गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम आवास घेरा

  • गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम आवास घेरा

  • सप्लाई इंस्पेक्टर ने समाधान का दिया आश्वासन

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को जिलाधिकारी आवास के बाहर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर डीसी रोड स्थित आवास के बाहर दो दर्जन से अधिक ग्रामीण खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे और हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि जनसेवा भारत गैस एजेंसी काशी नगर से उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर सप्लाई इंस्पेक्टर रमेश वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं से बातचीत करते हुये उन्हें शांत कराया। साथ ही सभी उपभोक्ताओं को संबंधित गैस एजेंसी ले जाकर उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करेंगे प्रदर्शन करने वालों में संतोष गुप्ता, कान्हा समेत कई लोग शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA