रामापुर के विद्यालयों में चला जागरूकता अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। भीषण गर्मी और बढ़ते हीट वेव के खतरे को देखते हुए राधे फाउण्डेशन द्वारा रामापुर क्षेत्र के आरडीएम पब्लिक स्कूल एवं एसडीजीडी उच्च माध्यमिक विद्यालय में हीट वेव जागरूकता एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रभावशाली आयोजन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षक रजनीकान्त तिवारी ने छात्र-छात्राओं को हीट वेव के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए लू से बचाव के व्यवहारिक उपाय बताए। तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करें, सिर को ढककर रखें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें। साथ ही उन्होंने हीटस्ट्रोक के लक्षणों की पहचान एवं पीड़ित व्यक्ति को समय रहते प्राथमिक उपचार देने की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान छात्रों को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने, छायादार स्थान पर ले जाने, शरीर को ठंडा रखने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के तरीके सिखाए गए जिससे वे स्वयं के साथ दूसरों की भी सहायता कर सकें। आरडीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शिवमोहन तिवारी एवं एसडीजीडी विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि मोहन श्रीवास्तव ने राधे फाउण्डेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। जो बच्चों को न केवल सुरक्षित रखते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक बनाते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक रामफेर यादव, रामजागे मिश्रा, विनय गोस्वामी, धर्मेन्द्र कुमार, प्रमिला द्विवेदी, सोनाली मिश्रा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
वहीं छात्र-छात्राओं में सुरभि तिवारी, श्रवण निषाद, खुशबू जायसवाल, मुस्कान मिश्रा, अभिषेक शुक्ला एवं विवेक पाण्डेय की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने राधे फाउण्डेशन के इस जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए उपयोगी हैं, बल्कि पूरे समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



