नरहोली बारात की घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषी पर कठोर कार्यवाही हो: रमेश सैनी

  • नरहोली बारात की घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषी पर कठोर कार्यवाही हो: रमेश सैनी

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा रमेश सैनी के नेतृत्व में जनपद के नरहोली थाना हाईवे में अनुसूचित जाति की बारात पर जातीय पूर्वाग्रह से ग्रसित लोगों द्वारा हमला कर किए गए उपद्रव के दौरान हुए मुकदमा में निर्दाेष लोगों को बचाने, दोषी लोगों पर कार्रवाई तथा जातिवादी पुलिस चौकी तारसी इंचार्ज की तत्काल बर्खास्त की मांग के साथ 9 सूत्रीय खुला मांग पत्र जिलाधिकारी के नाम अपर जिलाधिकारी वेद प्रकाश को सौंपा।
प्रदर्शन करके खुला मांग पत्र सौंपने के दौरान एड सरदार अमरजीत सिंह एवं एड अजय सनवाल, हीरा चक्रवर्ती, डॉ जगदीश मौर्य ने संयुक्त रूप से उक्त घटना की निष्पक्ष जांच के साथ निर्दाेष पुलिसकर्मियों पर हुए हमले तथा चौकी इंचार्ज तारसी को तत्काल बर्खास्त कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए उचित कदम एवं पीड़ित पक्ष के जानमाल की रक्षा की बात कही। साथ ही कथित गोली बाजी की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग किया।
इस मौके पर लुकेश राही एवं संजय कुमार बीडीसी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को जातिवादी रंग चढ़ गया है। साथ ही कुछ राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए गलत और भ्रामक बयानबाजी करके माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं जिन पर वीडियो फुटेज जैसे तथ्यों को ध्यान में रखकर मुकदमा लिखा जाए। प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों के दोषी लोगों के खिलाफ एवं लापरवाह पुलिस चौकी इंचार्ज तारसी थाना हाईवे व गलत बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर अमन चौन बहाली की मांग किया।
प्रदर्शन एवं खुला मांग पत्र के दौरान सागर सिंह, सीवी विकल, चित्रसेन मौर्य, मेहताब सिंह, लक्ष्मी नारायण प्रधान, आकाश बाबू, डॉ अंकित सागर, प्रमोद जाटव, एड अमरजीत सिंह, डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ आरबी सिंह, अमित कुमार, सोनू हरसानिया, डॉ जगदीश मौर्य, अजय सनवाल, दिगंबर सिंह, हीरा चक्रवर्ती, राजेश आजाद, लाखन सिंह, एड सौरभ सिंह, एड अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA