HomeTrendingएएसपी ने व्यापारियों के साथ की मासिक गोष्ठी

एएसपी ने व्यापारियों के साथ की मासिक गोष्ठी

-

  • एएसपी ने व्यापारियों के साथ की मासिक गोष्ठी

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के प्रमुख व्यवसाइयों सर्राफा/पेट्रोल पंप/गैस एजेंसी एवं ईंट भट्ठा स्वामियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में गोष्ठी किया। सर्वप्रथम अपर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्र से आए सभी व्यापारी बंधुओं से उनका परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम जाना तथा उनके क्षेत्र में आ रहीं प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से व्यापारियों द्वारा यातायात, सड़क अतिक्रमण, बस स्टैंड पर अवैध डग्गामार वाहनों, पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं स्कूल बसों के फिटनेस से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया। उपरोक्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों/बाजारों/कस्बों में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अतिक्रमण विरोधी अभियान चलवाने, पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा हेतु आवश्यक पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा स्कूल बसों की नियमित फिटनेस जांच कराए जाने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही बाजारों की सुरक्षा के लिए रात्रि में पुलिस गश्त/पिकेट बढ़ाने, बैंक/एटीएम के आस-पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की निरंतर चेकिंग करने तथा थाना/चौकियों पर व्यापारी वर्ग की समस्याओं के निराकरण हेतु नियमित मासिक गोष्ठी आयोजित किए जाने के संबंध में व्यापारी बंधुओं को आश्वस्त किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग द्वारा व्यापारियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा उनके साथ सद्व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी सर्राफा/पेट्रोल पंप/गैस एजेंसी/ईंट भट्ठा व्यवसायियों से गार्डों/चौकीदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने तथा बाल श्रम न कराने का अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त किसी भी अप्रिय घटना जैसे: चोरी व लूट आदि की रोकथाम हेतु प्रत्येक व्यवसायी को ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जन सहयोग से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के लिए सभी व्यापारी बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अग्निकांड जैसी दुर्घटनाओं से बचाव हेतु संस्थानों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाए जाने तथा ऑनलाइन ठगी/साइबर अपराध से बचाव के लिए ओटीपी किसी से साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने एवं बैंक विवरण सुरक्षित रखने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सूफी सगीर अहमद, दीनानाथ गुप्ता जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल श्रावस्ती, राजेश रस्तोगी जिला महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल, करुणेश द्विवेदी, आशुतोष श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद, अमित पाठक, सूरज जायसवाल सहित अन्य व्यापारी बंधु, विभिन्न थानों से आये अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत “तेरी शिकायतें”

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत "तेरी शिकायतें मुंबई। संगीतकार, गायक, फिल्म निर्देशक और निर्माता नितेश तिवारी ने अपने...

Jaunpur News: 124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प

124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह की पहल से बना स्मार्ट पुलिस स्टेशन जनसहयोग एवं नवाचार का संगम, तुलसी...

Jaunpur News: सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय विकास खंड...

Jaunpur News: जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. विकाश यादव बक्शा, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular