Tuesday, March 10, 2026
Homeप्रतापगढ़पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

-

पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। मान्धाता आई का पुरवा स्थित चौधरी भानु यादव पब्लिक स्कूल में प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक संजय यादव एवं उनकी माता सुंदरी देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
समाजसेवी मुन्ना यादव, पूर्व प्रधान राम दुलारे यादव, राजू, दिनेश, अमर सिंह यादव, प्रबंधक राजकुमार यादव सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, गायन, कविता वाचन और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायिका रुचि यादव और ग्वाल राजेश यादव ने अपने शानदार गायन से माहौल में उत्साह भर दिया। संस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस वार्षिक उत्सव में न केवल बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि अभिभावकों ने भी उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रथम वार्षिक उत्सव ने पूरे क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया और इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बना दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

ग्राम चौपाल में चकबन्दी प्रक्रिया पर किसानों ने जताया संतोष

ग्राम चौपाल में चकबन्दी प्रक्रिया पर किसानों ने जताया संतोषतेजस टूडे ब्यूरो संदीप सिंह प्रतापगढ़। चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में तहसील...

पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार का गैर जनपद हुआ तबादला, दी गयी भावभीनी विदाई

पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार का गैर जनपद हुआ तबादला, दी गयी भावभीनी विदाई तेजस टूडे ब्यूरो संदीप सिंह प्रतापगढ़। जनपद के पूर्व पुलिस कप्तान को रिजर्व पुलिस...

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले का वांछित गिरफ्तार

चौरास रोड पर कब्रिस्तान के पास से पकड़ा गया तेजस टूडे ब्यूरो संदीप सिंह प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के...

ग्राम विकास सेवा संस्थान ने मनाया विश्व मानव तस्करी दिवस

ग्राम विकास सेवा संस्थान ने मनाया विश्व मानव तस्करी दिवस तेजस टूडे ब्यूरो संदीप सिंह प्रतापगढ़। विश्व मानव तस्करी दिवस 2025 की थीम ‘End the Exploitation’ के तहत...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular