रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले कलाकार का निधन, पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली। रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम कलानी (Shyam Kalani) का निधन हो गया। रामायण के सुग्रीव यानी ‌श्याम कलानी का निधन 6 अप्रैल को पंचकूला के नजदीक कालका में हो गया। उनके परिजन के मुताबिक वे लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। धारावाहिक में लक्ष्मण बने Sunil Lahri ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं Ramayan में भगवान राम का किरदार निभाने वाले Arun Govil ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया है कि श्याम सुंदर के निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। लॉकडाउन की वजह से बीते दिनों रामायण का प्रसारण दोबारा शुरू हुआ। जिसके बाद रामायण ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' तीन दशक से अधिक पुराना है। सीरियल में काम करने वाले कलाकार अरुण गोविल (राम), दीपिका (सीता) को लोग भगवान की तरह पूजते थे। इस धारावाहिक में दारा सिंह हनुमान की भूमिका में थे।

नई दिल्ली। रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम कलानी (Shyam Kalani) का निधन हो गया। रामायण के सुग्रीव यानी ‌श्याम कलानी का निधन 6 अप्रैल को पंचकूला के नजदीक कालका में हो गया।

उनके परिजन के मुताबिक वे लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। धारावाहिक में लक्ष्मण बने Sunil Lahri ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं Ramayan में भगवान राम का किरदार निभाने वाले Arun Govil ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया है कि श्याम सुंदर के निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

जौनपुर : अनियंत्रित डम्पर पलटी, खलासी घायल

लॉकडाउन की वजह से बीते दिनों रामायण का प्रसारण दोबारा शुरू हुआ। जिसके बाद रामायण ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ तीन दशक से अधिक पुराना है। सीरियल में काम करने वाले कलाकार अरुण गोविल (राम), दीपिका (सीता) को लोग भगवान की तरह पूजते थे। इस धारावाहिक में दारा सिंह हनुमान की भूमिका में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent