अराजकतत्वों ने डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पोती कालिख, ग्रामीणों में आक्रोश | #TEJASTODAY

अराजकतत्वों ने डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पोती कालिख, ग्रामीणों में आक्रोश | #TEJASTODAY

अराजकतत्वों ने डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पोती कालिख, ग्रामीणों में आक्रोश | #TEJASTODAY केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत निशान गांव में डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने बुधवार की रात कालिख पोत दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार रोज की भांति ग्रामीण गुरूवार की सुबह टहलने के लिए जैसे ही बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे तो प्रतिमा पर लगी कालिख देखकर दंग रह गये। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई। भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने कहा कि इसके पहले कन्हौली गांव में भी अराजकतत्वों द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ी गयी। करीब आठ महीने पहले बारी में भी प्रतिमा तोड़ी गयी थी। लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आखिर बार-बार बाबा साहब की ही मूर्ति को निशाना क्यों बनाया जाता है यह एक सोचनीय विषय है। रत्नेश कुमार ने कहा कि अगर ऐसी घटनाओं पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भीम आर्मी आंदोलन करने को बाध्य होगी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा ने प्रतिमा को पुनः रंगाई व आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत निशान गांव में डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने बुधवार की रात कालिख पोत दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार रोज की भांति ग्रामीण गुरूवार की सुबह टहलने के लिए जैसे ही बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे तो प्रतिमा पर लगी कालिख देखकर दंग रह गये।

विपिन मौर्या मछलीशहर, जौनपुर। जिलाधिकारी ने जनपद के दो नायब तहसीलदारों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। जानकारी के अनुसार मछलीशहर में लगभग डेढ़ वर्षों से तैनात नायब तहसीलदार कृष्ण राज सिंह यादव का स्थानान्तरण बदलापुर तहसील के लिये कर दिया गया। जबकि बदलापुर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार सन्तोष कुमार शुक्ला को मछलीशहर का कार्यभार सौंपा गया। नव नियुक्त नायब तहसीलदार ने गुरुवार को कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।

देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई। भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने कहा कि इसके पहले कन्हौली गांव में भी अराजकतत्वों द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ी गयी। करीब आठ महीने पहले बारी में भी प्रतिमा तोड़ी गयी थी।

वसूली को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष | #TEJASTODAY सुरेरी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के भानपुर मुस्लिम बस्ती के दुकानदारों ने गांव के ही एक दबंग युवक पर प्रत्येक दुकानों से जबरन वसूली करने व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सुरेरी थाने पर लिखित तहरीर दिया है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भानपुर मुस्लिम बस्ती गांव निवासी फौजदार, मोहम्मद अरमान, हसनैन सहित कई लोगों की भानपुर गांव में मीट की दुकान है। आरोप है कि गांव का ही दबंग युवक सद्दाम उक्त दुकानों पर पहुंचकर जबरन वसूली करता है। विरोध करने पर मारपीट करने के लिए भी अमादा हो जाता है। बीते मंगलवार की रात लगभग 9 बजे सद्दाम हसनैन की दुकान पर पहुंच कर दुकान पर बैठे उसके भतीजे मैनुद्दीन से पैसों की मांग करने लगा। जब उसने विरोध किया तो सद्दाम उसे मारने पीटने लगा। जैसे ही यह सूचना सद्दाम के परिजनों को लगी तो उसके परिजन हैदर, असलम व सिंटू भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष होने लगा, जिस दौरान फौजदार व मैनुद्दीन को गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भेज कर पीड़ित की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पीड़ित का आरोप है कि बुधवार की सुबह भी दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले, जिससे कई लोगों को हल्की चोटें आई है। वहीं घटना के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी मुन्ना राम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आखिर बार-बार बाबा साहब की ही मूर्ति को निशाना क्यों बनाया जाता है यह एक सोचनीय विषय है। रत्नेश कुमार ने कहा कि अगर ऐसी घटनाओं पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भीम आर्मी आंदोलन करने को बाध्य होगी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा ने प्रतिमा को पुनः रंगाई व आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

थानाध्यक्ष की चेतावनी का किया उल्लंघन तो हुआ ऐसा | #TEJASTODAY सौरभ​ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय पर कोरोना जांच हेतु डॉ. श्यामधर के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम एक घण्टे इंतजार करती रही कोई जांच कराने नहीं आया तो वे थानाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र की मदद लिये। थानाध्यक्ष तुरन्त मयफोर्स सिकरारा चौराहा व पुरानी बाजार में लाउडस्पीकर से लोगों को जांच शिविर में पहुँचकर जांच कराने की बात कही। अन्यथा दुकाने बंद कराने व विधिक कार्रवाई की चेतावनी के बाद लोग जांच कराने को घरों से निकले। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में जमीनी विवाद में दंबगों ने चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीनी विवाद में बुधवार को दंबगों ने गांव के 30 वर्षीय राजेश कुमार, 28 वर्षीय रमेश कुमार पुत्रगण रामकिशोर, 25 वर्षीय सोनम पत्नी रमेश कुमार, 60 वर्षीय रामकिशोर को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस दे दी है। Jaiswal enterprises की तरफ से आप सभी को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं | #TEJASTODAY Jaiswal enterprises मछलीशहर पड़ाव (भारत टी.वी.एस. के सामने), जौनपुर | TEJASTODAY जौनपुर। जायसवाल इण्टरप्राइजेज (jaiswal enterprises) होलसेल एण्ड रिटेल। आपको बता दे कि यहां पाईप फिटिंग टाइल्स सेनेट्री वाटर टैंक किचन सिंक सबमर्सिबल पम्प आदि मिलेगा। यह दुकान आपसे ज्यादा दूर नहीं है बस मछलीशहर पड़ाव भारत टी.वी.एस. के सामने, जौनपुर के पास है और आप यह भी जान लिजिए इससे सम्बन्धित फर्म राहुल बाटी चोखा भी है स्थान गुप्ता प्लास्टिक के पास फलवालीगली, जौनपुर। बिना देर किए एक बार जरूर फोन मिलाये मो. 8808104779, 7905892139 करंजाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत कोठवार व सिद्दीकपुर में किशोरी स्वास्थ्य जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया। परियोजना समन्वयक पूजा यादव ने बताया कि किशोर-किशोरियों के शरीर में 10 से 19 आयु वर्ग में बदलाव आता है। उनमें कभी-कभी खून की कमी भी होती है। बाद में यह एनिमिया के रूप में सामने आती है। उन्होंने एनीमिया के लक्षण व बचाव, संतुलित आहार के बारे में चर्चा किया। किशोरी समूह की सदस्य रिंकल भारती ने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, धूम्रपान आदि पर चर्चा किया। संयोजिका ममता ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिये सभी को जागरूक होने की जरूरत है। दो गज की दूरी जरूर बनाये रखें। बार-बार साबुन से हाथ धुले और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। संचालन अन्नू ने किया। इस मौके पर रेखा, विमला, संगीता, शिव कुमारी, मंजू, पूनम आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent