Advertisement

धूमधाम से मनाया गया जय बाबा अलगु दास का वार्षिकोत्सव | #TEJASTODAY

जौनपुर। एम. जे. इंटरनेशनल स्कूल बनीडीह रामपुर के प्रबंधक डॉ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुये एम. जे. इंटरनेशनल स्कूल ने 3 माह (अप्रैल, मई, जून) की फीस माफ किया है। उन्होंने ने बताया है कि कोरोना महामारी के कारण छात्र-छात्राओ के गार्जियन आर्थिक रूप से बहुत परेशानी में है। इसलिए एम. जे. इंटरनेशनल स्कूल ने तीन माह की शिक्षण शुल्क पुर्णतया माफ कर दिया है।

दिलीप कुमार, अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कुसियां में जय बाबा अलगू दास का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बहुत सारे भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

सौरभ​ सिंह सिकरारा, जौनपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर था। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से गठबंधन से मल्हनी का उपचुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है, ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। हमने सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करें। बुधवार को गोसाईगंज बाजार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिसका दल होता है उसका बल होता है उसकी समस्याओं का हल होता है। 70 साल से जिन- जिन लोगो ने दल बनाया और अपनी समस्याओं का हल कर लिया। सभी समस्याओं का हल राजीतिक दल से ही सम्भव है। कहा कि जो गरीब, किसान, नौजवान है, मछुवारे है जो नदियों के किनारे बसे हुए है। जिले में कई नदियां बहती है ऐसे में हमारी संख्या बल यहां बहुत अधिक है। हमारी संख्या अधिक होने के बावजूद 70 साल से इनको घुमाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं 13 जनवरी 2013 को निषादराज के किले पर संकल्प लिया। मैने 16 अगस्त 2016 में पार्टी का रजिस्टर कराया। 2017 में हमारी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमे मल्हनी में हमारा प्रत्याशी रनर रहा। जबकि भाजपा यहां चौथे स्थान पर थी। 2019 में लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का प्रत्याशी चुनाव हार गई। मल्हनी में निषाद पार्टी रनर थी। अगर आज चुनाव नही होता तो जब पहला आदमी नही रहा तो दूसरे का नम्बर वैसे ही है। इसलिए निषाद पार्टी मल्हनी चुनाव लड़ेगी। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से चुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। इसीलिए सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करे। डा. संजय निषाद ने कहा कि वे हमारे बड़े भाई तो अपने छोटे भाई को भी बड़ा करने का धर्म बनता है। अब सहयोग करे। कोरोना के कारण हम भीड़ इकठ्ठा नही कर सकते लेकिन पदाधिकारियो के माध्यम से सन्देश दे रहे है कि मतदाताओं तक आप कैसे पहुंचोगे। अपमान सहकर जो अपमान सहता है राजनीति में वही सम्मान का हकदार होता है। इसलिए मतदाताओं के पास जाओ और सही- सही बात बताओ कि भाजपा ने क्या किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोगो को बताओ कि भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्रालय दिया है, मत्स्य मंत्रालय दिया है, 20 हजार करोण रुपया दिया है। मछुआरों के लिए स्वास्थ्य बीमा दिया हैं, निषादराज किले को पर्यटन स्थल घोषित किया है जो चमक रहा है। उन्होंने भाजपा को बधाई दिया कि कम से कम श्रृंगेरपुर धाम की मिट्टी व निषादराज किले की मिट्टी है जहां भगवान राम को गले मिलाया, ऐसे जगह जहां भगवान राम को कष्ट में निषादराज ने गंगा पार लगाया था। वहां की मिट्टी और गंगाजल आएगा। राम मंदिर में भी निषादों का सहयोग है, सरकार बनाने में भी निषादों का सहयोग है। कहा कि जनता को जाओ समझाओ और अपने वोट को इकट्ठा करो क्योकि वोट से ही सारा पावर है। जो निष्क्रिय है उन्हें सक्रिय करेगे। और बूथ को मजबूत करेगे। ये तो पूरे प्रदेश की तैयारी चल रही है दुर्भाग्यवश यहां उपचुनाव हो रहा है। निषाद पार्टी रनर थी वही लड़ेगा। कहा कि इस सम्बंध में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर बातचीत में अच्छा परिणाम निकलता है।

