाहिए। एक शिक्षक बच्चों को महान बना सकता है।
जिलाधिकारी बाॅदा अमित आसेरी ने कहा कि बेसित शिक्षा के स्कूलों में सुधर की और आवश्यकता है। बाॅदा में शिक्षा को सभी बच्चों तक पहुंचाना है। शिक्षामित्र अपनी कार्यशैली में गुणात्मक सुधार का बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मालती गुप्ता बासू सहित अन्य ब्लाक प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी अजय पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्त राम तिवारी सहित तमाम शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दर

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा में पंचम दिवस पर कथा व्यास...

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविपतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट जिले के कार्यकर्ताओं ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देश

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देशतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष...

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथ

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular