Friday, May 22, 2026
HomeTrendingयमुना की लहरों से अब नहीं डरेगा बांदा!

यमुना की लहरों से अब नहीं डरेगा बांदा!

-

  • यमुना की लहरों से अब नहीं डरेगा बांदा!

  • योगी सरकार ने लसड़ा एवं तरौसा को दिया सुरक्षा कवच

  • नदी के किनारे शुरू हुआ कटाव निरोधक कार्य

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के बांदा जिले को विकास की एक बड़ी सौगात दी है। यमुना नदी के उफान से हर साल तबाही झेलने वाले तरौसा और लसड़ा ग्राम समूह को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने सुरक्षा कवच तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अब इन गांवों में बाढ़ और कटान की विभीषिका बीते दिनों की बात हो जाएगी। यमुना नदी में कटाव न हो, इसको लेकर शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से कटाव निरोधक परियोजना कार्य शुरू हो गया है। सरकार की मंशा इस प्रोजेक्ट को मानसून के दस्तक देने से पहले ही पूरा करने की है जिसको लेकर विभाग ने 29 जून तक कार्य पूरा करने की अंतिम समय सीमा तय की है, ताकि बरसात के समय ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो। यमुना नदी की तेज धारा के कारण हर साल किसानों की उपजाऊ भूमि और ग्रामीणों के घर नदी में समा जाते थे। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इस प्रोजेक्ट में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल ग्रामीणों के आशियाने सुरक्षित रहेंगे, बल्कि उनकी खेती योग्य भूमि का कटान भी पूरी तरह रुक जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि दशकों से चली आ रही इस समस्या का समाधान होने से अब उनके जीवन में खुशहाली का नया सवेरा आएगा। वहीं विकास कार्यों की निगरानी सीधे लखनऊ से की जा रही है, ताकि तय समय में लक्ष्य हासिल किया जा सके और उम्मीद है कि समय से कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा जिससे इस आगामी वर्षाकाल में यह क्षेत्र यमुना की बाढ़ के पानी से सुरक्षित हो जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया यादतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि...

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गव

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गवतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। प्रयागराज से पधारे पूज्य बालकृष्ण भार्गव महाराज पंचम दिवस की कथा श्रवण कराते...

जीवात्मा एवं परमात्मा के मिलन को ही कहा गया है महारास: पारासर

जीवात्मा एवं परमात्मा के मिलन को ही कहा गया है महारास: पारासरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा के षष्टम दिवस पर कथा व्यास डॉ. श्याम...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथितेजस टूडे ब्यूरो राजीव जायसवाल प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी कार्यालय कॉटन मिल्स नैनी पर भारतरत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular