Sunday, May 17, 2026
HomeJaunpurविहिप गंगापार प्रखंड दुर्वासा के पुनः अध्यक्ष बने आशुतोष त्रिपाठी

विहिप गंगापार प्रखंड दुर्वासा के पुनः अध्यक्ष बने आशुतोष त्रिपाठी

-

बैठक में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों की हुई घोषणा प्रयागराज। जिले के ग्रामसभा दलापुर में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड दुर्वासा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान विहिप गंगापार प्रयागराज जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र, जिला कार्याध्यक्ष महेंद्र मौर्या, सह मंत्री सत्येंद्र मणि शुक्ला द्वारा दुर्वासा प्रखंड के सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें आशुतोष त्रिपाठी को प्रखंड दुर्वासा के अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्त किया गया। वहीं कार्याध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, रमन कुमार गुप्ता, शिवम त्रिपाठी, प्रखंड मंत्री सत्येंद्र शुक्ला, प्रखंड सह मंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, सह मंत्री गुलाब सिंह, रोहित केसरवानी, सूरज दुबे, संयोजक बजरंग दल गौरव सिंह, सह संयोजक अमर बहादुर भारतीय, सौरभ उपाध्याय, अभिषेक सिंह, गौ रक्षा प्रमुख शिवम दुबे, मीडिया प्रमुख रोहित शुक्ला, सेवा प्रमुख कल्लू तिवारी, समरसता प्रमुख प्रफुल्ल तिवारी, दुर्गा वाहिनी छाया शुक्ला, संरक्षक मनु लाल बिंद, संत संपर्क प्रमुख पार्थ त्रिपाठी को नियुक्त किया गया।

बैठक में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों की हुई घोषणा

प्रयागराज। जिले के ग्रामसभा दलापुर में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड दुर्वासा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान विहिप गंगापार प्रयागराज जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र, जिला कार्याध्यक्ष महेंद्र मौर्या, सह मंत्री सत्येंद्र मणि शुक्ला द्वारा दुर्वासा प्रखंड के सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें आशुतोष त्रिपाठी को प्रखंड दुर्वासा के अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्त किया गया।

वहीं कार्याध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, रमन कुमार गुप्ता, शिवम त्रिपाठी, प्रखंड मंत्री सत्येंद्र शुक्ला, प्रखंड सह मंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, सह मंत्री गुलाब सिंह, रोहित केसरवानी, सूरज दुबे, संयोजक बजरंग दल गौरव सिंह, सह संयोजक अमर बहादुर भारतीय, सौरभ उपाध्याय, अभिषेक सिंह, गौ रक्षा प्रमुख शिवम दुबे, मीडिया प्रमुख रोहित शुक्ला, सेवा प्रमुख कल्लू तिवारी, समरसता प्रमुख प्रफुल्ल तिवारी, दुर्गा वाहिनी छाया शुक्ला, संरक्षक मनु लाल बिंद, संत संपर्क प्रमुख पार्थ त्रिपाठी को नियुक्त किया गया।

जौनपुर। धर्मापुर विकासखण्ड के ग्राम लखनपुर स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के कोटेदार साहेबलाल सोनकर का लाइसेंस वितरण अनियमितता के कारण निरस्त करने की मांग को लेकर ऊदल सोनकर की अगुवाई में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने एसडीएम को उक्त प्रकरण में जांच कराके नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। आरोप है कि धर्मापुर के न्याय पंचायत देवचन्दपुर के लखनपुर गांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान का लाइसेंसधारी साहेब लाल सोनकर लॉकडाउन में प्रतिमाह कार्डधारकों को निर्धारित यूनिट से कम खाद्यान्न का वितरण करता है जिससे परिवार का भरण पोषण करने में संकट उत्पन्न हो गया है। विरोध करने पर लड़ाई झगड़ा करने लगता है। ग्रामीणों ने ऐसी दशा में वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए खाद्यान्न वितरण अनियमितता के आधार पर उक्त कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग किया है। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को उक्त प्रकरण में उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। इस दौरान इन्द्रदेव, जयन्ती देवी, सतीश चन्द, राजेन्द्र प्रसाद, सर्वेश, दयाराम, सुशीला, फुल कुमारी, सुभाष, इमरान, अनिल, सरोज आदि मौजूद रहे। सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बुमकहां गांव में खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण लगी आग में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बावजूद भी फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर नहीं पहुंचे। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग 9 बजे बुमकहाँ गांव निवासी रामधारी के घर में खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। परिजन जब तक कुछ समझते तब तक घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि लोगों ने बालू व मिट्टी से सिलेंडर की आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बारे में उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जौनपुर। त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एसपी सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) यूबी सिंह, यात्री, मालकर अधिकारी स्मिता वर्मा, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते हुए शहर के विभिन्न स्थलों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान लिफलेट, पम्पलेट एवं फोल्डर वितरित कराया गया। जनसामान्य से सड़क सुरक्षा/यातायात नियम के पालन हेतु अनुरोध किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने की स्थिति में हेलमेट न धारण करने पर 63 वाहनों का चालान भी किया गया। उक्त अतिरिक्त हेलमेट न लगाने वाले दो पहिया वाहन चालकों को फूल प्रदान किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, लाइन बाजार चौराहा, सिपाह चौराहा एवं अन्य स्थानों पर आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: पुरूषोत्तम मास: मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ तैयारियां पूरी

पुरूषोत्तम मास: मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ तैयारियां पूरीतेजस टूडे सं बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में पुरुषोत्तम मास में मास...

Jaunpur News: जौनपुर में मनाया गया राष्ट्रीय डेंगू दिवस

जौनपुर में मनाया गया राष्ट्रीय डेंगू दिवस डेंगू जागरूकता गोष्ठी, शपथ, स्लोगन वाचन, पोस्टर पेस्टिंग कार्यक्रम आयोजिततेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। जनपद में राष्ट्रीय डेंगू...

Jaunpur News: दीवानी में 25 मई को होगी नीलामी

दीवानी में 25 मई को होगी नीलामीतेजस टूडे सं. महेन्द्र प्रजापति जौनपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम/अध्यक्ष नीलामी समिति जनपद न्यायालय अनिल यादव प्रथम ने...

Jaunpur News: बदलापुर तहसील में एडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

बदलापुर तहसील में एडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिये दिये निर्देशतेजस टूडे सं. डा. संजय यादव बदलापुर, जौनपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular