HomeTrendingनवरात्रि के उल्लास में झूमा अंसल पाम कोर्ट

नवरात्रि के उल्लास में झूमा अंसल पाम कोर्ट

  • नवरात्रि के उल्लास में झूमा अंसल पाम कोर्ट

  • नवदुर्गा समिति की सांस्कृतिक संध्या रही शानदार

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। नवरात्रि पर अंसल पाम कोर्ट कॉलोनी में नवदुर्गा समिति के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं डांडिया नृत्य कार्यक्रम किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों और महिलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और माता रानी के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की आरती के साथ हुआ। इसके बाद कॉलोनी के बच्चों एवं महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नवरात्रि के उल्लास और भक्ति से सराबोर इस आयोजन में कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता किया। अंत में स्वल्पाहार के साथ सांस्कृतिक संध्या का समापन हुआ। आयोजन ने कॉलोनी में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश दिया। इस भव्य आयोजन में नवदुर्गा समिति के अध्यक्ष जेपी शर्मा के साथ समिति के सदस्य पवन सिरौठिया, धीरेंद्र यादव, राकेश गुप्ता, राजकुमार नामदेव, आशीष सेठ, नूतन श्रीवास्तव, अत्येंद्र श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, मयंक गुप्ता, संतोष चिरौलिया, महेश गुप्ता एवं उमाशंकर त्रिपाठी की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन का आनंद लिया।

 

 

 

 

 

Must Read