मौके पर उपस्थित उमानाथ भास्कर कर्मचारी रेलवे विभाग मंजू देवी कर्मचारी बैंक विभाग एवं साधन सहकारी समिति के सरपंच लालमणि राम ने संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राम ने कहा कि इस महामारी से बाबा अलगू दास से प्रार्थना करता हूं कि पूरे संसार को जल्द निजात मिले जिस से पहले की तरह लोग अपना जीवन यापन करते हुए खुशहाल रहे।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में वाराणसी के ब्यूरो चीफ तेजस टुडे जितेंद्र चौधरी, पत्रकार दिलीप कुमार, समाजसेवी शहादूर राम, संगीतकार चंद्रभान, तेजभान, उदय भान, विनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सिरकोनी, जौनपुर। क्षेत्र के इजरी गांव में सोमवार को सई नदी में 40 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के दलित बस्ती निवासी किरन देवी पत्नी रमेश कुमार घर से कुछ दूर सई नदी के पास गई थी। वह अज्ञात कारण से नदी में गिर गयी। लोगों ने काफी खोजबीन किया, परन्तु वह नही मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किरन देवी का शव कुछ देर बाद ढूंढ निकाला। जलालपुर थाना क्षेत्र के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जौनपुर। भारतीय केसरिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों के सर्वसम्मति से श्रीकांत श्रीवास्तव एडवोकेट को नगर प्रवक्ता बनाया गया। श्री सिंह ने बताया कि श्रीकांत श्रीवास्तव सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। साथ ही पत्रकारिता जगत से भी जुड़े हुए हैं। इनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला महासचिव संदीप दुबे, प्रमोद सिंह, प्रशांत विक्रम सिंह, दीनानाथ साहू, आशीष श्रीवास्तव, दुर्गेश ठठेरा, आशुतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री अतुल श्रीवास्तव ने किया। विपिन मौर्या मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर के तारडीह (काछीडीह) गांव में ग्रामसभा की आराजी पर अवैध कब्जा करने वाले के विरुद्ध न्यायालय तहसीलदार ने 54 हजार का जुर्माना लगाया है और बेदखली का आदेश दिया है। सात वर्ष से किये गये अवैध कब्जे की रिपोर्ट तहसीलदार न्यायालय में हल्का लेखपाल ने किया था जिसमें लम्बी सुनवाई के बाद न्यायालय ने उक्त फैसला दिया है। उक्त गांव निवासी विजय शंकर मिश्र पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण मिश्र पर आरोप है कि उन्होंने ग्रामसभा की आराजी पर अनाधिकार भवन निर्माण करा लिया है। सात वर्ष से किए गए कब्जे के विरुद्ध हल्का लेखपाल द्वारा रिपोर्ट तहसीलदार न्यायालय में किया गया था। जिसमें कब्जा करने वाले को नोटिस जारी हुई तथा लंबे समय तक सुनवाई चलती रही। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोप सत्य पाते हुए उक्त के विरुद्ध बेदखली का आदेश एवं 54 हजार 400 रूपये क्षतिपूर्ति वसूल करने का आदेश निर्गत किया है। आदेश दिया गया कि बेदखल कर अनाधिकृत कब्जा हटाया जाए। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिकरारा थाने पर कोरोना महामारी के मद्देनजर शासन द्वारा आदेश के बावजूद भी दोपहिया सवार लोग न तो मास्क लगाकर चल रहे है न तो हेलमेट लगाकर चल रहे है। ऐसे लोगों के साथ सिकरारा पुलिस कड़ाई से पेश आ रही है, और सरकारी आदेश का पालन करते हुए दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विगत कई दिनों से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी दोपहिया वाहन चालक सुधरने का नाम नही ले रहे है। कोई बिना मास्क लगाए गाड़ी चला रहा है, तो कोई बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा है तो कोई डबल सवारियों के साथ चल रहा है। ऐसे ही लोगों को सिकरारा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान के समय 104 गाड़ियों का चालान किया और 25000 रुपया सम्मन शुल्क वसूला और गुरुवार को दोपहर तक पुलिस नौ गाड़ियों का चालान कर चुकी थी 2100 रुपये सम्मन शुल्क वसूल चुकी थी और चेकिंग अभियान चालू था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent