HomeJaunpurग्राम पंचायत आरक्षण सूची जारी होते ही गांवों में चढ़ा चुनावी पारा

ग्राम पंचायत आरक्षण सूची जारी होते ही गांवों में चढ़ा चुनावी पारा

ग्राम पंचायत आरक्षण सूची जारी होते ही गांवों में चढ़ा चुनावी पारा

ग्राम पंचायत आरक्षण सूची जारी होते ही गांवों में चढ़ा चुनावी पारा

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय पर बुधवार को ग्राम प्रधान पद के आरक्षण की सूची जारी होते ही गांवों में चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है। सूची जारी होते ही अब तक ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने का मंसूबा पाले कुछ लोगों के चेहरे जहां मुरझा गए वहीं अपनी जाति के लिए आरक्षित सीट देख कितने लोगों के चेहरे खिल उठे। ग्राम प्रधान के आरक्षण सूची को लेकर मंगलवार से ही जहां विकास खण्ड कार्यालय पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा, वहीं देर शाम तक एक दूसरे से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाता रहा।

नवागत अधीक्षण व अधिशासी अभियंता से मिला प्रतिनिधिमण्डल

81 ग्राम प्रधानों के आरक्षण की सूची खण्ड विकास अधिकारी पीयूष कुमार सिंह के बुधवार की सुबह सूचना पटल पर लगवाते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर में अनुसूचित जाति महिला के लिए कुल 7 ग्राम पंचायतें चंदौकी, समसपुर, उचौरा, बाभनपुर, सेमरिया, जखनिया, सरायखेम को आरक्षित किया गया है जबकि अनुसूचित जाति पुरुष के लिए 12 ग्राम पंचायतें मदरडीह, सरावा, अमोध, सराय चौहान, मुगरडीह, गौरैयाडीह, तरहठी, सेमरी, लौह, गोविंददास पुर, पाण्डेय पुर तथा सरोखनपुर आरक्षित किया गया है।

पिछड़ी जाति महिला के लिए 8 ग्राम पंचायतें करौर, मोलनापुर, रामचौकी, भीखपुर, चीतापुर करकोली, हसनपुर, रामपुर भोडी, हैदरपुर तथा पिछडी जाति पुरुष के लिए 14 ग्राम पंचायतें अहमदपुर कैथौली, बभनियाव, गोपालापुर, बनकट, पुरऊपुर, सरायकाशी, कोदहूं, नीभापुर, नारायणडीह, असवा, गोधना, बड़गांव, काछीडीह, धौरहरा को आरक्षित किया गया है। इसी तरह महिला के लिए 12 ग्राम पंचायतें छनेहता, सतहरिया, देवी हिम्मतपुर, रामपुर, कुडूरिया, फत्तूपुरकला, बनबीरपुर, गरियाव, रामपुर, उकनी, सरायपवारा, पकड़ी तथा गोवर्धनपुर आरक्षित है जबकि 28 ग्राम पंचायतें महेंद्रू, पुरादयाल, अहमदपुर, मुड़ाव, सरायचौहन, नडार, रामनगर, बीरबलपुर सोगरा, जमालपुर, जयपालपुर, बिरधौलपुर, फत्तूपुर निस्फी, सोहसा, मड़वदोदक, आसापुर सरायफतू, कबीरपुर, बुढनसापुर, होलपुर, भसोट, रखौली, सजईकला, कमालपुर, नौवाडाड़ी, इटहरा, भैरोसुल्तानपुर, पूरामधु, सरायडीगुर, पवारा को अनारक्षित सीट घोषित किया गया है।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्टसर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read