नवीन नामांकन अभियान में बलरामपुर को मिली बड़ी उपलब्धि
50 हजार से अधिक बच्चों के नवीन नामांकन के साथ प्रदेश में आया अव्वल
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। जनपद में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने तथा शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष नवीन नामांकन अभियान में जनपद ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जनपद के शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों के फलस्वरूप चालू शैक्षिक सत्र में 50 हजार से अधिक नवीन नामांकन दर्ज किए गए हैं जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनपद के 15 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी समाज एवं राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव प्राथमिक शिक्षा होती है। नीति आयोग के आकांक्षी जनपद में 50 हजार से अधिक बच्चों का विद्यालयों में पंजीकरण इस बात का प्रमाण है कि शिक्षकों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया तथा बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इन शिक्षकों ने अपने विभागीय दायित्वों से आगे बढ़कर कार्य किया है तथा अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। ऐसे प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी।
सत्र 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित विद्यालय
नवीन नामांकन अभियान के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों से सर्वाधिक नवीन नामांकन करने वाले निम्नलिखित विद्यालयों को सम्मानित किया गया।
ब्लॉक बलरामपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय खगईजोत एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदनगर।
इनको भी जान लीजिये
ब्लॉक गैण्डास बुजुर्ग– प्राथमिक विद्यालय मस्जिदा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गैण्डास बुजुर्ग
ब्लॉक गैसड़ी कंपोजिट विद्यालय नत्थीडीह, कंपोजिट विद्यालय जानकीनगर, कंपोजिट विद्यालय बेनीनगर वल्हसा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नचौरा ब्लॉक हर्रैया सतघरवा प्राथमिक विद्यालय चौधरीडीह, प्राथमिक विद्यालय दुंदपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़री ब्लॉक पचपेड़वा प्राथमिक विद्यालय गौराभारी ब्लॉक रेहरा बाजार कंपोजिट विद्यालय सहजौरा एवं प्राथमिक विद्यालय बादलपुर ब्लॉक उतरौला कंपोजिट विद्यालय पिपराराम।
समीक्षा बैठक में साझा किये जायेंगे ‘बेस्ट प्रैक्टिस मॉडल’
उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को 26 मई को आयोजित जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बैठक में इन विद्यालयों द्वारा अपनाई गई ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ को साझा किया किए, ताकि जनपद के अन्य विद्यालयों में भी नामांकन वृद्धि, ड्रॉप आउट दर में कमी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







