बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न

  • बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 जनपद में जिलाधिकारी डॉ. विपिन जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा जनपद के एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के कला संकाय एवं वाणिज्य संकाय स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में की गई। परीक्षा के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस दौरान परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की बैठक व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के दोनों परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत कुल 965 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 903 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA