72 जिलों की बीएड परीक्षा सामग्री झांसी में सुरक्षित, कुलपति ने खुद सम्भाली निगरानी
बुन्देलखण्ड विवि बना प्रदेश का सबसे बड़ा परीक्षा कण्ट्रोल सेण्टर
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 के बाद परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री प्रदेश के सभी 72 जनपदों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय पहुंचा दी गई। परीक्षा प्रक्रिया के इस महत्वपूर्ण चरण में विश्वविद्यालय प्रदेश के सबसे बड़े कंट्रोल सेंटर के रूप में नजर आया जहां हजारों अभ्यर्थियों से संबंधित गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित रखा गया। 31 मई की रात से शुरू हुआ सामग्री पहुंचने का सिलसिला अगले दिन तक जारी रहा। पुलिस सुरक्षा में सीलबंद पैकेट लेकर आने वाले वाहनों का विश्वविद्यालय परिसर में विशेष प्रोटोकॉल के तहत स्वागत किया गया। कंट्रोल रूम में तैनात टीम ने सामग्री को सुरक्षित भंडारण स्थलों तक पहुंचाया और उसकी सतत निगरानी सुनिश्चित की। पूरी प्रक्रिया पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने स्वयं नजर रखी। उन्होंने कंट्रोल रूम पहुंचकर वाहनों की जांच की, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के समन्वय से सभी 72 जनपदों की सामग्री सुरक्षित रूप से जमा कर ली गई। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि आधुनिक तकनीक, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी प्रबंधन के बल पर गोपनीय सामग्री के संग्रहण एवं संरक्षण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। यह व्यवस्था परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







